बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है, बल्कि एक गहरी ऐतिहासिक चेतना और आत्म-बोध का परिणाम है. बचपन से ही हमने देखा है कि किस प्रकार हमारे सामाजिक और पारिवारिक उत्सवों में बच्चों को राम, हनुमान, सीता और दुर्गा जैसे पौराणिक एवं धार्मिक पात्रों के रूप में सजाया जाता रहा है.

इन वेशभूषाओं के माध्यम से केवल एक कथा का मंचन नहीं होता, बल्कि अनजाने में ही उस पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था और वर्ण-श्रेष्ठता की सोच को आने वाली पीढ़ियों के कोमल मानस पर अंकित किया जाता है, जिसने सदियों तक जातिगत भेदभाव और पितृसत्तात्मक ढांचे को ‘ईश्वरीय विधान’ मानकर समाज में सामान्य बनाया. परंतु, वर्तमान युग एक अभूतपूर्व वैचारिक संक्रांति का साक्षी बन रहा है। यह बदलाव केवल बाहरी आवरण या प्रतीकों का नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी सोच का प्रस्फुटन है जो ‘अंधभक्ति’ की बेड़ियाँ तोड़कर ‘संवैधानिक चेतना’ और ‘मानवीय गरिमा’ की ओर बढ़ रही है.

आज का बहुजन समाज अपनी जड़ों की पुनर्खोज कर रहा है और अपने बच्चों को काल्पनिक कथाओं के पात्रों के स्थान पर उन वास्तविक बहुजन समाज में जन्में महापुरुषो और क्रांतिकारियों के रूप में देखना चाहता है जिन्होंने हाड़-मांस के इंसान बनकर इस धरती पर अन्याय और असमानता के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष छेड़ा.

जब आज एक बहुजन परिवार अपने बच्चे को तथागत बुद्ध, संत कबीर, गुरु रविदास, गुरु घासीदास , महामना ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख, पेरियार, बिरसा मुंडा, बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के रूप में प्रस्तुत करता है, तो वह पूरे विश्व को एक स्पष्ट संदेश दे रहा होता है. यह चुनाव उन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता है जो शिक्षा, तर्कसंगतता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक न्याय पर आधारित हैं. ये वे नायक हैं जिन्होंने हमें यह सिखाया कि भक्ति से श्रेष्ठ ‘विचार’ है और परंपरा से महान ‘मानवता’ है.

हिंदू धर्म की जिस परंपरागत और कठोर संरचना ने सदियों तक जाति व्यवस्था को पोषित किया और करोड़ों लोगों को मानवीय अधिकारों से वंचित रखा, आज का बहुजन समाज उस व्यवस्था की नींव पर प्रहार कर रहा है. यह केवल एक धार्मिक असहमति नहीं है, बल्कि यह सदियों से कुचले गए आत्म-सम्मान की पुन: प्राप्ति और अपने नैसर्गिक अधिकारों की दावेदारी है. यह आत्म-बोध इस विचार से प्रेरित है कि अब हमें दया का पात्र नहीं, बल्कि व्यवस्था में बराबर का हिस्सेदार बनना है. यह सांस्कृतिक परिवर्तन एक ऐसी नई सामाजिक दिशा की ओर संकेत करता है जहाँ किसी भी व्यक्ति की श्रेष्ठता उसके जन्म या जाति से नहीं, बल्कि उसके चरित्र और ज्ञान से आँकी जाएगी.

यह नया बदलाव एक ऐसे समाज का स्वप्न देखता है जहाँ मंदिर की चौखट पर सर झुकाने के बजाय पुस्तकालय की मेज पर बैठकर ज्ञान अर्जित करने को प्राथमिकता दी जाए. जहाँ ‘अन्याय’ को नियति मानकर स्वीकार करने के बजाय उसे ‘असंवैधानिक’ मानकर चुनौती दी जाए. यह बहुजन अस्मिता का उदय दरअसल उस ‘सांस्कृतिक हेजीमनी’ (वर्चस्व) को तोड़ने की प्रक्रिया है जिसने सदियों तक बहुजन मस्तिष्क को गुलाम बनाए रखा. यही वह असली सामाजिक परिवर्तन है जो दमन की जगह स्वाभिमान को और अंधविश्वास की जगह वैज्ञानिक विवेक को स्थापित करता है. अंततः, यह वैचारिक आंदोलन एक प्रबुद्ध, न्यायपूर्ण और समतावादी भारत के निर्माण की दिशा में उठाया गया सबसे क्रांतिकारी कदम है, जो आने वाली पीढ़ियों को ‘सच्ची स्वतंत्रता’ का अर्थ समझाएगा.

(लेखक: सतीश कुमार गौतम; जुनियर रिसर्च फेलो. ये लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...