भीमा कोरेगांव: जातिवाद पर विजय का ओजस्वी संदेश

दो सौ वर्ष पूर्व की वह गौरवमयी सुबह, जब भीमा नदी के तट पर पुणे के निकट कोरेगांव के मैदान में एक असाधारण महासंग्राम हुआ। यह मात्र ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पेशवा बाजीराव द्वितीय की सेनाओं का युद्ध नहीं था; यह हजारों वर्षों की दासता, अत्याचार और अस्पृश्यता की जंजीरों को तोड़ने का महासंग्राम था। अछूत कहे जाने वाले महार योद्धाओं ने, जिन्हें पेशवाई शासन में अमानवीय यातनाएं सहनी पड़ीं, अपनी वीरता से जातिवादी व्यवस्था को चुनौती दी। यह युद्ध अंग्रेजों की सामरिक विजय तो था, किंतु उससे कहीं बड़ा था – यह जातिवाद की पराजय और मानवीय गरिमा की जय का प्रतीक था!

1 जनवरी 1818 को हुआ यह युद्ध तीसरे आंग्ल-मराठा युद्ध का निर्णायक अध्याय बना। पेशवा की 28000 सैनिकों की विशाल सेना के सामने मात्र 500 अछूत ब्रिटिश सैनिक थे। बारह घंटे चले इस भयंकर संघर्ष में अछूतों ने अप्रत्याशित वीरता दिखाई। खोने को कुछ नहीं था उनके पास – न सम्मान, न स्वतंत्रता। पाने को था मात्र आत्मसम्मान और बराबरी का अधिकार। इस महान युद्ध में अछूतों ने पेशवा सेना को गाजर-मूली की भांति काट कर मानवतावादी मूल्यों की पुनर्स्थापित किया। ब्रिटिशों ने इस विजय के सम्मान में 1822 में भीमा नदी के किनारे काले पत्थर का भव्य विजय स्तंभ का निर्माण कराया, जिस पर शहीद अछूत योद्धाओं के नाम अंकित हैं। यह स्तंभ आज भी खड़ा है – अन्याय के विरुद्ध विद्रोह का जीवंत साक्षी!

महाराष्ट्र के अछूत समुदाय में यह विजय एक लोकप्रिय कहावत बन गई – “हम तो छप्पन काटने वाले हैं!” यह ओजपूर्ण उद्घोष मनुवादी अत्याचारों पर अछूतों की विजय का प्रतीक है। बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 1927 में इस विजय स्तंभ का दर्शन किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तब से हर वर्ष 1 जनवरी को लाखों दलित एवं वंचित समाज के लोग यहां एकत्र होते हैं, ‘जय भीम’ के नारों से आकाश गुंजाते हैं। यह मात्र स्मृति नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति का अमर संकल्प है!

पेशवाई शासन ब्राह्मणवादी अत्याचार का प्रतीक था। अस्पृश्यों पर अमानवीय प्रताड़ना, उन्हें छूने मात्र से अपवित्र मानना – यह सब सहते-सहते महारों का आक्रोश उस दिन फूट पड़ा। बाबासाहेब डॉ आंबेडकर के शब्दों में, “अस्पृश्य यदि साफ वस्त्र पहने, छत डाले, शिक्षा ले, धर्म बदले या सम्मानजनक नाम रखे – तो हिंदू समाज क्यों क्रुद्ध होता है?” क्योंकि यह उसकी शास्त्र-सम्मत व्यवस्था पर प्रहार था। भीमा कोरेगांव ने सिद्ध किया कि दमित समाज जब उठ खड़ा होता है, तो कोई शक्ति उसे रोक नहीं सकती।

किंतु आज भी यह गौरवगाथा चुनौतियों से घिरी है। 2018 में द्विशताब्दी समारोह के दौरान हुई हिंसा ने पुराने घावों को कुरेद दिया। लाखों शांतिप्रिय लोग जब विजय स्तंभ पर श्रद्धासुमन अर्पित करने आए, तो कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला किया। यह मात्र संयोग नहीं था; यह बढ़ती दलित चेतना को कुचलने का प्रयास था। बाबासाहेब की चेतावनी स्मरणीय है – ‘जैसे-जैसे वंचित समाज शिक्षित, समृद्ध और सवाल करने वाला बनेगा, वैसे-वैसे ऐसे टकराव बढ़ेंगे।’ किंतु भीमा कोरेगांव का संदेश अमर है: ‘जातिवाद की जड़ें कितनी भी गहरी हों, वीरता और एकता उन्हें उखाड़ फेंक सकती है!’

भीमा कोरेगांव भारतीय समाज को लोकतांत्रिक बनाने की उस महान लड़ाई का प्रेरक अध्याय है। यह हमें सिखाता है कि स्वतंत्रता मात्र राजनीतिक नहीं, सामाजिक व आर्थिक भी होनी चाहिए। आज जब हम इस विजय का जश्न मनाते हैं, तो साथ ही यह भी संकल्प लें कि– ‘जाति की दीवारें गिरेंगी, मानवता की जय होगी!’


— लेखक —
(इन्द्रा साहेब – ‘A-LEF Series- 1 मान्यवर कांशीराम साहेब संगठन सिद्धांत एवं सूत्र’ और ‘A-LEF Series-2 राष्ट्र निर्माण की ओर (लेख संग्रह) भाग-1′ एवं ‘A-LEF Series-3 भाग-2‘ के लेखक हैं.)


Buy Now LEF Book by Indra Saheb
Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...