BSP News: दिल्ली हार पर आया मायावती का जवाब

BSP News: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती बहनजी ने दिल्ली चुनाव और यूपी में एक सीट मिल्कीपुर सीट पर मिली करारी हार पर जवाब दिया है. बकौल मायावती, “हवा चले जिधर की, चलो तुम उधर की.” उनकी यह लाइन आज मीडिया की सुर्खियाँ बनी हुई है.

मायावती ने तमाम मुद्दों को अपनी टिप्पणी में शामिल किया है. साथ ही अपने समर्थकों को भी उन्होने मनोबल देने का काम किया है.

भाजपा को गिनाई जिम्मेदारी

बसपा सुप्रीमो मायावती बहनजी ने भाजपा की जीत पर बड़ी टिप्पणी करते हुए उन्हे दिल्ली वासियों की जिम्मेदारी उठाने की मांग कर दी है. मायावती ने भाजपा को टार्गेट करते हुए कहा, “दिल्ली की जनता ने ‘हवा चले जिधर की, चलो तुम उधर की’ के तर्ज पर विधानसभा आमचुनाव में वोट देकर भाजपा की सरकार 27 वर्षों के बाद दिल्ली में बना दी है, तो केंद्र की भाजपा सरकार का उत्तरदायित्व बनता है कि वह दिल्ली की लगभग दो करोड़ जनता से किए गए जनहित व जनकल्याण के तमाम वादों और गारंटियों आदि को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से जल्दी पूरा करें.”

उन्होने अपनी बात को पूरा करते हुए आगे जोड़ा, “भाजपा द्वारा वादा व गारण्टी निभाना जरूरी ताकि आम लोगों का जीवन बेहतर अर्थात ‘अच्छे दिन’ वाला, दूसरे गरीब व मेहनतकश लोगों से, थोड़ा बेहतर जरूर हो सके और इस क्रम में सबसे पहले यमुना की सफाई तथा वायु प्रदूषण आदि से मुक्त करके दिल्ली को रहने योग्य स्वस्थ बनाये.”

सपा से मांगा जवाब

दिल्ली चुनाव के बाद बहनजी ने यूपी की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट के बाद समाजवादी पार्टी से भी सवाल पूछे है. बकौल मायावती, “यूपी के मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की अपनी सीट पर 61,710 वोटों से करारी हार भी जनता की नजर में इस हकीकत को लेकर है कि बीएसपी द्वारा चुनावी गड़बड़ी सम्बंधी आवश्यक सुधार होने तक देश में कोई भू उपचुनाव नहीं लड़ने के फैंसले के कारण इस सीट पर पार्टी का को ई उम्मीदवार नहीं होने के बावजूद सपा की इतनी शर्मनाक हार कैसे हुई? इस पर सपा के जवाब का लोगों को इंतजार है क्योंकि यूपी में पिछली बार हुए उपचुनाव में सपा ने अपनी पार्टी की हार की ठीकरा बीएसपी के ऊपर टालने का राजनीतिक प्रायस किया था.”

अम्बेड़करवादियों के नाम खस संदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद चौतफरा पार्टी पर हमले हो रहे हैं. खासकर, बसपा समर्थक सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल उठा रहे हैं. और उनकी निराशा भी साफ झलक रही है.

इन सभी बातों को भांपते हुए बसपा अध्यक्षा ने कहा है, “जहाँ तक बीएसपी का सवाल है तो खासकर अम्बेड़करवादी लोगों को निराश होने की जरूरत नही है क्योंकि जग जाहिर तौर पर उनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के सामाजिक व राजनीतिक संघर्ष को जातिवादी पार्टियाँ इतनी आसानी से कभी भी सफल नहीं होने देंगी, किंतु परमपूज्य बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर बीएसपी के बैनर तले आगे बढ़ने का प्रयास पूरे तन, मन, धन से लगातार जारी रखना है तभी निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश की तरह इस मूवमेंट को सफलता जरुर मिलेगी और बहुत कुछ बदलेगा.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...