बाबू जगजीवन और बाबासाहेब डॉ अम्बेड़कर: भारतीय दलित राजनीति के दो बड़े चेहरे

बाबू जगजीवन राम का जन्म 5 अप्रैल, 1908 में हुआ था और बाबासाहब डॉ. अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 में. दोनों में 17 वर्ष की उम्र का फासला था. दोनों भारतीय राजनीति में बड़े नाम थे. बाबू जगजीवन राम को कांग्रेस का पीट्ठू नेता कुछ लोग मानते हैं जबकि उन्हें वास्तविक इतिहास का पता नहीं है. 1930 में जब बाबू जगजीवन राम कलकत्ता बीएससी के लिए गये तो वहां साम्यवादी मजदूर वर्ग के साहित्य और आंदोलन से प्रभावित हुए और छ माह के भीतर ही ‘रविदास महासभा’ के द्वारा रैदास जयंती मनाने के क्रम में मजदूरों के लिए एक बड़ा आयोजन किया.

बाद में ‘अखिल भारतीय रविदास महासभा’ का गठन के द्वारा उन्होंने अपने स्वतंत्र आंदोलन को दो मुहाने पर संघर्ष करने का महाज तैयार किया. सुभाष चंद्र बोस और डॉ. राजेंद्र प्रसाद इनके जज्बे और प्रभाव को देकर महात्मा गाँधी को खत लिखे. क्योंकि सुभाष चंद्र बोस कलकत्ता में जगजीवन राम की अध्यक्षता में हुए आयोजन में सरीक हुए थे.

बाबू जगजीवन राम ने दो अन्य संस्थानों का गठन किया –

1. खेतिहर मजदूर सभा
2. भारतीय दलित वर्ग संघ

एक ओर जहाँ बाबासाहब महाराष्ट्र में ‘स्वतंत्र लेबर पार्टी’ के गठन के साथ 1936 के आम चुनाव में 13 सीटों पर चुनाव जीत कर बड़ा हस्तक्षेप कर रहे थे.

वहीं बाबू जगजीवन राम बिहार में 14 मिली सीटों पर जीत दर्ज किया और बिहार विधान परिषद में निर्विरोध चुनाव जीत कर अध्यक्ष बने. यह बाबू जगजीवन राम के ‘भारतीय दलित वर्ग संघ’ के तत्वाधान में जीत मिली थी. इनकी क्षमता को देखते हुए ही कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम पर अपना दाव चलना शुरू किया. और राजेंद्र प्रसाद ने बंबई ले जाकर गांधीजी से भेंट कराई.

बाबू जगजीवन राम अपने संगठन का विस्तार पूरे देश में करने लगे. साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन में कई बार जेल भी गए. इससे पूरे देश के दलितों में डॉ. अम्बेडकर ज्यादा प्रभाव जगजीवन राम हो गया. क्योंकि इस प्रभाव में कांग्रेस का भी हाथ था. अछूतोद्धार आंदोलन भी बाबू जगजीवन राम के कंधों पर कांग्रेस द्वारा किया गया.

पूना पैक्ट के बाद दलितों को मिले 151 सीटों पर कांग्रेस के गठबंधन द्वारा बाबू जगजीवन राम को 123 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और डा. अम्बेडकर के ‘शेड्यूल कास्ट फेडरेशन’ को एक सीट हासिल हुई थी.

जो काम शेड्यूल कास्ट फेडरेशन के द्वारा डॉ. अम्बेडकर कर रहे थे, वही काम कांग्रेस के गठबंधन के साथ बाबू जगजीवन राम ‘भारतीय दलित वर्ग संघ’ के द्वारा कर रहे थे. इस मामले में जगजीवन राम राजनीति में डॉ. अम्बेडकर से सफल व्यक्ति थे.

लगभग 42 वर्ष मंत्रीमंडल में बाबूजी रहे. दो बार रक्षामंत्री और दो बार श्रम मंत्री के साथ संचार, परिवहन, रेल और उड्डयन मंत्री भी रहे. देश के पहले उप प्रधानमंत्री थे. जब कांग्रेस टूटने के कगार पर थी तब जगजीवन राम ही उसे बचाये. इमर्जेंसी में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर डेमोक्रेटिक पार्टी आफ कांग्रेस से अलग पार्टी का गठन किया और जनता पार्टी उन्हीं के बदौलत कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने में सफल हुई. लेकिन बाबू जगजीवन के साथ छल किया गया और उनको दरकिनार कर देसाई को प्रधानमंत्री बनाने का फैसला लिया गया. तब जयप्रकाश बाबू जगजीवन राम को मनाने के लिए गये और उन्होंने ने देसाई पर विश्वास मत दिया.

1931 से लेकर 1986 तक उन्होंने अपने जीवन में तमाम उतार चढ़ाव देखे. भारतीय राजनीति में डॉ. अम्बेडकर को स्वतंत्र राजनीति के रूप में देखा जाता है. लेकिन कांग्रेस मंत्री मंडल में चार वर्ष उन्होंने कानून मंत्री रूप में गुजारा था.

दलितों के धार्मिक मसले पर बाबासाहब डा. अम्बेडकर ‘भारतीय बौद्ध समिति’ के द्वारा धर्मांतरण करने का आंदोलन कर रहे थे तो बाबू जगजीवन राम ‘अखिल भारतीय रविदास महासभा’ के द्वारा अपने लोगों को रैदास के आध्यात्मिक दर्शन से जोड़ कर धर्मांतरण का विरोध कर रहे थे. इस संगठन का असर पूरे देश में था. महाराष्ट्र में डॉ. अम्बेडकर इस संगठन का विरोध कर रहे थे. मास्टर शिवतकर को लिखे खतों में इसका जिक्र डॉ. अम्बेडकर किये थे.

दोनों राजनीतिज्ञ व्यक्तियों ने कभी सीधे संघर्ष नहीं किया. चुपचाप दलितों के हकों के लिए भीतर और बार से संघर्ष करते रहे. बाबू जगजीवन राम के बहुत से पक्ष नकारात्मक भी थे डॉ. अम्बेडकर की तरह. लेकिन कांशीराम साहब सैद्धांतिक आंदोलन से ज्यादा व्यवहारिक रणनीति में एक योद्धा थे और मायावती स्थापित सेनापति.

(लेखक: डॉ संतोष कुमार, ये लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...