Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने लगता है, मानों वह उस ऐतिहासिक पल को दोबारा साक्षात जी रहा हो. कैलेंडर टाइम मशीन सी बन जाती हैं. हर तारीख एक अलग दुनिया दिखाती जाती है.

लेकिन, हमारे देश में कैलेंडर तो हजारों हैं पर बहुजन-दलित समाज, बौद्धों के लिए, अम्बेड़करी (अम्बेड़करवादी) समाज के लोगों के लिए, बहुजन समाज के लिए, दलित समाज के लिए कोई स्पेशल कैलेंडर नही बना है जो सिर्फ इनकी जरूरत के अनुसार तारीखें दिखाता हो.

सैंकड़ों प्रकार के कैलेंडर बाजार में मौजूद है. कुछ छुटमुट प्रयास बहुजन समाज के प्रकाशकों ने भी किया है, पर अभी भी उस स्तर तक कैलेंडर बहुजन समाज की डिमांड पूरी नही कर पा रहे हैं.

इसी कमी को पूरा करने के लिए हमने यह प्रयास किया है. इस सम्यक कैलेंडर 2026 (Samyak Calendar 2026) के माध्यम से आप साल 2026 के उपोसथ दिन, साल 2026 की पूर्णिमा, अमावस्या दिन, साल 2026 में अष्टमी दिन की सूची आराम से एक ही जगह ढूँढ सकते हैं. आपको एक ही जगह बौद्ध इतिहास और संस्कृति से जुडे‌ सभी बडे‌ ईवेंट की सूची यहाँ मिल जाएगी.

बहुजन महापुरुषों की जयंती, उनकी पुण्यतिथि, दलित समाज की ऐतिहासिक घटनाएं, बाबासाहेब से जुडे ऐतिहासिक मोमेंट, बहुजनों के महत्वपूर्ण त्यौंहार-पर्व, उत्सवों की सूची, उपोसथ व्रत दिन सूची यहाँ इस सम्यक कैलेंडर में मिल जाएगी.

नीचे आपको साल 2026 का सम्यक कैलेंडर महिने वार दिया गया है. आप महिनों के हिसाब से प्रमुख त्यौंहार, उत्सव, उपोसथ दिन, पूर्णीमा, अष्टमी दिन, महापुरुषों की जयंती, पुण्यतिथि, बहुजन इतिहास की प्रमुख घटनाएं देख पाएंगे.

Samyak Calendar 2026

जनवरी 2026

तारीखइवेंट / विवरण
1 जनवरीभीमा कोरेगांव क्रांति दिवस (1818)
1 जनवरी मंडल आयोग नियुक्त (1979)
2 जनवरीअखिल भारतीय शेड्यूल कास्ट फेडरेशन स्थापना (1943)
3 जनवरीसावित्रीबाई फुले जयंति (1831)
3 जनवरी भारतीय शिक्षिका दिवस
3 जनवरीबाबासाहेब का एलिफिंस्टन कॉलेज में एडमिशन (1908)
4 जनवरीसंत चोखामेला जयंती
4 जनवरीशोलापुर न. पा. से बाबासाहेब का मानपत्र (1938)
5 जनवरीभदंत आनंद कौसल्यायन जन्मदिन (1905)
8 जनवरीबौद्ध धम्म ध्वज दिवस (1891)
12 जनवरीजीजाऊबाई जयंति (1518)
12 जनवरीबाबासाहेब को उस्मानिया विवि से डी.लिट. की उपाधि (1953)
14 जनवरीमकर संक्राति
14 जनवरीबाबू मंगूराम जयंती (1886)
14 जनवरीडॉ अम्बेड़कर मराठवाड़ा विद्यापीठ नामांतर दिवस (1994)
15 जनवरीबहनजी मायावती जन्मोत्सव (1956)
15 जनवरी जनकल्याण दिवस
18 जनवरी बाबासाहेब का ‘रानाडे गांधी और जिन्ना’ भाषण (1943)
21 जनवरीप्रथम गोलमेज सम्मेलन समाप्त (1931)
26 जनवरीबाबासाहेब रचित संविधान लागू (1950)
27 जनवरीडॉ. सविता अम्बेडकर जन्मदिन (1912)
27 जनवरी साऊथबरो कमेटी के सामने बाबासाहेब की साक्षी (1919)
29 जनवरीजोगेंद्रनाथ मंडल जयंती (1904)
29 जनवरी विधिमंत्री होने पर महाराष्ट्रीयन संस्थाओं द्वारा बाबासाहेब का सम्मान

फरवरी 2026

तारीखइवेंट / विवरण
2 फरवरीसूबेदार रामजी सकपाल का निधन (1913)
2 फरवरीअमर शहीद जगदेव बाबू जन्मदिन (1922)
2 फरवरीमुकुंदराव अम्बेडकर निधन (1959)
4 फरवरी अम्बेड़कर-गांधी की यरवदा जेल में भेंट (1933)
4 फरवरी प्रबुद्ध भारती पत्रिका शुरु (1956)
6 फरवरीनानक चंद रत्तू जयंति (1922)
6 फरवरीसयाजीराव गायकवाड (बडोदा) देहांत (1939)
7 फरवरीमाता रमाबाई जयंति (1898)
7 फरवरीललई सिंह यादव परिनिर्वाण (1993)
12 फरवरी अस्पृश्य रेलवे कर्मचारी संघ, मनमाड में बाबासाहेब का व्याख्यान (1938)
14 फरवरीसंतराम बी.ए. जयंति (1887)
14 फरवरी अखिल भारतीय बहिष्कृत परिषद स्थापना दिवस (1922)
18 फरवरी बाबासाहेब द्वारा मुंबई विस में शपथ ग्रहण (1927)
19 फरवरीछत्रपति शिवाजी जयंति (1630)
20 फरवरी वर्धा में बाबासाहेब की सभा (1929)
21 फरवरी बाबासाहेब द्वारा संविधान प्रारूप प्रस्तुत (1948)
23 फरवरीसंत गाडगे बाबा जयंति (1876)
24 फरवरी मुंबई विस में बाबासाहेब का पहला बजट भाषण (1927)
24 फरवरी तीसरी गोलमेज परिषद से बाबासाहेब की वापसी (1933)
24 फरवरीबाबासाहेब की बौद्ध पूजा-पाठ प्रकाशित (1956)
28 फरवरीदीनाभाना जन्मदिन (1928)

मार्च 2026

तारीखइवेंट / विवरण
1 मार्चबाबासाहेब की ‘फ्रीडम वर्सेस फ्रीडम’ छपी (1939)
2 मार्च कालाराम मंदिर सत्याग्रह शुरु (1930)
3 मार्च कालाराम मंदिर सत्याग्रह स्थगित (1931)
3 मार्चधम्मपद महोत्सव
10 मार्चसावित्रीबाई फुले पुण्यतिथि (1897)
11 मार्चछत्रपति संभाजी बलिदान दिवस (1689)
11 मार्चसयाजीराव गायकवाड जयंती (1863)
11 मार्च बाबासाहेब द्वारा सिडनहम कॉलेज के प्राध्यापक पद से त्यागपत्र (1920)
14 मार्च मुंबई विधानसभा में बाबासाहेब द्वारा ‘महार वेतन बिल’ पेश (1929)
15 मार्चमान्यवर साहेब कांशीराम जयंती (1934)
20 मार्चचवदार तालाब क्रांति दिवस (1927)
20 मार्चसमता सैनिक दल संगठन दिवस (1927)
23 मार्चशहीद भगतसिंह बलिदान दिवस (1931)
30 मार्च बाबासाहेब और क्रिप्स की भेंट (1942)
30 मार्च दिल्ली में अछूत नेताओं का सम्मेलन (1942)
31 मार्चबाबासाहेब को भारतरत्न सम्मान (1990)

अप्रैल 2026

तारीखइवेंट / विवरण
2 अप्रैल2 अप्रैल आंदोलन (2018)
3 अप्रैल बाबासाहेब डी.एस.सी. और बार.एट.लॉ. पूरी कर भारत लौटे (1923)
3 अप्रैल ‘बहिष्कृत भारत’ का प्रथम अंक प्रकाशित (1927)
4 अप्रैलमाता रमाबाई और बाबासाहेब का विवाह (1906)
4 अप्रैल सयाजीराव गायकवाड़ द्वारा बाबासाहेब को छात्रवृति (1913)
5 अप्रैलबाबू जगजीवन राम जयंती (1908)
8 अप्रैलमातादीन भंगी शहादत दिवस (1858)
9 अप्रैलराहुल सांस्कृत्यायन जन्मदिन (1893)
11 अप्रैलज्योतिबा फुले जयंती (1827)
11 अप्रैल बाबासाहेब द्वारा ‘हिंदू कोड बिल’ पेश (1947)
12 अप्रैल संसद में बाबासाहेब का तेलचित्र का अनावरण (1992)
14 अप्रैलबाबासाहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती (1891)
14 अप्रैलबाबासाहेब को भारतरत्न प्रदान (1990)
14 अप्रैलबहुजन समाज पार्टी (बसपा) स्थापना दिवस (1984)
15 अप्रैल बाबासाहेब का पुनर्विवाह (1948)
16 अप्रैल महार समाज सेवा संघ, मुंबई द्वारा सहभोज और बाबासाहेब का भाषण (1933)
16 अप्रैल नई दिल्ली में बाबासाहेब द्वारा ‘अम्बेड़कर भवन’ की आधारशिला (1951)
18 अप्रैल बाबासाहेब की राजकोट में राजे साहेब से भेंट (1939)
19 अप्रैल रविदास तरुण सुधारक संघ, महिला शाखा का बाबासाहेब द्वारा उद्घाटन (1942)
19 अप्रैल बाबासाहेब के पुत्र यशवंत राव का मीराताई के साथ विवाह (1953)
21 अप्रैल सरकारी आदेश पर कालाराम मंदिर खुला (1932)
23 अप्रैललेखक भगवान दास का जन्मदिन (1927)
23 अप्रैल यरवदा जेल में अम्बेड़कर-गांधी की चौथी भेंट (1933)
29 अप्रैलअनागारिक धम्मपाल परिनिर्वाण (1933)
29 अप्रैल दामोदर सभाग्रह में मुंबई में मिल मजदूरों की सभा में बाबासाहेब की अध्यक्षता (1929)
30 अप्रैलभंते धम्मरत्न महाथेरो जन्मदिन (1909)

मई 2026

तारीखइवेंट / विवरण
2 मईभिक्खु जगदीश काश्यप जयंती (1908)
2 मईनई दिल्ली में बाबासाहेब का धम्म प्रवचन (1950)
4 मईभारतीय बौद्ध महासभा की स्थापना (1955)
5 मईमीराताई अम्बेड़कर जन्मदिवस (1935)
6 मईस्वामी अछूतानंद जयंती (1879)
6 मईशाहूजी महाराज पुण्यतिथि (1922)
6 मई संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी) के कामकाज से बाबासाहेब की लंदर यात्रा (1933)
9 मई ‘कास्ट्स इन इंडिया’ का बाबासाहेब द्वारा कोलंबिया में वाचन (1916)
10 मई इंडियन फेडरेशन ऑफ लेबर, मुंबई की ओर से बाबासाहेब का सम्मान (1943)
10 मईबालासाहेब प्रकाश अम्बेड़कर का जन्मदिवस (1954)
13 मई बाबासाहेब ने राज्यसभा सांसद की शपथ ग्रहण करी (1952)
13 मईडी.के. खापर्डे जन्मदिन (1939)
23 मईभिक्खु धर्मरक्षित परिनिर्वाण (1877)
24 मईबुद्ध जयंती के अवसर पर नरे पार्क, मुंबई में बाबासाहेब का प्रवचन (1956)
25 मईहैदराबाद में विधिमंत्री बाबासाहेब का भाषण (1950)
25 मईभिक्खु ऊ. चंद्रमणि महाथेरो जयंती (1875)
27 मईमाता रमाबाई अम्बेड़कर पुण्यतिथि (1935)
29 मईडॉ. सविता अम्बेड़कर पुण्यतिथि (2003)

जून 2026

तारीखइवेंट / विवरण
1 जून‘गुलामगीरी’ पुस्तक प्रकाशित (1873)
1 जून बाबासाहेब गवर्नेमेंट लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल नियुक्त (1935)
2 जून कोलंबिया विवि से बाबासाहेब एम.ए. पास (1915)
4 जूनझलकारी बाई बलिदान (1858)
5 जून बैरिस्ट्री की पढ़ाई के लिए बाबासाहेब विदेश रवाना (1920)
5 जून बाबासाहेब को कोलंबिया विवि से डॉ ऑफ लॉ की उपाधि (1952)
8 जून कोलंबिया विवि से बाबासाहेब को पी.एच.डी. की उपाधि (1927)
9 जूनबिरसा मुंडा पुण्यतिथि (1900)
10 जूनइटालियन भिक्खु रे. लोकनाथ की बाबासाहेब से राजगृह, दादर में भेंट (1936)
14 जून बहिष्कृत हितकारिणी सभा विसर्जित (1928)
14 जून डिप्रेस्ड क्लास सोसाइटी स्थापित (1928)
17 जूनजीजाऊ माँ साहेब पुण्यतिथि (1674)
19 जूनमिलिंद कॉलेज की स्थापना (1950)
20 जूनमुंबई में सिद्धार्थ कॉलेज आरंभ (1946)
22 जूनभदंत आनंद कौशल्यायन परिनिर्वाण (1988)
22 जूनमुंबई में बाबासाहेब और सुभाषचंद्र बोस की भेंट (1940)
24 जूनधर्मानंद कोसंबी परिनिर्वाण (1947)
26 जूनछत्रपति शाहूजी महाराज जयंती (1874)
29 जून ‘समता’ पाक्षिक शुरु (1928)

जुलाई 2026

तारीखइवेंट / विवरण
06 जुलाईदलाई लामा जन्मदिवस (1935)
06 जुलाई शाहूजी महाराज द्वारा शिवाजी वैदिक विद्याल्य छात्रावास शुरु (1920)
07 जुलाईपीपल्स एजुकेशन सोसाइटी की स्थापना (1945)
08 जुलाईदलित पैंथर स्थापना दिवस (1970)
12 जुलाई शाहूजी महाराज ने अंतरजातीय विवाह कानून बनाया (1913)
12 जुलाईसंत गाडगे और बाबासाहेब की भेंट (1949)
17 जुलाई बाबासाहेब द्वारा ‘अखिल भारतीय दलित वर्ग सम्मेलन’ नागपुर की अध्यक्षता (1942)
19 जुलाईबाबासाहेब के सबसे छोटे पुत्र राजरत्न का निधन (1926)
19 जुलाईशेड्यूल कास्ट फेडरेशन की स्थापना (1942)
20 जुलाईबहिष्कृत हितकारिणी सभा स्थापना (1924)
22 जुलाईस्वामी अछूतानंद परिनिर्वाण (1933)
22 जुलाईराष्ट्रीय ध्वज के मध्य अशोक चक्र की स्थापना को मान्यता (1947)
31 जुलाईशहीद उधम सिंह बलिदान दिवस

अगस्त 2026

तारीखइवेंट / विवरण
01 अगस्तअन्नाभाऊ साठे जयंती (1920)
07 अगस्त बाबासाहेब द्वारा चौथा ‘श्रमिक सम्मेलन” नई दिल्ली का उद्घाटन (1942)
08 अगस्त बाबासाहेब की अध्यक्षता में ‘अखिल भारतीय बहिष्कृत वर्ग’ सम्मेलन (1930)
09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस
10 अगस्तफूलन देवी जयंती (1963)
13 अगस्तरानी अहिल्याबाई होलकर परिनिर्वाण (1795)
13 अगस्त देवदासी प्रथा विरोधी बिल (1934)
14 अगस्तरानी अहिल्याबाई जयंती (1725)
14 अगस्तमणिभवन, मुंबई में बाबासाहेब-गांधी की प्रथम भेंट (1931)
15 अगस्तस्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त स्वतंत्र मजदूर पार्टी की स्थापना (1936)
15 अगस्तबहनजी द्वारा लखनऊ में ‘अम्बेड़कर पार्क एवं स्थल’ की स्थापना (1995)
17 अगस्तकम्युनल अवार्ड की घोषणा (1932)
17 अगस्तमाउंटेन मैन ‘दशरथ मांझी’ पुण्यतिथि (2007)
18 अगस्त13 अछूतों ने सिक्ख धर्म अपनाया (1936)
19 अगस्तरामस्वरूप वर्मा पुण्यतिथि (1998)
21 अगस्तबाबासाहेब इग्लैंड में पढ़ाई अधूरी छोड़ मुंबई लौटे (1917)
22 अगस्तराज्यसभा में विदेश नीति पर बाबासाहेब का भाषण (1954)
22 अगस्त‘दलित वर्ग हितकारिणी मंडल’ द्वारा श्रममंत्री बाबासाहेब का अभिनंदन (1942)
22 अगस्तरामस्वरूप वर्मा जन्मदिन (1923)
23 अगस्तपेरियार से बाबासाहेब की भेंट (1944)
24 अगस्तबाबासाहेब द्वारा ‘जनता’ पत्र प्रकाशित (1930)
25 अगस्तबी.पी. मंडल जयंती (1918)
26 अगस्तनारायण गुरु जयंती (1856)
26 अगस्तभिक्खु संघरक्षित जन्मदिन (1925)
26 अगस्तहरिप्रसाद टमटा जन्मदिन (1887)
28 अगस्तअय्यंकाली जयंती (1863)
29 अगस्तसंविधान सभा का गठन (1947)
29 अगस्तदीनाभाना भंगी पुण्यतिथि (2009)
30 अगस्तबाबासाहेब प्रारूप समिति के अध्यक्ष चुने गए (1947)

सितंबर 2026

तारीखइवेंट / विवरण
1 सितंबरललई सिंह यादव जयंती (1911)
1 सितंबरराष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा मिलिंड कॉलेज की आधारशिला (1951)
5 सितंबरमदर टेरेसा पुण्यतिथि (1997)
5 सितंबरजगदेव प्रसाद पुण्यतिथि (1974)
6 सितंबरबाबासाहेब को गोलमेज सम्मेलन हेतु निमंत्रण (1930)
7 सितंबर द्वितीय गोलमेज सम्मेलन शुरु (1931)
14 सितंबरबाबासाहेब द्वारा ‘दी बुद्धा एंड हिज धम्मा’ की कॉपी नेहरू जी को भेंट (1956)
15 सितंबरनानकचंद रत्तू पुण्यतिथि (2002)
17 सितंबरअनागारिक धम्मपाल जयंती (1864)
17 सितंबरपेरियार ई.वी. रामास्वामी जयंती (1879)
17 सितंबरयशवंत अम्बेड़कर (बाबासाहेब के पुत्र) पुण्यतिथि (1977)
18 सितंबरलंदन में बाबासाहेब-गांधी की दूसरी भेंट (1931)
20 सितंबरसंत नारायण गुरु पुण्यतिथि (1928)
23 सितंबरसंकल्प दिवस (1917): बड़ौदा में बाबासाहेब का व्यवस्था परिवर्तन संकल्प
24 सितंबरपूना समझौता (Poona Pact) (1932)
24 सितंबरसत्य शोधक समाज स्थापना दिवस (1873)
26 सितंबरबाबासाहेब का विधिमंत्री पद से त्यागपत्र (1951)
28 सितंबरशहीद भगत सिंह जयंती (1907)
29 सितंबरबाबासाहेब का लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) में एडमिशन (1920)

अक्टूबर 2026

तारीखइवेंट / विवरण
2 अक्टूबरबौद्धाचार्य शांति स्वरूप बौद्ध जयंती (1949)
3 अक्टूबररिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) स्थापना दिवस (1957)
5 अक्टूबरजोगेंद्रनाथ मंडल पुण्यतिथि (1968)
7 अक्टूबरगुरु गोविंद सिंह बलिदान दिवस (1708)
9 अक्टूबरमहाराज्यपाल लार्ड लिनलिथगो की बाबासाहेब से मुलाकात (1931)
9 अक्टूबरअकोला में प्रांतीय शे.का.फे. (SCF) का अधिवेशन समाप्त (1945)
9 अक्टूबरमान्यवर कांशीराम पुण्यतिथि (परिनिर्वाण दिवस) (2006)
13 अक्टूबरयेवला घोषणा: बाबासाहेब द्वारा हिंदू धर्म छोड़ने की ऐतिहासिक घोषणा (1935)
14 अक्टूबरधम्म दीक्षा दिवस: नागपुर में लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धम्म ग्रहण (1956)
15 अक्टूबरकर्मवीर दादासाहब गायकवाड जयंती (1902)
16 अक्टूबरचंद्रपुर में बाबासाहेब द्वारा करीब ढाई लाख लोगों को बौद्ध धम्म दीक्षा (1956)
16 अक्टूबरयरवदा जेल (पूना) में बाबासाहेब-गांधी की भेंट (1932)
16 अक्टूबरबाबासाहेब की पुत्री इंदु का जन्मदिवस (1956)
17 अक्टूबरप्रथम गोलमेज परिषद शुरु (1930)
17 अक्टूबरमद्रास में अछूत समाज का विशेष सम्मेलन (1931)
20 अक्टूबरसंत नामदेव जयंती (1270)
24 अक्टूबर‘दी बुद्धा एंड हिज धम्मा’ ग्रंथ लेखन कार्य आरंभ (1951)
26 अक्टूबरदयानंद कॉलेज, जालंधर में बाबासाहेब का प्रवचन (1951)
28 अक्टूबरलुधियाना में बाबासाहेब का ‘ब्रिटिशर्स ने अछूतों के साथ धोखा किया’ ऐतिहासिक भाषण (1951)

नवंबर 2026

तारीखइवेंट / विवरण
6 नवंबरबाबासाहेब द्वारा राज्यसभा में अनुसूचित जातियों की समस्याओं पर वक्तव्य (1954)
11 नवंबरबाबासाहेब का बैरिस्टरी अध्ययन के लिए ‘ग्रेज इन’, लंदन में प्रवेश (1917)
11 नवंबरमीराताई अम्बेड़कर बी.एस.आई. (BSI) की अध्यक्षा बनीं (1977)
12 नवंबरकिंग जॉर्ज पंचम द्वारा प्रथम गोलमेज सम्मेलन, लंदन का उद्घाटन (1930)
15 नवंबरबिरसा मुंडा जयंती (1875)
15 नवंबरबहिष्कृत भारत का अंतिम अंक प्रकाशित (1929)
20 नवंबरबाबासाहेब का काठमांडू में ‘बुद्ध और कार्ल मार्क्स’ पर ऐतिहासिक भाषण (1956)
20 नवंबरप्रथम गोलमेज सम्मेलन में बाबासाहेब का प्रभावी भाषण (1930)
22 नवंबरझलकारी बाई जयंती (1830)
24 नवंबर‘जनता’ पत्र का प्रथम अंक प्रकाशित (1930)
24 नवंबरबाबासाहेब की सारनाथ यात्रा (1956)
25 नवंबरलंदन में बाबासाहेब-गांधी की तीसरी भेंट (1931)
26 नवंबरबाबासाहेब द्वारा संविधान सभा को अंतिम प्रारूप प्रस्तुत (1949)
26 नवंबर संविधान दिवस
28 नवंबरमहात्मा ज्योतिबा फुले पुण्यतिथि (1890)
29 नवंबरक्रांतिवीर मातादीन भंगी जन्मदिवस (1825)
30 नवंबरविश्व बौद्ध सम्मेलन, काठमांडू से बाबासाहेब की वापसी (1956)

दिसंबर 2026

तारीखइवेंट / विवरण
1 दिसंबरद्वितीय गोलमेज सम्मेलन, लंदन में समाप्त (1931)
3 दिसंबरतृतीय विश्व बौद्ध सम्मेलन, रंगून (बर्मा) में बाबासाहेब का प्रवचन (1954)
3 दिसंबरचंद्रशेखर का जन्मदिवस (1986)
5 दिसंबर‘दी बुद्धा एंड हिज धम्मा’ ग्रंथ का लेखन पूर्ण (1956)
6 दिसंबरमहापरिनिर्वाण दिवस: डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का परिनिर्वाण (1956)
6 दिसंबरमान्यवर कांशीराम द्वारा ‘बामसेफ’ (BAMCEF) की स्थापना (1978)
6 दिसंबरमान्यवर कांशीराम द्वारा ‘डी.एस-4’ (DS4) की स्थापना (1981)
7 दिसंबरबाबासाहेब का अंतिम संस्कार (चैत्य भूमि, मुंबई) (1956)
12 दिसंबरभैया साहब यशवंत राव अम्बेडकर जयंती (1912)
18 दिसंबरगुरु घासीदास जयंती (1756)
20 दिसंबरसंत गाडगे बाबा पुण्यतिथि (1956)
24 दिसंबरपेरियार ई.वी. रामास्वामी पुण्यतिथि (1973)
24 दिसंबरतृतीय गोलमेज सम्मेलन समाप्त (1932)
25 दिसंबरमनुस्मृति दहन दिवस (1927)
25 दिसंबरक्रिसमस डे
26 दिसंबरमहाराज बिजली पासी जयंती
26 दिसंबरसरदार उधम सिंह जयंती (1899)

☸️ 2026 उपोसथ दिन कैलेंडर

महीनाउपोसथ तिथियां और विवरण
जनवरी 202603 जनवरी: पूर्णिमा उपोसथ
11 जनवरी: अष्टमी उपोसथ
26 जनवरी: अष्टमी उपोसथ
फरवरी 202601 फरवरी: पूर्णिमा उपोसथ
09 फरवरी: अष्टमी उपोसथ
24 फरवरी: अष्टमी उपोसथ
मार्च 202603 मार्च: पूर्णिमा उपोसथ
11 मार्च: अष्टमी उपोसथ
26 मार्च: अष्टमी उपोसथ
अप्रैल 202602 अप्रैल: पूर्णिमा उपोसथ
10 अप्रैल: अष्टमी उपोसथ
24 अप्रैल: अष्टमी उपोसथ
मई 202601 मई: पूर्णिमा उपोसथ
10 मई: अष्टमी उपोसथ
23 मई: अष्टमी उपोसथ
जून 202629 जून: पूर्णिमा उपोसथ
08 जून: अष्टमी उपोसथ
22 जून: अष्टमी उपोसथ
जुलाई 202629 जुलाई: पूर्णिमा उपोसथ
08 जुलाई: अष्टमी उपोसथ
21 जुलाई: अष्टमी उपोसथ
अगस्त 202628 अगस्त: पूर्णिमा उपोसथ
06 अगस्त: अष्टमी उपोसथ
20 अगस्त: अष्टमी उपोसथ
सितंबर 202626 सितंबर: पूर्णिमा उपोसथ
04 सितंबर: अष्टमी उपोसथ
19 सितंबर: अष्टमी उपोसथ
अक्टुबर 202626 अक्टूबर: पूर्णिमा उपोसथ
03 अक्टूबर: अष्टमी उपोसथ
19 अक्टूबर: अष्टमी उपोसथ
नवंबर 202624 नवंबर: पूर्णिमा उपोसथ
02 नवंबर: अष्टमी उपोसथ
17 नवंबर: अष्टमी उपोसथ
दिसंबर 202623 दिसंबर: पूर्णिमा उपोसथ
01 दिसंबर: अष्टमी उपोसथ
17 दिसंबर: अष्टमी उपोसथ
31 दिसंबर: अष्टमी उपोसथ

सामान्य सवाल-जवाब

1. सम्यक कैलेंडर 2026 क्या है?

उत्तर: सम्यक कैलेंडर 2026 बहुजन महापुरुषों की जयंतियों, पुण्यतिथियों, ऐतिहासिक संघर्षों और बौद्ध उपोसथ दिनों (पूर्णिमा, अष्टमी, अमावस्या) का एक संपूर्ण और प्रामाणिक संग्रह है. इस कैलेंडर में आपको महिनेवार बहुजन इतिहास जुड़ी तमाम बड़ी-छोटी घटनाओं का विवरण मिल जाएगा.

2. इस कैलेंडर में किन-किन महापुरुषों की तिथियां शामिल हैं?

उत्तर: सम्यक कैलेंडर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, माता रमाबाई, मान्यवर कांशीराम, छत्रपति शाहूजी महाराज और अन्य कई प्रमुख सामाजिक सुधारकों की जीवन-घटनाएँ शामिल हैं. ये तो सिर्फ चुन्निदा नाम गिनाएं हैं. जिन महापुरुषों ने बहुजन समाज में “सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति” के लिए काम किया है. वे तमाम महापुरुष आपको इस कैलेंडर में मिल जाएंगे.

3. क्या इसमें बौद्ध उपोसथ (पूर्णिमा, अष्टमी) की जानकारी भी उपलब्ध है?

उत्तर: हाँ, वर्ष 2026 के सभी उपोसथ दिनों को तिथि और चंद्र कलाओं के साथ बहुत स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है. आपको हर माह उपोसथ तिथि, पूर्णिमा तिथि और अमावस्या तिथि के साथ-साथ विक्रम संवत भी बताया जाता है. बौद्ध समाज के लिए उपोसथ तिथि सूची 2026 बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकती है.

आप जानना चाहते है अप्रैल में उपोसथ दिन कब है? जून में उपोसथ तिथि कब है? अप्रैल में उपोसथ तिथि बताओ? बुद्ध पुर्णिमा कब है? अष्टमी उपोसथ कब है? इन सभी सवालों का जवाब हमारा सम्यक कैलेंडर आपको उपलब्ध कराएगा.

4. सम्यक कैलेंडर का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: सम्यक कैलेंडर ही क्या सभी कैलेंडर का एक ही उद्देश्य होता है भूत, वर्तमान और भविष्य की घटनाओं को बताना. मगर, इस कैलेंडर का उद्देश्य केवल तारीख बताना नही है. बल्कि, सम्यक कैलेंडर का मूल उद्देश्य बहुजन इतिहास को बहुजन समाज के सामने पहुँचाना है. सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक मुक्ति आंदोलन, समानता, बंधुता, मैत्री, करूणा, बहुजन समाज का संघर्ष आदि का प्रसार करना और समाज को अपनी ऐतिहासिक जड़ों तथा संघर्षों से जोड़े रखना है.

5. सम्यक कैलेंडर अन्य बहुजन कैलेंडरों से कैसे अलग है?

उत्तर: आप जानते हैं कि बाजार में बहुत सारे कैलेंडर इस काम को करने की कोशिश कर रहे हैं. जिनमें “जय भीम कैलेंडर” जिसे सम्यक प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया जाता है, एक बड़ा नाम है. इसके अलावा “बहुजन कैलेंडर”, “प्रबुद्ध भारत कैलेंडर”, “अम्बेड़कर कैलेंडर” आदि नाम शामिल है. पर ये सभी कैलेंडर सिर्फ आपको कागजों में मिलेंगे और सूचनाओं की कमी मिलेगी. क्यों?

क्योंकि, कागज का दायरा सीमित है. वह डायनामिक्ली बदल नही सकता है. वहीं सम्यक कैलेंडर बहुजन समाज का एकमात्र डिजिटल कैलेंडर है जो विस्तृत विवरण के साथ ऐतिहासिक जानकारी उपलब्ध करवाता है. आप इन सभी ऐतिहासिक घटनाओं को तुरंत गूगल सर्च भी कर सकते हैं और अधिक जानकारी जुटा सकते हैं.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...