सुधीर कुमार जाटव की बात: अमरावती की सासंद ने दलित कार्ड खेला है

अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने दलित कार्ड खेला है और कहा कि मुझको दलित होने के कारण थाने में पानी भी नहीं दिया गया. नवनीत राणा सुरक्षित सीट से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र लगाकर चुनी गई हैं. हाई कोर्ट ने इसको फर्जी पाया और एक साल पहले ही इसको रद्द कर दिया था. इसको लेकर सांसद महोदया सुप्रीम कोर्ट गयीं और सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैंसले पर रोक लगा दी.

माननीय न्यायालय से मुझको बहुत उम्मीदें हैं. न्याय की बहुत आशा है और मई 2024 तक इस पर फैंसला आ ही जायेगा. तब तक सांसद महोदया अपना कार्यकाल भी पूरा कर चुकी होंगी और देश एक उपचुनाव के खर्चे से बच जाएगा.

लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए इतना काम तो बनता ही है. इसी कारण इनके साथ ही यूपी से फर्जी अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र पर 2019 में ही चुने गए केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल भी अपना कार्यकाल निष्कंटक पूरा कर लेंगे. वैसे भी अनुसूचित जातियों का हक मारा जा रहा है तो जाए. क्या फर्क पड़ता है? आखिर लोकतंत्र बचाना है!

2003 में बसपा के विधायकों को मुलायम सिंह ने अवैध तरीके से तोड़ा था. उसके खिलाफ बसपा ने याचिका दी और उन विधायकों की टूट को अवैध करार देते हुए उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई. ये निर्णय 2007 में तब आया था  जब मुलायम सिंह सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर चुकी थी और नए चुनाव होकर नई सरकार बन चुकी थी. ये बात दूसरी है कि कुछ बड़े दलों की याचिका पर सुनवाई करने के लिए रातों को भी कोर्ट खुल जाती है और रातों को फैंसले भी आ जाते हैं. खैर मुझको माननीय कोर्ट से न्याय की पूरी उम्मीद है.

(लेखक- सुधीर कुमार जाटव: ये लेखक के निजी विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...