ओपिनियन: ईसाईयों के मिशनरी संस्थान और बहुजन

मिशनरी संस्थाओं ने भारत के ब्राह्मणवादी तबके की मित्रता हासिल करने की अपनी रणनीति के चलते न केवल भारत के बहुजनों की उपेक्षा की है बल्कि ईसाई धर्म की मूल प्रेरणा के साथ भी अन्याय किया है।

भारत में संसद, सरकार, न्यायपालिका, खबरपालिक और पुलिस सहित सभी जांच एजेंसियों के अधिकतम अधिकारीगण मिशनरी इंग्लिश मीडियम स्कूलों, कालेजों में पढे हैं।

इसके बावजूद अल्पसंख्यकों सहित भारत में धार्मिक, सांस्कृतिक विविधता के प्रति उनमें स्वागत भाव एवं न्यूनतम सामाजिक नैतिकता का जन्म भी नहीं हो सका है। इसका सीधा अर्थ यह है कि त्योहारों, कर्मकांडों और मिथकों सहित अपने महाकाव्यों और धर्मग्रंथों से सवर्ण तबका जो सीख रहा है वह भारत को आधुनिक एवं सभ्य बनाने के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है।

मिशनरी संस्थाओं को भी गंभीरता से सोचना चाहिए कि उनके अब तक के सेवा कार्यों का क्या परिणाम हुआ है। इंग्लिश माध्यम की शिक्षा में अगर भारत के ओबीसी, दलितों, आदिवासियों को केंद्र में रखकर अगर गांवों के बच्चों को पढ़ाया गया होता तो आज स्थिति अलग होती।

मिशनरी संस्थाओं ने भारत के ब्राह्मणवादी तबके की मित्रता हासिल करने की अपनी रणनीति के चलते न केवल भारत के बहुजनों की उपेक्षा की है बल्कि ईसाई धर्म की मूल प्रेरणा के साथ भी अन्याय किया है।

इसी का परिणाम है कि भारत में ईसाई धर्म ओबीसी एवं दलितों का विश्वास नहीं जीत सका है।

इस्लाम ने स्थानीय ओबीसी एवं दलितों को नई आइडेंटिटी, नए नाम और नई जीवनशैली देने का वादा किया है। मिशनरी स्कूल अपने नाम ‘गुरुकुल’ ‘विद्यालय’ इत्यादि नामों से संस्कृतनिष्ठ हिन्दी में रखने लगे हैं। यह पुरानी रणनीति रही है।

ब्राह्मणवादी तबके को प्रभावित करने की इस रणनीति की शुरुआत सेंट थामस से होती है जो भारत आकर खुद ब्राह्मण की तरह चोटी बढ़ाकर, खड़ाऊ पहनकर ब्राह्मणों को अपने धर्म का संदेश देना चाहते थे।

यहीं पर उनसे और उनके बाद के मिशनरी लोगों से सबसे बड़ी भूल हुई, अगर उन्होंने इस्लामिक प्रचारकों की तरह सबसे कमजोर तबके को चुना होता तो आज भारत की तकदीर बदल चुकी होती।

आश्चर्य और दुख कि बात है कि बाद के मिशनरी भी भारत के ब्राह्मणवादी अभिजात्य पर ध्यान केंद्रित करके भारत के ओबीसी दलितों एवं अन्य गरीब तबकों की उपेक्षा करते रहे।

इससे मिशनरी संस्थाओं ने ब्राह्मणवादी तबके की कृपा तो हासिल कर ली लेकिन भारत के ओबीसी और दलितों से दूर हो गया। दूसरी तरफ इस्लाम के प्रचारकों ने संस्थाओं के नाम तो छोड़िए व्यक्तियों के नाम तक नए रखने का तरीका अपनाया है।

इस्लामिक व्यवस्था में शामिल व्यक्ति को एकदम से नया नाम, नई पहचान, नया समाज और नई जीवन शैली मिलती है।

इसीलिए इस्लाम में ओबीसी तबके ने सर्वाधिक प्रवेश किया है। आज जितने मुसलमान भारत में हैं उनमें से 90 प्रतिशत से अधिक ओबीसी तबके से आते हैं।

भारत में आकर ईसाई मिशनरियों ने एवं इस्लाम के प्रचारकों ने जो रणनीति अपनाई है उसे देखकर साफ नजर आता है कि ईसाई मिशनरी भारत के समाज को समझने में बहुत बड़ी भूल करते रहे हैं।

आज पूरे भारत के अभिजात्य वर्ग के बच्चों को अपने मिशनरी स्कूलों में शिक्षित करने के बावजूद ईसाई समाज अपने प्रति व्यापक सहानुभूति पैदा करवाने में अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सका है।

भारत के ईसाइयों और मुसलमानों को ब्राह्मणवादी तबकों से एवं बहुजनों से अपने संबंधों की रणनीति पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।

(लेखक: संजय श्रमण; ये लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...