हिन्दी दिवस पर प्रण: हिन्दीभाषा को न बनने दें हिन्दूभाषा

आज हिन्दीभाषा मात्र हिन्दू भाषा बन कर रह गई है. इस भाषा में आज ‘श्रीगणेश करने’ से लेकर ‘वेद वाक्य’ तक, ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ से लेकर ‘लक्ष्मण रेखा’ तक, ‘इंद्र धनुष’ से लेकर ‘ब्रमांड’ तक कितनी ही हिन्दू शब्दावली घुसेड़ दी गई है. यह साम्प्रदायिक घुसपैठ इस कदर बढ़ गई है क़ि सब्ज़ियों का भी हिन्दुकरण हो गया है. ‘राम तोरी’ से लेकर ‘सीताफल’ तक इसके प्रमाण है.

हिंदू धर्म की वर्ण वादी मानसिकता जीव-जंतुओं पर भी थोप दी गई है. ‘डोम कौआ’ से लेकर ‘ब्रामणी मैना’ तक इसके उदाहरण है.

किसी धर्मनिरपेक्ष देश की राजभाषा में किसी एक धर्म की शब्दावली का वर्चस्व जायज नही है. इस भाषा की शब्दावली में घोर असहिष्णुता भी है. ‘लुच्चा’ शब्द जैन भाइयों के विरोध स्वरूप बना है तो ‘बुधु’ बौद्ध भाइयों के. शब्दों के इस साम्प्रदायिक रण की बहुत लंबी सूची है. ‘कोल’ एक आदिवासी जनजाति है. उसका एक अर्थ ‘सूअर’ क्यों है? उनकी मेहनती नारियों को लक्ष्य बनाकर ही कुलटा जैसे शब्द बनाये गए है. हिंदी भाषा में दलित जातिओं के अपमानजनक अर्थों की तो भरमार है ही. ‘काइयाँ’ एक दलित जाति है. इसका अर्थ ‘धूर्त’ कैसे हो गया. आज हमें हिंदी दिवस पर प्रण करना चाहिए क़ि हम हिंदी भाषा को हिन्दू भाषा बनने से रोकें.

(लेखक – सतनाम सिंह; ये लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...