कांशीराम का किस्सा #04: जो लोग अपने आप को ‘चूहड़ा’ या ‘चमार’ कहलवाने में बेईज्ज़ती महसूस करते हैं, हो सकता है वे खुद को रविदास, कबीर और या फिर आंबेडकर से भी ऊँचा समझते हों

 उपरोक्त शब्द साहेब कांशीराम ने 2001 में, गुरु नानक भवन (अमृतसर) में उस वक़्त कहे थे जब कैडर कैंप के दौरान साहेब की और से बार-बार ‘चूहड़ा’ शब्द इस्तेमाल किये जाने पर नाराज़गी जताते हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने एतराज़ ज़ाहिर किया था.

दरअसल, हुआ कुछ इस तरह कि कैडर कैंप में जब साहेब ने लगभग 40 बार चूहड़ा शब्द इस्तेमाल किया तो कुछ वाल्मीकि समाज के लोग नाराज़ होकर बाहर चले गए. अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करने के लिए उन्होंने साहेब का विरोध करने की तैयारी कर ली.

जब साहेब ने कैडर कैंप के दौरान चाय-पानी पीने की ब्रेक दी तो एक विक्रम लंकेश नाम के कार्यकर्ता ने मंच पर बैठे साहेब के कानों में चुपके से सारा माजरा समझा दिया.

साहेब बिना चाय-पानी पिए ही मंच पर माइक लेकर उठ खड़े हुए और इस मसले पर बोलना शुरू किया, “मुझे पता लगा है कि कुछ लोगों को मेरे द्वारा ‘चमार’ या ‘चूहड़ा’ शब्द का इस्तेमाल करने पर एतराज़ है.

वह समझने में असमर्थ हैं कि बाबासाहेब ने कहा था कि जिन लोगों को अपने इतिहास के बारे में जानकारी नहीं होती वह कभी भी नया इतिहास नहीं बना सकते. यदि मैं ‘चमार’ शब्द का या ‘चूहड़ा’ शब्द का इस्तेमाल करता हूँ तो इस लिए ताकि आप अपनी पृष्ठभूमि से जुड़ सको. कई शब्द ऐसे होते हैं जिनसे इतिहास बनते हैं. यह शब्द बोलने का मेरा मतलब भी यही है कि हमें पता लग सके कि दरअसल हम थे कौन, और अब क्या हैं और आगे क्या करना है!

रही बात मेरे द्वारा ‘चमार’ और ‘चूहड़ा’ शब्द इस्तेमाल करने की, तो जो लोग ‘चमार’ या ‘चूहड़ा’ शब्द कहलवाने में अपनी बेईज्ज़ती महसूस करते हैं तो हो सकता है वह लोग अपने आप को रविदास महाराज, कबीर महाराज और या बाबासाहेब से भी ऊँचा समझते हों. क्योंकि रविदास महाराज ने अपनी बाणी में अपने आप को सरेआम ‘चमार’ कहा है और इसी तरह ही कबीर महाराज ने अपने आप को ‘जुलाहा’ कहा है और बाबासाहेब ने अपनी ‘महार’ जाति पर जमकर गर्व किया है.

अगर (आपको) अपने आप को ऊँचा दिखाने का इतना ही चाव है तो अपने भीतर कई गुणा अधिक लायकी पैदा करनी होगी. लायकी पैदा करोगे तभी समाज आपकी इज्ज़त करेगा. एक इंसान गटर में घुसकर गटर की सफाई करता है. अगर वह खुद को कहे कि मैं तो वाल्मीकि भाईचारे में से हूँ तो उसके खुद के कह देने भर से व्यवस्था तो बदलने वाली नहीं है, क्योंकि दूसरों की नज़र में तो वह इंसान ‘चूहड़ा’ ही है या फिर ‘चमार’ है.

हो सकता है दूसरे लोग आपके सामने ये सब न कहें, लेकिन पीठ पीछे तो कहते ही होंगे. आप इतने लायक बन जाओ कि आपकी हिस्सेदारी शासन-प्रशासन में हो. फिर ‘चूहड़े-चमार’ कहलवाने में भी इज्ज़त होगी.


(स्रोत: मैं कांशीराम बोल रहा हूँ का अंश; लेखक: पम्मी लालोमजारा, किताब के लिए संपर्क करें: 95011 43755)

Me Kanshiram Bol Raha Hu
Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...