पड़ताल: ‘बसपा’ के खिलाफ ही दुष्प्रचार क्यों?

भारत में भाजपा, आप, कांग्रेस, सपा, राजद, अकाली दल, शिवसेना आदि तमाम राजनीतिक दल सक्रिय हैं। इतने सारे राजनीतिक दल होने के बावजूद ये सभी मिलकर बसपा के खिलाफ ही दुष्प्रचार क्यों करते हैं?

भारत में तमाम राजनीतिक दल सक्रिय हैं। कुछ मजबूती से सत्ता में तो कुछ विपक्ष में क़ायम हैं। सबके अपने-अपने मुद्दे और निहित उद्देश्य हैं जिसमें ज्यादातर तो एक परिवार की मिल्कियत बनकर रह गई है, जैसे – कांग्रेस, सपा, राजद, अकाली दल, शिवसेना आदि। भारत में इतने सारे राजनीतिक दल होने के बावजूद ये सभी मिलकर बसपा के खिलाफ ही दुष्प्रचार क्यों करते हैं? क्यों, इन तमाम दलों से लेकर तमाम सामाजिक संगठनों एवं मीडिया (मनु व बहुजन मीडिया) तक बसपा के खिलाफ नकारात्मक नैरेटिव चलाकर बसपा के खिलाफ सुनियोजित तरीके से दुष्प्रचार करके देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करते हैं? देश में इतने बड़े पैमाने पर सभी दल, संगठन व मीडिया मिलकर बसपा के खिलाफ ही दुष्प्रचार क्यों करते हैं? यह एक महत्वपूर्ण सवाल है जो जनता को खुद से करना ही चाहिए। फिलहाल, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खिलाफ दुष्प्रचार के कई संभावित कारण हो सकते हैं, जो राजनीतिक, सामाजिक और मीडिया से जुड़े हैं।

सबसे पहले, बसपा प्रथमत: समानतामूलक समाज सृजन हेतु संघर्षरत आन्दोलन है, राजनीतिक दल बाद में। बसपा एक ऐसी पार्टी है जो मुख्य रूप से दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों संग अकिलियतों के हितों का प्रतिनिधित्व करती है। यह जाति-आधारित (मनुवादी) राजनीति करने वाले प्रभावशाली समूहों और पार्टियों के लिए चुनौती है, जो अपनी सत्ता और प्रभाव को बनाए रखना चाहते हैं। इस वजह से, विरोधी दल और उनके समर्थक बसपा को कमजोर करने के लिए नकारात्मक प्रचार का सहारा लेते हैं।

दूसरा, भारतीय मीडिया में ऊँची जातियों का वर्चस्व और उनकी जातिवादी मानसिकता, मीडिया द्वारा बसपा के खिलाफ दुष्प्रचार के महत्वपूर्ण कारण हैं। अगर मीडिया के कथानक (Narrative) को कुछ खास समूह (सवर्ण जातियां) नियंत्रित करते हैं, तो बसपा जैसे दल जो इस ढांचे (मनुवादी) को चुनौती देते हैं, उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग लाज़मी है।

उदाहरण के लिए, मायावती के शासनकाल में भ्रष्टाचार के मिथ्या आरोपों को भी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है, जबकि उनके जनहितकारी कार्यों को कमतर दिखाया जाता है या फिर मीडिया से ग़ायब ही कर दिया जाता है। मीडिया के इस रवैए को मान्यवर कांशीराम साहेब ‘ब्लैक आउट’ कहते थे। यही कारण है कि तथाकथित मुख्यधारा मीडिया तंत्र बसपा के सदैव खिलाफ रहती है, ‘ब्लैक आउट एवं ब्लैक मेल’ करती है। इनके इसी चाल-चरित्र के कारण मान्यवर साहेब ने ‘मनी-मीडिया-माफिया’ को देश, लोकतंत्र और शोषित समाज का शत्रु कहते हैं।

साथ ही, खुद को बहुजन मीडिया कहने वाले लोग भी संसाधन विहीन हैं। उनमें अधिकांश पत्रकार पूरी तरह से हारे हुए और निराश हैं जो मोबाइल और माइक को जिविका का साधन मात्र मानते हैं। यही वज़ह है कि लोगों के बीच पहुंच बनाने, सब्सक्राइबर्स बढ़ाने, लाइक-शेयर- कमेंट के लिए शुरुआत में बसपा, बहनजी पर न्यूज़ चलाते हैं और जब बहुजन समाज में इनकी पहचान बन जाती है, लोगों का भरोसा बन जाता है तो ये सभी बहुजन मीडिया वाले खुद को निष्पक्ष पत्रकार बताकर बसपा विरोधी ताकतों के हाथों चंद पैसों में बिक जाते हैं। बहुजन समाज मुख्यधारा मीडिया पर तो बिल्कुल भरोसा नहीं करता है लेकिन बहुजन मीडिया के पत्रकार बहुजन समाज से ही होते हैं तो बहुजन इन पर आसानी से भरोसा कर लेता है। इसलिए ये बहुजन मीडिया वाले कांग्रेस, सपा, राजद आदि मनुवादी दलों के इशारे (पैसों) पर बहुजन समाज को बसपा के खिलाफ भड़काते हैं। यही वजह है कि बहुजन समाज के लिए बहुजन मीडिया, मुख्यधारा मीडिया से ज्यादा घातक साबित हो रहा है। इसलिए बहुजन समाज को सभी तरह की मीडिया (मनु व बहुजन मीडिया) से सावधान रहते हुए सिर्फ बहनजी, बसपा प्रेस विज्ञप्ति एवं बहनजी के ट्वीट पर ही भरोसा करें।

तीसरा, राजनीतिक रणनीति के तहत बसपा को ‘भाजपा की B-टीम’ जैसे आरोपों से बदनाम किया जा रहा है, खासकर विपक्षी दलों जैसे कांग्रेस और सपा द्वारा। यह मिथ्यारोप कि BSP वोट बांटकर अप्रत्यक्ष रूप से BJP को फायदा पहुंचाती है, इसके खिलाफ एक आम कथानक गढ़कर दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है जिसे परम आदरणीया बहनजी ने सिरे से खारिज कर दिया है।

फिलहाल उत्तर प्रदेश में सपा के संदर्भ में हकीकत यही है कि यदि यादव उम्मीदवार भाजपा से खड़ा है तो उस क्षेत्र सभी यादव एकमुश्त भाजपा को वोट करते हैं। यह तथ्य है जो श्री रामचन्द्र यादव (271- रूदौली विधानसभा) की जीत को परिभाषित करती है।

अंत में, बसपा के खिलाफ दुष्प्रचार का एक कारण यह भी है कि यह पार्टी संविधान निहित ‘न्याय – समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व’ के सिद्धांतों को मजबूती से उठाती है, जो सभी मनुवादी शक्तियों के हितों के खिलाफ जाता है। जब कोई संगठन व्यवस्था को बदलने की कोशिश करता है, तो उसे बदनाम करने की कोशिश स्वाभाविक है। साथ ही, यह भी महत्वपूर्ण तथ्य है कि दलित नेतृत्व, वो भी महिला दलित नेतृत्व, उसमें भी चमार समाज की महिला नेतृत्व, सहजता व सहर्ष किसी भी मनुवादी को स्वीकार नहीं है। इसीलिए यूपी में नारा लगता है कि ‘यूपी की मजबूरी है, बहनजी जरूरी है‘। मतलब कि दलित, दलित साहित्य, स्वतंत्र दलित राजनीति और सबसे महत्वपूर्ण बहनजी जैसा नेतृत्व जातिवादियों (मनुवादियों) को खुशी-खुशी स्वीकार्य नहीं है। यही वजह है कि भारत में तमाम राजनीतिक दल होने के बावजूद सब मिलकर सिर्फ और सिर्फ बसपा के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं।


— लेखक —
(इन्द्रा साहेब – ‘A-LEF Series- 1 मान्यवर कांशीराम साहेब संगठन सिद्धांत एवं सूत्र’ और ‘A-LEF Series-2 राष्ट्र निर्माण की ओर (लेख संग्रह) भाग-1′ एवं ‘A-LEF Series-3 भाग-2‘ के लेखक हैं.)


Buy Now LEF Book by Indra Saheb
Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...