बहनजी के निर्णयों से “असहमति” हो सकती है लेकिन बहनजी को नकारा नही जा सकता है

14 अप्रैल पर पूरे देश मे विशाल रूप से बाबा साहब का जन्मोत्सव मनाया गया. जबकि;

#1. आजादी के बाद कोंग्रेस ने ज़बरदस्ती शिक्षण संस्थानों में पाठ्यक्रम में उन लोगों को सम्मलित किया जो कोंग्रेस से जुड़े रहे ओर बाबा साहब की तरफ ध्यान न जाये.

#2. कोंग्रेस आजादी के 35 से 40 सालों तक इसमे सफल रही क्योंकि उन्होंने महाराष्ट्र के एससी संघटनो को खरीद लिया, जो केवल कोंग्रेस के तलवे चाटते थे. इससे बाबा साहब का दायरा महाराष्ट्र तक सीमित हो गया, बस जनरल नॉलेज के एक प्रश्न की “ड्राफ्टिंग कमेटी” का चेयरमैन कौन था तक सीमित हो गए.

#3. उसके बाद एक मसीहा के रूप में मान्यवर साहेब कांशीराम जी का आगमन हुआ जिन्होंने बाबा साहब को महाराष्ट्र से बाहर निकालकर उत्तर भारत के घर-घर में पहुचा दिया. जिसका प्रभाव हुआ कि एक स्वतंत्र “एससी वर्ग में राजनैतिक व सामाजिक चेतना” का विकास हुआ, वो इस स्तर तक हुआ कि इस वर्ग ने अपने महत्व, मनोबल को उच्च किया, जिसके कारण “कोंग्रेस ने 40 साल जो पाठ्यक्रम में रटवाया” वो विफल हो गया ओर देश ने बाबा साहब के सम्पूर्ण समाज व देश को दिए योगदान को जाना.

#4. लेकिन मान्यवर साहब बिना “बहन कुमारी मायवती जी” के अधूरे है. यह मान्यवर साहब इसलिए कर पाए क्योंकि उनके साथ बहनजी थी, एक महिला ओर वो भी दबंग ने एक अलग ही आकर्षण इस बहुजन आंदोलन के प्रति उतपन्न किया, गली गली, मोहल्ले में केवल मायावती जी को देखने व सुनने व फिर चौपालों और घरो में उसकी चर्चा करने का चलन हुआ, जब चौपालों ओर घरो में चर्चा हुई तब डॉक्टर अम्बेडकर को लोगो ने जाना, उनके योगदान को जाना ओर शिक्षा के महत्व को समझा, जिसके कारण वर्तमान में मूंछो को तांव देने वाले दलित तक दिख रहे है, बहनजी से पहले मूंछो पर तांव देना मतलब अपने पूरे परिवार पर आक्रमण करवाने समान था.

#5. इसलिए जो सोचते है कि मायावती राजनीतिक रूप से खत्म हो चुकी है, उन्हे समझ जाना चाहिए कि; “मायावती एक पूरे वर्ग के स्वाभिमान, मनोबल की जड़ में खड़ी है, जब तक एक पूरा समाज मनोबल युक्त रहेगा, तरक्की करता रहेगा , अपना महत्व बताता रहेगा तब तक मायावती रूपी जड़ की चर्चा होगी, और यह सामाजिक चर्चा है, डॉक्टर अम्बेडकर राजनीतिक रूप से विफल रहे क्योंकि उनके खिलाफ षड्यंत्र जारी रहे , लेकिन समाजिक रूप से बाबा साहब का रुतबा 14 अप्रैल को पता चल जाता है. उसी प्रकार सामाजिक रूप से मान्यवर व बहनजी ने अपना अलग मुकाम बाबा साहब की तरह बना लिया है जो जब तक सूरज चाँद रहेगा, तब तक याद किया जाता रहेगा”

#6. डॉक्टर अम्बेडकर की विचारधारा “असहमति” सिखाती है व व्यक्तिगत भक्ताई का विरोध करती है, व तार्किक, तथ्यात्मक योग्यता विकसित करने का आह्वान उस स्तर तक करती है जिसमे आप बाबा साहब के किसी कार्य से असहमत तक हो सकते है. इसलिए यह ठीक है कि बहनजी के निर्णयों जिसमे मुख्यतः “आकाश आनन्द व आनन्द” से हम असहमत है लेकिन इसके आधार पर; “समाज को मनोबल देने वाली जड़ निर्माता से असहमत नही हो सकते है.”

(लेखक – विकास कुमार जाटव: यह लेखक के निजी विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...