विश्लेषण: मायावती के कारण ही बीजेपी 2004-2014 तक सत्ता से रही थी बाहर

अक्सर बसपा सुप्रीमो पर बीजेपी यानि भारतीय जनता पार्टी की बी टीम होने का बेबुनियाद आरोप आम जनता और मीडिया द्वारा लगाया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं बीजेपी को 2004 से 2014 तक सत्ता से बाहर करने का मुख्य कारण मायावती ही थी!

अक्सर बसपा सुप्रीमो पर बीजेपी यानि भारतीय जनता पार्टी की बी टीम होने का बेबुनियाद आरोप आम जनता और मीडिया द्वारा लगाया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं बीजेपी को 2004 से 2014 तक सत्ता से बाहर करने का मुख्य कारण मायावती ही थी!

चौंकिए मत! इस बात का खुलासा किया है क्रांति कुमार जी ने. उन्होने इस बात की वकालत करते हुए कहा है कि अगर बहन मायावती जी बीजेपी की एजेंट होती 2003 में भारत के तत्कालीन उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के फॉर्मूले को मानकर 2007 तक उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी रहती!

उन्होने आगे कहा, “बहन मायावती जी अगर आडवाणी की बात मान जाति तो 2004 में यूपीए सरकार बन ही नही पाती. हो सकता है 2009 में भी दुबारा कांग्रेस जीतकर नही आती”

लालकृष्ण आडवाणी का फॉर्मूला जिसे मायावती ने ठुकराया

लालकृष्ण आडवाणी चाहते थे 2004 के लोकसभा चुनाव में बसपा 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़े और बाकी 60 सीटों पर बीजेपी अकेली लड़ेगी. उसके एवज में बहन मायावती को 2007 तक मुख्यमंत्री बने रहने दिया जाएगा.

बहन मायावती ने आडवाणी का यह फॉर्मूला ठुकरा दिया.

बहनजी समझ गयी भाजपा उनकी सरकार गिरा सकती है. सरकार गिराने से पहले बहनजी ने 2003 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.

उस वक्त भाजपा केंद्र में थी, राज्य में गवर्नर विष्णुकांत शास्त्री और विधान के स्पीकर केसरीनाथ त्रिपाठी उसके थे.

बसपा के 98 विधायकों में से 37 विधायकों को तोड़कर नई लोकतांत्रिक बहुजन दल का गठन कर 143 विधायकों वाली समाजवादी पार्टी को समर्थन दिला दिया गया. विधानसभा स्पीकर ने मान्यता देकर मुलायम सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनने का रास्ता बना दिया.

इस तोड़ फोड़ को बीजेपी  नेता प्रमोद महाजन और सपा नेता अमर सिंह ने मिलकर अंजाम दिया था. भारतीय इतिहास में बसपा विधायकों की सबसे बड़ी टूट थी. इससे पहले 1960 में चौधरी चरण सिंह ने 17 विधायकों के साथ कांग्रेस को तोड़ा था.

2004 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी हार गई. अगर बहन मायावती जी ने बीजेपी का फॉर्मूला मान लिया होता तो ना सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री पद बलिदान करने का मौका मिलता ना ही मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बनते.

2004 से 2014 तक बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने का श्रेय बहन मायावती जी को ही जाता है.

(लेखक: क्रांति कुमार; यह लेखक के अपने विचार हैं)  

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...