कर्नाटक: प्रदेश के कोलार इलाके के एक मंदिर में दलित परिवार को मंदिर में मौजूद ईश्वर की मूर्ती को छूने पर 60 हजार का जुर्माना लगाया है. इस खबर के बाद देशभर में सनसनी मच गई और सोशल मीडिया पर इस खबर को खूब वायरल किया गया. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अपने घर पर हिंदूओं देवताओं को बाबासाहेब और भगवान बुद्ध की मूर्ती से बदल दिया.
खबर के मुताबिक कोलार के मंदिर में एक दलित परिवार का लड़का पूजा करने गया था तो उसने पूजा के दौरान मंदिर स्थित मूर्ती को छू लिया. इसी से आहत होकर हिंदूओं ने उस लड़के के परिवार पर 60 हजार का जुर्माना लगा दिया.
इस जुर्माने के बाद पीड़ित परिवार ने अपने घर में स्थित हिंदू देवताओं की तस्वीरों को उतार दिया और उनके स्थान पर राष्ट्र-निर्माता बाबासाहेब और विश्व गुरु गौतम बुद्ध की तस्वीरों को घर पर लगाया.
आप नीचे वीडियो में साफ-साफ देख सकते हैं कि कैसे दलित परिवार अपने घर में तस्वीरों को बदल रहा है.
Caste Hindus imposed ₹60K fine on a SC boy's family after he touched an idol of Hindu God in Kolar, K'taka.
— Mission Ambedkar (@MissionAmbedkar) September 21, 2022
The family removed the pictures of Hindu deities from its home and put the pictures of Buddha and Babasaheb.
This is called revolution. Welcome!pic.twitter.com/nNO7mNQvzj
इस क्रांतिकारी बदले की खबर हाथोहाथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और अब लोग उन्हे धन्यवाद देते हुए उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं.

