एन दिलबाग सिंह का कॉलम; दलितों की राजनीति में सोच-विचार

मैं कभी-कभी सोचता हूँ कि भारत की राजनीति में बाबासाहेब अम्बेड़कर, मान्यवर कांशीराम या बहनजी जैसे जीवन लुटाऊँ लोगों को राजनीति ने हमेशा हाशिये पर ही क्यों रखा?

फेसबुक पर किसी मित्र/अन्य लोगों की सामाजिक मुद्दों पर पोस्ट या कमेंट्स पढ़ता हूँ तो जातिवाद की मानसिकता से बंधे 100 साल पहले के अछुतों/दलितों की और आज के पढ़े-लिखे दलित समाज के लोगों की मानसिकता को समझने की मैने एक ईमानदार कोशिश की, जो ये साबित करती है कि दलित समाज को जिंदा महापुरूषों को मजबूत करने की बजाय उनको उनके मरने के बाद पूजने की ज्यादा जल्दी रहती है. इसी मानसिकता ने बाबासाहेब डॉ अम्बेड़कर को राजनीति के हाशिये पर रखा, उसके बाद मान्यवर कांशीराम जी को भी सही से उभरने नही दिया और अब यही कुछ मायावती जी के साथ होना भी स्वाभाविक ही है.

1980 में बनी भाजपा की आज केंद्र के अलावा राज्यों में अनेक सरकारें हैं. लेकिन,  सालों साल जमीन से जुड़े रहने के बाद मान्यवर और बहनजी को एक राज्य की सत्ता भी बड़ी मुश्किल से मिली थी और उसको भी जड़ से उखाड़ने के लिए दूसरे राज्यों तक के दलित आदिवासी, पिछड़े, सवर्ण, मुस्लिम, बौद्ध आदि कोशिश में लगे रहते हैं.

बाबासाहेब की जो पार्टी थी उसकी तो अस्थियाँ तक बेच खाई हैं लोगो ने. लेकिन, ऐसे-ऐसे लोग जय भीम जय भीम, अम्बेड़करवादी अम्बेड़करवादी होने की गूँज मंगल ग्रह तक पहुँचाने का दावा कर रहे हैं. इस दुर्गति के कारण तो कई हैं लेकिन, आज के दौर में जो सबसे ज्यादा प्रभावी कारण नजर आ रहे है, वो इस प्रकार है:

  1. मनुवाद से प्रभावित मीडिया का प्रभाव जो किसी भी मायावती या कांशीराम जैसे नेता के विचार पर कभी कुछ अच्छा बोलना ही नही चाहता, उसके प्रभाव में आए दलित, हरि + जन और फर्जी अम्बेड़करवादी दीपक बनकर घर जलाने के शौक पाले बैठे हैं.
  2. दलित समाज की मानसिकता जो अपने किसी सवर्ण साथी की हाँ में हाँ मिलाने को ही आधुनिक विचारों का होना मानता आया है. ये मानसिक गुलामी है जो बिना कहे ही अपना मालिक ढूँढ़ लेने की आदत से लाचार है. ये लाइलाज बिमारी है, इसी की सनक ने मान्यवर कांशीराम को “चमचा युग” लिखने को प्रेरित किया होगा.
  3. अम्बेड़करवाद को बिल्कुल भी ना समझकर खुद को अम्बेड़करवादी और आदर्शवादी दिखाने के चक्कर में अपने ही जाति/वर्गो में बहस करके अपनी खीज निकालना चाहता है पढ़ा-लिखा दलित वर्ग, जो बाद मे पर्सनल होकर भी विरोध करने लगते हैं.
  4.  इनसे कोई ठीक से पूछता भी नही है कि वो अम्बेड़कर कांशीराम के विचारों पर मायावती का विरोध करके कांग्रेस, भाजपा, आप, तृणमूल, सपा, वामपंथी दलों आदि में कैसे अपने अम्बेड़करवाद को बचा लेते हैं और वहाँ वो कांग्रेस भाजपा को उनके मिश्राओं और पांडेय या शर्मा आदि से मुक्त करवाने की बात करने की हिम्मत जुटा पाते है या नही?
  5. ये केकड़ों का समाज रहा है, पहले बाबासाहेब को राजनीति में फेल किया, फिर कांशीराम जी को किया, अब मायावती जी को फेल करने में जुटे हैं. एक युवा नेता तो सिर्फ और सिर्फ यूपी का ही चुनाव लड़ने के लिए पैदा हुआ है, उसके सपोर्टर तो मायावती को भैंसवती, भैंणजी, वैश्या, बिकाऊ, कांशीराम की हत्यारिन और पता नही क्या-क्या बोलने के लिए बिलबिला रहे होते हैं. इतनी गंदी भाषा का प्रयोग तो शुद्ध मनुवादी भी करने से बचने लगा है, शायद अब उनका काम करने वाले फ्री के मजदूर मिल गये हैं.
  6. तकरीबन को तो ये भी नही मालूम की बाबासाहेब के आरक्षण से हर लोकसभा आम चुनाव मे 130 से ज्यादा सांसद आरक्षण से बनते हैं.  सैंकड़ों विधायक राज्य विधानसभाओं से आरक्षण के कारण जीतकर आते हैं. इस दलित समाज की हिम्मत नही की बाबासाहेब के आरक्षण से उन्होने जो गूँगे-बहरे सांसद/विधायक चुने हैं, उनसे भी सवाल पूछे. लेकिन, वहाँ तो वोट देकर भी वो उनसे अम्बेड़करवाद की बात तक नही कर सकते जबकि आरक्षण से चुने हुए लोगों की तो अम्बेड़करवाद को समझने की पहली जिम्मेवारी है वरना वो सांसद विधायक बन जाते, ऐसा नजर तो नही आता.

इसीलिए ये दरिद्र मानसिकता में जी रहा समाज, मनुवादी मीडिया से उर्जा पाकर पहले डॉ अंम्बेड़कर को अंग्रेजों का पीट्ठु और दलाल कहकर हाशिये में डालते थे, फिर मान्यवर कांशीराम को भाजपा का ऐजेंट आदि कहकर उनका चरित्रहनन करते रहे और अब बहनजी की सोच पर सवाल करके राजनीति में सबका काम आसान करते हैं. मायाभक्त कहकर तो वो खुद को मान्यवर से भी बड़ा विचारक समझने लगे हैं. मैं किसी पार्टी का सपोर्टर होने के नाते ये नही कह रहा हूँ बल्कि दलितों की दरिद्र राजनीति का कारण मात्र बता रहा हूँ, मैं पार्टी या आदमी से बंध कर नही सोचता, बस सबसे मानवीय और सबसे प्रैक्टिकल विचारधारा को मानने में यकीन करता हूँ.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...