एन दिलबाग सिंह का कॉलम: समाजवाद का भविष्य

यादव जी को समाजवाद समझाते हुए जो चार लाइने किसी ने लिखी तो मियाँ जी को समझ ही नही आया कि आँखे दिखाएँ या मुस्कराएं. जवाब कुछ इस प्रकार था कि जब 1989 में बसपा का उदय हुआ तब बीजेपी यूपी में 30% प्लस के आसपास वोट लेती थी. सपा-बसपा गठबंधन ने 1993 में राममंदिर लहर के बावजूद सत्ता छीनकर मुलायम सिंह को मुख्यमंत्री बना दिया था. यादवों को गुंडागर्दी का और खुद को क्षत्रिय साबित करने का चस्का लग चुका था. गुंडागर्दी के लिए दलितों से अच्छा शिकार तो किसी को मिलता ही नही, इनको भी नही मिला.

मान्यवर साहेब ने मुलायम सिंह को सरकार से समर्थन वापिस लेकर दोबारा चुनाव करने की बार-बार चेतावनी दी लेकिन, उन पर कोई खास फर्क ही नही पड़ा. भाजपा ने इनके आंतरिक खटास को पहचानकर खुद सरकार बनाने के सपने पालने शुरू कर दिये.  लेकिन, अंतत: मजबूर होकर बसपा का मुख्यमंत्री बनाना पड़ा. कांशीराम साहेब ने एक तेजतर्रार लगभग 40 वर्षीय चट्टान के इरादों से मजबूत इरादों वाली महिला नेता मायावती जी को मुख्यमंत्री बनवाया. जब 1995 में बसपा की बहनजी की पहली बार 4.5 महीने की सरकार आई तब सरकार गिरने से पहले 1.5 लाख गुंडे जेल मे भर चुकी थी. गुंडो को अपनी औकात पता लग गई थी और बहनजी के सत्ता में आने पर दलित शोषित समाज को अपनी वोटों की कीमत का अंदाज होना शुरू हो गया था.

तब 1995 से लेकर 2012 के चुनावों तक यूपी से भाजपा घटती रही और बसपा वोटों के मामले में सीटे ऊपर नीचे होते हुए बढ़ती रही. 2012 विधानसभा चुनावों में भाजपा 14 फीसदी पर आ चुकी थी. फिर अखिलेश यादव सरकार की विफलता के कारण मुजफ्फरनगर शामली दंगों में लोगों को एक साल टैंटों में रखवाकर, समय पर दंगे कंट्रोल न करके 2014 में भाजपा के लिए ऐसी बिसात बिछवाई की 14 फीसदी वाले 41 फीसदी से ज्यादा वोट ला रहे हैं. एकतरफा सांसद जीत रहे हैं, युपी मे सरकार बना रहे हैं और फिर भी कुछ यादवों और मुस्लिम समाज के लोगों को लग रहा है कि बसपा ही भाजपा की बी टीम है. जबकि अखिलेश यादव का आधा परिवार बीजेपी समर्थक है, फिर यादव बाहुल्य बूथों पर भाजपा को एकतरफा वोट बीजेपी को जाये तो हो हल्ला भी करते हो.

काहे इतने स्याणे बने फिर रहे हो मित्रों, खुलकर बोलो ना कि हिन्दुत्व के आगे समाजवाद खत्म हो चुका है. 2022 चुनावों में अम्बेड़करवाद को पीछे रखकर भी तुम्हारे समाजवाद को हवा भरने की कोशिश की लेकिन वो अखिलेश यादव के यादववाद और परिवारवाद के सामने दम तोड़ गया.

दलितों का क्या है, इन्होने तो सदियों से संघर्ष और गुलामी की है, उनमे से आज भी कुछ स्वाभिमानी लोग संघर्ष कर रहे हैं और कुछ लोग आदतन गुलामी कर रहे हैं. लेकिन, दलितों में गुलामी करने वाले भी अब अम्बेड़करवाद में आत्मसम्मान ढूँढ़ने लगे हैं. ये सोचों कि मुस्लिम समाज ये तुम्हारा यादववाद कब तक समाजवाद के नाम पर अपनी कमर पर ढ़ोते रहकर मुस्कुराते रहेंगे जिस दिन इनकी आँख खुली, समाजवाद भी रालोद के जाटवाद की तरह 2-3 फीसदी वोटों में सिकुड़ना तय है.

(लेखक: एन दिलबाग सिंह; ये लेखक अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...