Opinion: मायावती और मुस्लिम वोटर्स

...दलित मुस्लिम वोटों का मजबूत गठजोड़ मुस्लमानों को भारत की राजनीति का तेज-पत्ता बनने से रोक सकता हैं.

पिछले कुछ चुनावों की बात करें तो बसपा के पास युपी में 22 फीसदी दलितों के लगभग एकतरफा वोट हर हाल में आ रहे हैं (2022 अपवाद है). लेकिन, एंटी बीजेपी का झंडा लिए 20% मुस्लिमों को दलितों के साथ जुड़ने में क्या परहेज है?

जबकि, इनके आधे वोट आने से भी ये सत्ता में साझेदार तक हो सकते हैं. इनकी राजनैतिक समझ इनकी दुश्मन है या कट्टरता इनकी दुश्मन हैं. ये तो यही जाने लेकिन देश की इतनी बड़ी आबादी आज भी दिशाहीन सी नजर आती है.

मुझे कभी-कभी तो लगता है कि हिन्दुओं में जो जातिवाद है, उसका अनुसरण हिन्दू ही नही बल्कि कुछ हद तक मुस्लिम सम्प्रदाय भी करता है. मैं फेसबुक पर मायावती का नाम आते ही अक्सर मुस्लिमों के मायावती पर लगाए गए आरोपों की बाढ़ सी देखता हूँ कि वो तो भाजपा की “बी” टीम है, वो भरोसे लायक नही है, वो मौकापरस्त है.

लेकिन, जब इतिहास की नजरों से हकीकत को समझने की कोशिश करता हूँ तो कुछ और ही समझ आता है. जिसने (मायावती बहनजी) अपने 4-4 बार के मुख्यमंत्री काल (कुल मिलाकर लगभग 7 साल) में एक बार भी मुस्लिमों को दंगे की आग में जलने नही दिया हो, हर चुनाव में उनको आबादी के हिसाब से प्रतिनिधित्व दिया हो, मंत्रीपद दिये हो, संगठन में पद दिए गए हो.  जबकि, लगभग सभी पार्टियों में जिस हिसाब से इन्होने धड़ाधड़ वोट दिए, उन पार्टियों ने उसी रफ्तार से धड़ाधड़ धोखे भी दिए.

बसपा ने आजतक किसी राज्य में या केंद्र में भाजपा की सरकार के साथ मिलकर चुनाव नही लडा. इसके विपरीत अनेक मौकों पर कांग्रेस की सरकारों को बाहर से समर्थन देती आई है. उतराखंड में कांग्रेस की हरीश रावत सरकार को समर्थन देकर भाजपा की सरकार नही बनने दी, सबसे बड़े प्रदेश और 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में भाजपा को हराने के लिए 1995 में जान से मरवाने के लिए हमला करवाने वाले मुलायम सिंह यादव तक को माफ करके गठबंधन किया ताकि भाजपा की सरकार ना बने. फिर भी अटल बिहारी वाजपेई की एक वोट से सरकार तक गिरवाने वाली मायावती की बजाय हमेशा मुस्लिम समाज बाकी पार्टीयों की तरह बसपा पर यकीन क्यों नही करता?

इनकी राजनैतिक समझ कहें या मुर्खता! कुछ और उदाहरण नीचे दिए है:

1) मायावती को मौकापरस्त और भाजपा की बी टीम कहने वाले मुस्लिम ममता बैनर्जी पर यकीन कैसे कर लेते हैं? जबकि, वो तो भाजपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री तक रही है लेकिन वोट तो उनको आजतक भी धड़ाधड़ मिलते आये हैं.

2) मायावती को मौकापरस्त कहने वाले मुस्लिम नीतिश कुमार पर यकीन कैसे कर लेते है?  जबकि वो तो भाजपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री तक रहे है और मिलकर बिहार में भी सरकार चला रहे हैं लेकिन वोट तो उनको अच्छे खासे मिलते आये है.

3) मायावती को मौकापरस्त कहने वाले मुस्लिम महबुबा मुफ्ती पर यकीन कैसे कर लेते है?  जबकि वो तो भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला चुकी है लेकिन वोट तो उनको धड़ाधड़ मिलते आये है.

4) मायावती को मौकापरस्त कहने वाले मुस्लिम उमर अब्दुल्ला/फारूख अबदुल्ला पर यकीन कैसे कर लेते है? जबकि वो तो भाजपा की सरकार में शामिल रहे है लेकिन वोट तो उनको धड़ाधड़ मिलते आये है.

5) मायावती को मौकापरस्त कहने वाले मुस्लिम चंद्रबाबु नायड़ु पर यकीन कैसे कर लेते है? जबकि वो तो भाजपा के साथ मिलकर सरकार चलाये है लेकिन वोट तो उनको धड़ाधड़ मिलते आये है.

6) इसी प्रकार उद्धव ठाकरे की शिवसेना, जयललिता की ए.आई.डी.एम.के.  चंद्रशेखर राव की टी.आर.सी चौटाला की इनैलो, दुष्यंत की जजपा, अजीत सिंह की रालोद, बादल की अकाली दल, पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी  जैसी अनेकों पार्टियों को मुस्लिम वोट मिलता आया है जो भाजपा की सहयोगी भी रही है और मंत्रीपद लेकर सरकारों में शामिल भी रही है.

लेकिन मौकापरस्ती और भाजपा की “बी” टीम का लेबल सिर्फ मायावती पर ही लगता आया है. जबकि सच्चाई ये है कि अपनी इसी प्रकार की बेवकूफियाना सोच के कारण ही मुस्लमान राजनीति में सिर्फ एक वोट बनके रह गया है.

मायावती से उनकी चिढ़ का कारण भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बनना तो बिल्कुल भी नही होना चाहिए क्योकि वो मुस्लिमों के लिए दंगा रहित और सबसे सुरक्षित शासनों में से था. फिर ये जो चिढ़ दिखती है वो हिन्दुत्व में विद्यमान जातियों में उँच-नीच से प्रेरित चिढ़ है या कुछ और जिसमे मुस्लिमो को भी हिन्दुओं की देखादेखी दलितों के प्रति मौजूद जाति भेदभाव में खुद को सवर्णो जैसा दिखाने की होड़ में तो नही है?

मेरा मानना है दलित मुस्लिम वोटों का मजबूत गठजोड़ मुस्लमानों को भारत की राजनीति का तेज-पत्ता बनने से रोक सकता हैं.

(लेखक: एन दिलबाग सिंह, ये लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...