ओपिनियन: भारत को नीति नही नियत बदलने की जरूरत

भारत में नीति नहीं नियत में बदलाव की जरूरत है. हमारा बहुत अच्छा संविधान है एवं हजारों की संख्या में शानदार कानून बने हुए हैं लेकिन 80 फीसदी  देशवासी अभी दो वक्त की रोटी नहीं खा पा रहे हैं. देश के सबसे ऊपर के सबसे अमीर 1 फीसदी लोगों के पास देश की सम्पत्ति का 73 फीसदी और नीचे से 68 फीसदी लोगों के पास देश की कुल सम्पत्ति का मात्र 1 फीसदी है.

राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था में किसी नीतिगत बदलाव की जरूरत नहीं, मात्र यह कानून बना दिया जाए कि देश के सभी सरकारी कर्मचारी, शिक्षकों एवं जन प्रतिनिधियों के बच्चे सिर्फ अपने निकटतम सरकारी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ही पढेंगे. और इसके उल्लंघन पर माता-पिता को सरकारी पद से बर्खास्त कर दिया जायेगा.इस एक कदम से देश में शिक्षा की 99 फीसदी दुर्दशा स्वतः ही समाप्त हो जायेगी.

भारत में नीति नहीं नियत में बदलाव की जरूरत है. हमारा बहुत अच्छा संविधान है एवं हजारों की संख्या में शानदार कानून बने हुए हैं लेकिन 80 फीसदी  देशवासी अभी दो वक्त की रोटी नहीं खा पा रहे हैं. देश के सबसे ऊपर के सबसे अमीर 1 फीसदी लोगों के पास देश की सम्पत्ति का 73 फीसदी और नीचे से 68 फीसदी लोगों के पास देश की कुल सम्पत्ति का मात्र 1 फीसदी है.

जबकि संविधान कहता है सरकार को लोगों के बीच आय एवं सम्पत्ति की असमानता को न्यूनतम किया जाना चाहिए.

1947 के बाद अमीरी-गरीबी की यह निर्मम अत्याचारी खाई बेतहाशा बढी ही है, घटी कदापि नहीं, क्योंकि कानून तो हैं, लेकिन कानून लागू करने वाले एवं उसकी रक्षा करने वालो की नीयत ठीक नहीं है.

आम नागरिकों के लिए यही हाल शिक्षा का भी है. पहले अमीर उच्च अधिकारी एवं राजनेता अपने बच्चों को ग्रेजुएशन के बाद विदेश भेजते थे. अब देश की सरकारी शिक्षा के हालात ये हैं कि पांचवी क्लास के बाद ही ये लोग अपने बच्चों को महंगे आवासीय स्कूलों में देश-विदेश भेज रहे हैं.

लगभग सभी सरकारी शिक्षण संस्थाओं की हालत खस्ता कर दी गई है, शिक्षा का बेतहासा निजीकरण और व्यवसायीकरण करके चंद धनपशुओं के हाथ में सम्पूर्ण शिक्षा तंत्र को सौंपा जा रहा है. शायद भारत दुनिया का एकमात्र देश है जहां शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का मिशन न बनाकर लाभ अर्जित करने का धंधा बना दिया गया है.

इससे आम भारतीय के लिए अपने बच्चों को अच्छी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलवाना लगभग असम्भव है. वह अपनी रोज़ी-रोटी के लिए ही इतना संघर्ष कर रहा है कि शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देने की उसे फुरसत ही नहीं है.

जब तक शिक्षा और स्वास्थ्य राज्य की ज़िम्मेदारी नहीं होंगी तब तक भारत गरीबी, असमानता और अत्याचार की अंधी गुफ़ा बना रहेगा.

(लेखक: प्रो राजकुमार; यह लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...