मायावती ने दी बुद्ध पूर्णिमा की बधाई; बुद्ध को किया नमन

BSP News: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती बहनजी ने आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर तथागत गौतमबुद्ध को नमन किया और दुनियाभर में रहने वाले उनके अनुयाईयों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी.

बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात कहते हुए कहा;

  1. सत्य, अहिंसा, भाईचारा व मानवता के आदर्श ज्योति को दुनिया में फैलाकर भारत को जगदगुरु का सम्मान दिलाने वाले तथागत गौतमबुद्ध को आज उनकी जयंति पर शत-शत नमन तथा देश व दुनिया में रहने वाले उनके सभी अनुयाइयों को ‘बुद्ध पूर्णिमा’ की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं.
  2. बीएसपी ने यूपी में अपनी चारों सरकार के दौरान उनके आदर्शों पर चलकर सामाजिक परिवर्तन का युग लाने का काफी प्रयास किया, जबकि दूसरे लोग राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उन्हें माथा टेकते हैं, हालाँकि महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों आदि के बताए रास्ते पर सही से चलकर लोगों के जीवन को सुखी व सम्पन्न बनाना ही सच्चा राजधर्म.
  3. गौतमबुद्ध के बहुजन हिताय के आदर्शों के तहत बीएसपी की सरकार ने यूपी के खासकर गाँव व गरीबों आदि के हित व कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को, अन्यों की तरह कागजों पर नहीं बल्कि उन्हे काफी प्रभावी रूप से जमीन पर लागू करके ग्रामीण भारत को भी खुश व खुशहाल बनाने का प्रयास किया, जो आज भी अपनी मिसाल आप है.

इस खास मौके पर मायावती बहनजी ने बहुजन हिताय बहुजन सुखाय की नीति का जिक्र करते हुए सम्राट अशोक को भी यादि किया और बसपा की यूपी में रही चारों सरकारों के दौरान किए गए जनकल्याणकारी व विकास कार्यों का भी इशारों ही इशारों में जिक्र भी किया.

‘बुद्ध पूर्णिमा’ के शुभ अवसर पर अपने संदेश में बहनजी ने आगे जोड़ा, “तथागत गौतमबुद्ध, जिन्होने सत्य, अहिंसा, भाईचारा व मानवता की आदर्श ज्योति को पूरी दुनिया में फैलाकर भारत्क ओ जगदगुरु का सम्मान दिलाया, उनकी जयंती पर खासकर जाति-भेद, हिंसक मनोवृति, द्वेष आदि को जीवन से त्यागने की प्रतिज्ञा को दोहराने का दिन है, क्योंकि इसी से जीवन व देश में सच्ची सुख-शांति एवं तरक्की निहित है. इसका मूल परमपूज्य बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेड़क ने देश के संविधान में पूरी तरह से स्थापित किया है, लेकिन इस देश के आमजीवन में उतारने की जिम्मेदारी को सरकारों द्वारा संकीर्ण स्वार्थ की खातिर लगभग भुला दिया है, जिस कारण आमजन-जीवन में सुख-शांति का अभाव नजर आता है.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

‘समाज का कार्य, समाज के धन से ही हो सकता है, व्यक्तिगत से नहीं’ – बसपा आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का अमर सूत्र

बहुजन आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का मूल मन्त्र— "समाज का कार्य समाज के धन से ही सम्पन्न होता है, व्यक्तिगत से नहीं।" भारतीय सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में कुछ...