ओपिनियन: मनुस्मृति भारत की सबसे निकृष्ट किताब

मनुस्मृति ब्राह्मण मर्दों को भूदेवता का दर्जा देती है और शूद्रों एवं महिलाओं को इंसानी दर्जा भी नहीं देती है. यह बहुसंख्यक इंसानों के प्रति निर्ममता और क्रूरता का दस्तावेज है. इसके हर पन्ने पर नफरत ही नफरत भरी है.

मनुस्मृति (Manusmriti Book) भारत की सबसे अमानवीय एवं निष्कृट किताब है, जो बहुसंख्यक शूद्रों एवं महिलाओं की गुलामी का दस्तावेज है. मनुस्मृति में बहुसंख्यक इंसानों के प्रति जितनी नफरत है शायद ही दुनिया के किसी किताब में मौजूद हो. भारत को बीमार एवं पतनशील समाज बनाने में यदि किसी एक किताब का सर्वाधिक योगदान है, तो उस किताब का नाम मनुस्मृति है.

यह किताब ब्राह्मण मर्दों को भूदेवता का दर्जा देती है और शूद्रों एवं महिलाओं को इंसानी दर्जा भी नहीं देती है. यह बहुसंख्यक इंसानों के प्रति निर्ममता और क्रूरता का दस्तावेज है. इसके हर पन्ने पर नफरत ही नफरत भरी है.

दुखद यह है कि आज के भारत के मालिक संघ-भाजपा के नायकों की यह प्रिय किताब है.

यह इतनी निकृष्ट दर्जे की किताब है कि डॉ. आबेडकर जैसे करुणाशील एवं पुस्तक प्रेमी महामानव को भी इसे जलाना पड़ा.

मेरी नजर में भारत की सबसे उत्कृष्ट और महान किताब डॉ. आंबेडकर की “जाति का विनाश है.” जिसमें उन्होंने भारत की बीमारी की मूल जड़ वर्ण-जाति व्यवस्था और उसका समर्थन करने वाले ग्रंथों, संस्थाओं और व्यक्तियों के विचारों का सुंसंगत, तार्किक एवं वैज्ञानिक आधार पर जवाब दिया है और स्वतंत्रता, समता और बंधुता पर आधारित नए भारत के निर्माण का आधार तैयार किया है.

स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता आधारित नए आधुनिक भारत के निर्माण की नींव डालने वाली किताब जाति का विनाश है.

पढ़ना दोनों को चाहिए. मनुस्मृति को इसलिए कि आज जिसे हिंदू संस्कृति कहते हैं और उसके आदर्श ग्रंथों में एक कितना मनुष्य विरोधी है.

जाति का विनाश इसलिए जिससे यह पता चल सके कि वर्ण-जाति व्यवस्था ने किस कदर भारतीयों को बीमार बना दिया है और इस बीमारी का क्या इलाज है? और कैसे इस बीमारी (वर्ण-जाति) से मुक्त होकर समता, स्वतंत्रता और बंधुता आधारित भारत का निर्माण किया जा सकता है.

(स्रोत: सिद्धार्थ रामू जी की फेसबुक पोस्ट; ये लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...