एन दिलबाग सिंह का कॉलम: मनुस्मृति और रामचरितमानस का विरोध किसी जाति विशेष के खिलाफ़ जहर नही

कुछ साथियों का मानना है कि मनुस्मृति या तुलसीदास द्वारा लिखी रामचरितमानस का विरोध बेवजह है. क्योंकि इनको कौन पढ़ता होगा या पढ़ते भी होंगे तो नाममात्र के लोग ही पढ़ते होंगे.

बात तो सही है कि मनुस्मृति या रामचरितमानस आदि तो बहुत कम लोग पढ़ते होंगे या पढ़कर जातिवादी बनते होंगे. लेकिन, जातिवाद तो आज भी है, सोचना होगा कि कहीं पीड़ित समाज की खामोशी ही जातिवादियों की ताकत तो नही हैं?

आपको क्या लगता है भाई कि सदियों पहले जो अछूतों के साथ व्यवहार किया जाता था, हर आदमी पहले मनुस्मृति या रामचरितमानस पढ़कर ही जातिवाद और छूआछात में यकीन करता होगा? पहले तो पूरा समाज ही लगभग अनपढ़ था फिर पूरे देश में ये जहर बिना पढ़े लिखे ही कैसे फैल गया? लेकिन, सच तो यही है कि किसी ने तो ये सब पढ़कर जातिवाद का जहर फैलाया ही होगा, अपने आप तो फैला नही होगा कि सुबह उठे और पूरे देश में ये जहर फैल गया.

विरोध में शक्ति होती है, विरोध करने के लिए भी सबके लिए पहले पढ़ने की जरूरत नही है, बस किस-किस की बातों पर यकीन करके विरोध कर रहे हैं, ये सबसे ज्यादा जरूरी है. बाबासाहेब और मान्यवर साहेब जैसे लोगों पर हमने भरोसा किया क्योंकि यकीन था, क्या हमने उनकी लिखी बातों को चैक करने की कोशिश की कि कहीं उन्होने गलत तो नही लिख दिया. विरोध करने वालों के साथ खड़ा होने से एक फायदा ये है कि इस प्रतिकार से जातिवादी लोगों में जातिवाद के खिलाफ संगठित सोच से खौफ पैदा होगा और जो अच्छे लोग हैं जो अच्छा-बुरा समझते हैं वो जातिवादी सोच पर मनन करना शुरू कर देंगे और पीड़ितों शोषितों का दर्द भी बेहतर तरीके से समझेंगे.

विरोध करने में और किसी जाति या साम्प्रदाय विशेष के प्रति जहर फैलाने में बहुत अंतर होता है, बस उस अंतर को समझकर चलना होगा और वो अंतर एक को मान्यवर बनाता है और दूसरे को किसी मेश्राम बनाता है.

(लेखक: एन दिलबाग सिंह; ये लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...