ये दलितों की बस्ती है – सूरजपाल चौहान की प्रसिद्ध कविता

बोतल महँगी है तो क्या,
थैली बहुत ही सस्ती है।
ये दलितों की बस्ती है।।

ब्रह्मा विष्णु इनके घर में,
क़दम-क़दम पर जय श्रीराम।
रात जगाते शेरोंवाली की…
करते कथा सत्यनाराण..।
पुरखों को जिसने मारा था,
उनकी ही कैसिट बजती है।
ये दलितो की बस्ती है।।

तू चूहड़ा और मैं चमार हूँ,
ये खटीक और वो कोली।
एक तो हम कभी हो ना पाए,
बन गई जगह-जगह टोली।
अपने मुक्तिदाता को भूले,
गैरों की झाँकी सजती है।
ये दलितो की बस्ती है।।

हर महीने वृन्दावन दौड़े,
माता वैष्णो छह-छह बार।
गुडगाँवा की जात लगाता,
सोमनाथ को अब तैयार।
बेटी इसकी चार साल से,
दसवीं में ही पढ़ती है।
ये दलितो की बस्ती है।।

बेटा बजरँगी दल में है,
बाप बना भगवाधारी
भैया हिन्दू परिषद में है,
बीजेपी में महतारी।
मन्दिर-मस्जिद में गोली,
इनके कन्धे से चलती है।
ये दलितो की बस्ती है।।

शुक्रवार को चौंसर बढ़ती,
सोमवार को मुख लहरी।
विलियम पीती मंगलवार को,
शनिवार को नित ज़हरी।
नौ दुर्गे में इसी बस्ती में,
घर-घर ढोलक बजती है।
ये दलितो की बस्ती है।।

नकली बौद्धों की भी सुन लो,
कथनी करनी में अन्तर।
बात करें हैं बौद्ध धम्म की,
घर में पढ़ें वेद मन्तर।
बाबा साहेब की तस्वीर लगाते,
इनकी मैया मरती है।
ये दलितो की बस्ती है।।

औरों के त्यौहार मनाकर,
व्यर्थ ख़ुशी मनाते हैं।
हत्यारों को ईश मानकर,
गीत उन्हीं के गाते है।
चौदह अप्रैल को बाबा साहेब की जयन्ती,
याद ना इनको रहती है।
ये दलितो की बस्ती है।।

डोरीलाल है इसी बस्ती का,
कोटे से अफ़सर बन बैठा।
उसको इनकी क्या चिन्ता अब,
दूजों में घुसकर जा बैठा।
बेटा पढ़कर शर्माजी, और
बेटी बनी अवस्थी है।
ये दलितो की बस्ती है।।

भूल गए अपने पुरखों को,
महामही इन्हें याद नहीं।
अम्बेडकर, बिरसा, बुद्ध,
वीर ऊदल की याद नहीं।
झलकारी को ये क्या जानें,
इनकी वह क्या लगती है।
ये दलितो की बस्ती है।।

मैं भी लिखना सीख गया हूँ,
गीत कहानी और कविता।
इनके दु:ख दर्द की बातें,
मैं भी भला था, कहाँ लिखता।
कैसे समझाऊँ अपने लोगों को ,
चिन्ता यही खटकती है।
ये दलितों की बस्ती है।।

कविता सुनिए!

(लेखक: सूरजपाल चौहान; ये कविता लेखक के अपने विचार हैं)
डिस्केल्मर: दैनिक दस्तक इस कविता पर कोई अधिकार नही रखता हैं. सारे अधिकार लेखक के पास सुरक्षित हैं.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...