“मन चंगा तो कठौती में गंगा” भाषा विश्वविद्यालय में संत रविदास पर परिचर्चा एवं संगोष्ठी लखनऊ

लखनऊ स्थित भाषा विवि में गोल चौराहे पर संतगुरु रविदास और फैज अहमद फैज की जयंति मनाई गई. इस मौके पर संतगुरु की वाणी पर चर्चा की गई और उपस्थित छात्रों को बेगमपुरा की अवधारणा के बारे में बताया गया. वहीं फैज साहेब के शेर “दिल ना-उमीद तो नहीं नाकाम ही तो है, लंबी है ग़म की शाम मगर शाम ही तो है” कहकर उनके ऊपर चर्चा की गई.

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एवं फैज़ अहमद फैज़ की जयंती पर परिचर्चा एवं संगोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकारिता विभाग के छात्र अर्णव कुमार सिंह ने की. विश्वविद्यालय परिसर के गोल चौराहे पर गुरु रविदास एवं फैज़ अहमद फैज़ की तस्वीर के साथ कई दर्जन छात्रों ने एकत्र होकर अपनी बात रखी.

Sant Ravidas Jayanti Celebration at KMCL University Lucknow
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राएं संतगुरु रविदास और फैज अहमद फैज की जयंति पर परिचर्चा करते हुए. फोटो: अरूण गौतम

कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिकता एवं जनसंचार विभाग के शशि कांत ने किया. एल.एल.बी. के प्रथम वर्ष के छात्र आविष्कार ने कहा कि “संत रविदास ने सदैव अपने साहित्यों और आदर्शों में तार्किकता को बढ़ावा दिया. उन्होंने पाखंड के विरोध में अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन किया.” वहीं पत्रकारिता विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र सलमान ने समाज में सभी को समानता का अवसर, समाज सुधार, विवेक शक्ति, विभिन्न प्रकार की अनुभूति, मन पर नियंत्रण आदि विषयों पर गुरु रविदास के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला. अर्णव कुमार सिंह ने फैज़ साहब का शेर “दिल ना-उमीद तो नहीं नाकाम ही तो है, लम्बी है ग़म की शाम मगर शाम ही तो है” कहते हुए उनके विषय में चर्चा की.  कार्यक्रम के समापन के दौरान भाषा विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ नीरज शुक्ल ने अपनी मौजूदगी दर्ज की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए कहा “संत शिरोमणि रविदास संत परंपरा के योगी, समाज सुधारक एवं मानवता के सच्चे मार्गदर्शक रहे हैं.” वहीं इस मौके पर विश्वविद्यालय के अध्ययनरत समस्त विभाग के छात्र मौजूद रहें और आयोजन को सफ़ल बनाया.

छात्रों ने संत रविदास ने बेगमपुरा की अवधारणा पर विशेष चर्चा की जिसमें बताया गया कि यह एक ऐसा शहर है जहां जाति-पात के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता. बेगमपुरा में सभी लोग समान होते हैं और वहां कोई दुख या चिंता नहीं होती. बेगमपुरा की अवधारणा 14वीं-15वीं शताब्दी में बताई थी. बेगमपुरा की अवधारणा के मुख्य बिंदु जिनपे छात्रों ने चर्चा की बेगमपुरा में सभी को भोजन मिलता है. वहां कोई कर नहीं लगता.वहां कोई श्रेणी-भेद नहीं होता.वहां कोई दुख, चिंता, या घबराहट नहीं होती.वहां कोई पीड़ा नहीं होती.वहां कोई जायदाद नहीं होती. वहां ऐसी सत्ता है जो सदा रहने वाली है. वहां लोग अपनी इच्छा से जहां चाहें जाते हैं. वहां जो चाहे कर्म (व्यवसाय) करते हैं. वहां महल (सामंत) किसी के भी विकास में बाधा नहीं डालते.

(रिपोर्ट: अरूण  गौतम, धाकड़ टीवी)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

‘समाज का कार्य, समाज के धन से ही हो सकता है, व्यक्तिगत से नहीं’ – बसपा आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का अमर सूत्र

बहुजन आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का मूल मन्त्र— "समाज का कार्य समाज के धन से ही सम्पन्न होता है, व्यक्तिगत से नहीं।" भारतीय सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में कुछ...