चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

‘चमारों की इतनी जुर्रत!
चमार राजनीति करेगा!
चमार भाषण सुनाएगा!
चमार देश चलाएगा!
यह कैसा कलियुग आ गया!’

यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी के गठन के पश्चात् बामसेफ तथा डीएस-4 के सहयोग से अम्बेडकरी विचारधारा देश के कोने-कोने तक पहुँच चुकी थी। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र में नीले झंडों से सुसज्जित मंच सजाया जा चुका था। मान्यवर श्री कांशीराम साहेब अगले दिन संबोधित करने वाले थे। दलित समाज में पर्व-सा उल्लास व्याप्त था। क्यों न होता, उनके रहबर जो पधार रहे थे!

किंतु अकस्मात् आधी रात को गाँव के बाहर आग की लपटें उठने लगीं। क्रोध और घृणा की मंद सुगबुजाहट अचानक तीव्र तथा उग्र हो उठी। ‘चमारों की इतनी जुर्रत! चमार राजनीति करेगा! चमार भाषण सुनाएगा! चमार देश चलाएगा! यह कैसा कलियुग आ गया! ये शब्द उच्चारते हुए कैरोसिन तेल की मदद से समूचा पंडाल आग के हवाले कर दिया गया। मंच के निकट सुंदर स्वप्नों की गोद में सोए दलितों पर अचानक लाठियों की वर्षा होने लगी। चारों ओर आग की लपटों में दलितों का रक्त दृष्टिगोचर हो रहा था। देखते-ही-देखते धरती रक्तरंजित हो गई। सर्वत्र चीखें गूँज रही थीं। क्षणभर में मंच अग्नि की ज्वालाओं में समा गया। निकटवर्ती गाँवों में दलितों का उल्लास करुण क्रंदन में परिवर्तित हो गया। समीपवर्ती गाँवों में भी दलितों पर आक्रमण प्रारंभ हो गया।

ये आग लगाने वाले कौन थे? कौन थे जो सुंदर स्वप्नों में मग्न दलितों पर आधी रात को अचानक लाठियाँ बरसाने लगे? दलितों से इतनी घृणा क्यों? फिलहाल, जातिवादी आक्रोशकों के घृणा का आवेग शांत हुआ और धीरे-धीरे जातिवादी आतंकवादियों का झुंड रात्रि की अंधकारमयी गोद में विलीन हो गया। बहुजन आन्दोलन से जुड़े इलाहाबाद जिले के हांडियां विधानसभा क्षेत्र के निवासी श्री अमरनाथ ‘निडर’ जी उस मंजर को याद करते हुए कहते हैं कि प्रातःकाल तक दूरदराज़ तक की दलित बस्तियों में मातम छा गया। 

निडर साहेब आगे बताते हैं कि – ‘बसपा के मंच जलाने की यह अकेली वारदात नहीं है। देश के तमाम कोनों में बसपाइयों, ख़ासकर चमारों, पर बहुत अत्याचार हुए हैं। तमाम जगहों पर उनके मंच जलाये गए हैं। झंडे, पोस्टर, बैनर तक को नहीं लगने दिया गया और यदि जद्दोजेहद के बाद लग भी गए तो कुछ देर बाद ही फ़ाड़ दिया गया। उस दौर में यह सब चमारों के साथ बहुत सामान्य घटना मानी जाती थी।’

फिलहाल, जनसभा वाली जगह पर मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का आगमन हुआ। उन्होंने परिस्थिति का अवलोकन किया। रक्तरंजित दलितों ने मान्यवर साहेब से कुछ मोहलत माँगी कि हम शीघ्र ही दूसरा मंच तैयार कर लेंगे। किंतु लोकतंत्र के महानायक मान्यवर श्री कांशीराम साहेब ने कहा—नहीं! नवीन मंच बनाने की आवश्यकता नहीं। मैं इसी दग्ध मंच से देश को संबोधित करूँगा।

दलितों ने दग्ध मंच से मान्यवर साहब को सुनने के लिए हजारों की संख्या में अपने दैनिक कार्य, मजदूरी तथा स्कूली बच्चे विद्यालय छोड़कर, उत्साहपूर्वक भाग लिया। कष्ट था, तथापि हौसला बुलंद था। क्यों न होता, देश का कारोबार जो संचालित करना था।

मान्यवर साहेब का संबोधन आरंभ हुआ। चारों ओर तालियों की गड़गड़ाहट तथा गगनभेदी नारे गूँज रहे थे। ‘जय भीम’, ‘बीएसपी की क्या पहचान, नीला झंडा हाथी निशान’, ‘तख्त बदल दो, ताज बदल दो, बेईमानों का राज बदल दो’, ‘चढ़ गुंडों की छाती पर, बदन दबेगी हाथी पर’, ‘चलो चलें सरकार बनाएँ, हाथी वाली बटन दबाएँ’ जैसे नारों से आकाश थर्रा उठा। मान्यवर साहेब ने दग्ध मंच की राख पर खड़े होकर घोषणा की—‘जिन लोगों ने आज तुम्हारे मंच को जलाया है, कल वही तुम्हारा झंडा ढोएँगे।’

इस घटना के कुछ वर्ष पश्चात् 1989 में बहनजी सहित बसपा के तीन सांसद देश की सर्वोच्च पंचायत में पहुँचे। इन्हीं तीन सांसदों के सहयोग से मान्यवर साहब ने तीन महत्त्वपूर्ण कार्य संपन्न किए—मंडल आयोग को लागू करवाया, संसद में बाबासाहेब की प्रतिमा स्थापित कराई तथा दलितों की जातिवादी आतंकवादियों से रक्षा हेतु एससी-एसटी एक्ट का निर्माण कराया।

बाबासाहेब को इतिहास के पन्नों तक से मिटाने को प्रतिबद्ध कांग्रेस ने, मजबूरन, स्वयं लखनऊ में बाबासाहेब के नाम पर केंद्रीय विश्वविद्यालय की घोषणा की। बाबासाहेब से घृणा करने वाले हिंदुत्व के रक्षक (भाजपा) आज लखनऊ सहित भारत के अनेक स्थानों पर बाबासाहेब की प्रतिमाएँ स्थापित करा रहे हैं। इतना ही नहीं, समाजवादी पार्टी, जो बाबासाहेब, मान्यवर साहेब, बहनजी, दलितों एवं अति पिछड़ों से घृणा करती है, आज विवश है अपने पोस्टरों पर बाबासाहेब तथा मान्यवर साहेब की छायाचित्र लगाने को। यह सब उन्हीं ‘चमारों की चेतना’ का परिणाम है, जिनके मंचों को कल तक जलाया जाता था। जातिवादी कुव्यवस्था से पीड़ित दलितों का लक्ष्य भारत में ‘सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति’ है, जिसमें राजनीतिक सत्ता सबसे सशक्त माध्यम है। अतः दलितों ने बाबासाहेब की विचारधारा को बसपा के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का महान कार्य संपन्न किया है।

और जब दलितों, विशेष रूप से चमारों, ने अम्बेडकरवादी विचारधारा को अन्य अनुसूचित जातियों, जनजातियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों तक विस्तारित किया, तो बाबासाहेब की विचारधारा ने बसपा के माध्यम से भारत की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश उत्तर प्रदेश की धरती पर ‘अपनी शर्तों, अपने सिद्धांतों’ पर आत्मनिर्भर शासन स्थापित किया।

मान्यवर साहेब के कुशल व ऐतिहासिक मार्गदर्शन तथा बहनजी के यशस्वी नेतृत्व में चमारों ने सभी एससी, एसटी, ओबीसी तथा धर्मांतरित अल्पसंख्यकों को एकजुट कर बहुजन समाज को संगठित किया तथा अम्बेडकरवाद को पूरे भारत में इतना सुदृढ़ स्थापित कर दिया कि बसपा का मंच जलाने वाले लोग भी आज बसपा का झंडा उठाकर गगनभेदी ‘जय भीम, जय बसपा’ के नारे लगा रहे हैं।


— लेखक —
(इन्द्रा साहेब – ‘A-LEF Series- 1 मान्यवर कांशीराम साहेब संगठन सिद्धांत एवं सूत्र’ और ‘A-LEF Series-2 राष्ट्र निर्माण की ओर (लेख संग्रह) भाग-1′ एवं ‘A-LEF Series-3 भाग-2‘ के लेखक हैं.)


Buy Now LEF Book by Indra Saheb
Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...