BSP News: बसपा सुप्रीमो मायावती की नई दिल्ली में अहम बैठक; UCC को गैरजरूरी बताया

समान नागरिक संहिता अर्थात यूसीसी को देश के सभी लोगों पर जबरदस्ती थोपना भी भाजपा का ताजा कदम है, जिसकी देश के वर्तमान हालात के मद्देनजर कोई जरूरत नहीं है.

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी ने आज तीन राज्यों चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के पदाधिकारियों की अहम बैठक ली. इस बैठक में इन राज्यों की सरकारों के सुस्त रवैये पर फटकार लगाई गई साथ में पार्टी पदाधिकारियों को सरकार की विफलताओं को लोगों को समझाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं.

बसपा सुप्रीमो ने कहा, “पंजाब और हरियाणा में जिस तरह से कानून व्यवस्था तार-तार हो रही है और जातिगत अपराध के मामले बढ़ रहे हैं और इन सब पर वहां की सरकारों की चुप्पी बेहद चिंताजनक है. हरियाणा में बीएसपी का एक मजबूत कैडर है और अब पार्टी में अहम फेरबदजल कर पार्टी को हर स्तर पर इन दोनों ही राज्यों में मजबूत किया जाएगा.”

आगे अपनी बात बढ़ाते हुए उन्होने कहा, “लोकसभा आम-चुनाव से पहले तेजी से बदल रहे राजनीतिक हालात के मद्देनजर पार्टी को पूरे तन मन धन से समर्पित कर्मठ व मिशनरी लोगों को आगे कर के चुनाव में अच्छा रिजल्ट लाने का भरपूर प्रयास करना है.”

हरियाणा में विकास बाधित हुआ: मायावती

बसपा सुप्रीमो ने हरियाणा राज्य में विकास नही होने के मामले को पुरजोर तरीके से उठाया और उन्होने इस संदर्भ में कहा, “हरियाणा की गठबंधन सरकार में मतभेद व आपसी विवाद के बढ़ने के कारण प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता और चुनावी वादाखिलाफी के कारण विकास बाधित हुआ है जिससे जनता दुःखी व परेशान है और महिला पहलवानों द्वारा शोषण के विरुद्ध आन्दोलन करने को मजबूर होने के बावजूद इनके प्रति भाजपा व इनकी सरकारों के उदासीन रवैये को लेकर भी लोगों में नाराजगी है.

हरियाणा ने दूसरी पार्टियों का जातिवादी खेल बहुत सहन कर लिया है और अब यहाँ के सर्वसमाज के लोगों को बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की अनुयाई पार्टी को सरकार बनाने का मौका देकर जरूर आज़माना चाहिये, ताकि  करोड़ों दबे कुचले, गरीब, श्रमिक व किसान समाज व उपेक्षित समाज को उनका कानूनी हक सही से मिले और वे अपने पैर पर खड़े हो सकें.

हरियाणा में बी. एस. पी. का अपना जनाधार पहले से मौजूद है जिसे कैडर के आधार पर आगे और मजबूत करके अपने आपको वैसे ही “सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की आदर्श अम्बेडकरवादी पार्टी साबित करना है जैसाकि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले सूबे में बी. एस.पी ने चार बार अपनी सरकार बनाकर प्रमाणित किया है.

यूसीसी (समान नागरिक संहिता) की वर्ततमान में कोई जरूरत नही: मायावती

देशभर में इन दिनों चर्चित यूसीसी यानि समान नागरिक संहिता को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर अपना रुख साफ किया और इसे वर्तमान में देश के लिए गैर-जरूरी बताया. उन्होने यूसीसी पर कहा,

“समान नागरिक संहिता अर्थात यूसीसी को देश के सभी लोगों पर जबरदस्ती थोपना भी भाजपा का ताजा कदम है, जिसकी देश के वर्तमान हालात के मद्देनजर कोई  जरूरत नहीं है। अगर भाजपा महंगाई पर अंकुश लगाने के अलावा गरीबी, बेरोजगारी तथा शिक्षा व स्वस्थ्य व्यवस्था से जुड़ी मूल समस्याओं को दूर करने पर ध्यान केन्द्रित करे तो ये सही मायने में ये देशहित की बात होगी.”
मायावती
Tweet

इस मामले के बाद उन्होने पंजाब राज्य के गरीबों, दलितों और उपेक्षित लोगों की खस्ता हालात पर चर्चा की साथ में बसपा की सरकार बनाने का आह्वान किया ताकि उनके हर प्रकार की समस्याओं का समाधान पार्टी सत्ता हासिल करने के बाद कर पाए.

इस मौके पर उन्होने यूपी के चार बार के शासन काल को रोल मॉडल के रूप में पेश करते हुए कहा, “बी.एस.पी. को वोट व सरकार का मतलब हर प्रकार का न्याय व शोषण, अन्याय, अत्याचार से मुक्ति । यह सब बी. एस.पी. ने यूपी में चार बार के शासन में साबित करके दिखाया है.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...