10.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026

एन दिलबाग सिंह का कॉलम: देश धर्म और जाति का वजूद

इतिहास गवाह हैं, धर्म की आड़ में तानाशाही जन्म लेने लगती है और इंसानियत की पैरवी य़ा तार्किक विरोध भी धर्म के खिलाफ साबित करना शुरू कर दिया जाता है.

लोग कहते हैं कि धर्म इंसानियत सिखाता है लेकिन, इतिहास और वर्तमान दोनों गवाह हैं कि जब-जब लोगों ने धर्म-धर्म चिल्लाना शुरू किया तब-तब निर्दोष लोगों की हत्याएं होना आम बात हो जाती है. मासूम बच्चों तक को भी नही बख्शा जाता और हवस के अंधे लोग औरतों को तो बख्शेगें क्यों?

इतिहास गवाह हैं, धर्म की आड़ में तानाशाही जन्म लेने लगती है और इंसानियत की पैरवी य़ा तार्किक विरोध भी धर्म के खिलाफ साबित करना शुरू कर दिया जाता है. फिर किसी सनकी हिटलर, मुसोलिनी, लादेन य़ा बगदादी के हाथों में किस्मत लिखने को दे दी जाती है. फिर कोई राष्ट्र ईराक या सीरिया की राह पकड लेता है य़ा फिर जर्मनी या इटली की य़ा फिर बर्मा या पाकिस्तान आदि की राह पकड़ कर धार्मिक कट्टरता के अंधे कुंए में देश की जनता और देश के भविष्य को धकेल देता है. भुगतना सिर्फ आम जनता को ही है.

अपने देश में तो धर्म के साथ-साथ जातिवाद भी नफरत के 2 सबसे बड़े कारणों में से एक रहा है. जाति य़ा धर्म के नाम कट्टरता की गंदगी से इंसानियत को मरने के लिए ना छोड़े, सरकारों को चाहिए कि जाति-धर्म के नाम पर कट्टरता फैलाने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन (NSA) के तहत गिरफ्तार करके देश में नफरत फैलाने वालों पर शिकंजा कसे रखना चाहिए वरना देश तरक्की कर ही नही पायेगा.

बड़ी अजीब दांस्तान है देश की, हिंदू-हिंदू एक हैं कहके सत्ता चाहते हैं और अपने जातिप्रेम में फंसकर नफरत को संस्कृति माने बैठे हैं. लोगों से हिंदू तक बना नही जाता – एक अच्छा भारतीय बनना तो बहुत दूर की बात है. अभी तक तो जातिवाद भी लोगों के घरों की दीवारों पर चिपका पड़ा है. 5-7 साल के बच्चे से लेकर मरने की आखिरी घड़ियाँ गिनने वाला 80-85 साल का बुजुर्ग तक भी जाति से चिपका पड़ा नजर आना आम घटना हैं. कहीं-कहीं तो मरने के बाद श्मशान भी अलग-अलग जातियों के अलग-अलग हैं. ऐसे में आग में मृतक का शरीर तो जल जाता है लेकिन उसकी जाति उसी राख में वहीं पड़ी रह जाती है जो बाद में चुपके से फिर घरों की दिवारों से चिपक जाती है.

कुछ गलत कह दिया हो तो प्लीज मुझे करैक्ट करना और अगर सही कह रहा हूँ तो अपनी या अपने परिवार वालों की निहायत छोटी सोच पर रोज शर्मिंदा होना चाहिए ताकि हम सबको ये अहसास रहे कि देश में आपने हमने मिलकर कितनी नफरत भर दी है.

(लेखक: एन दिलाब सिंह; ये लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

यूजीसी समानता विनियमन 2026: एससी, एसटी और ओबीसी के हितों पर एक गहरा आघात

वर्तमान में सामान्य श्रेणी के बीच इस बात को लेकर शोर है कि इन विनियमनों के कारण उन पर 'फर्जी मामलों' की बाढ़ आ...

क्या भगवान बुद्ध सचमुच क्षत्रिय थे?

क्या सचमुच बुद्ध क्षत्रिय, ठाकुर अथवा राजपूत थे? इसको लेकर अक्सर कई बातें प्रचलन में रहती है लेकिन किसी भी शंकराचार्य ने कभी बुद्ध...

भारतीय सामाजिक व्यवस्था में “ऊँच-नीच” की मानसिकता: एक भयंकर ब्रह्मणी रोग

भारतीय समाज की सबसे गहरी और लगभग अटूट बीमारी उसकी जाति-आधारित ऊँच-नीच की मानसिकता है, जिसे विद्वान व विचारक "ब्रह्मणी रोग" या ब्राह्मणवादी चेतना...

ईश्वर अल्लाह गॉड: नाम की लड़ाई या पहचान का अहंकार?

भारत एक ऐसा देश है जहाँ सदियों से विविध धर्म, भाषाएँ और संस्कृतियाँ एक साथ साँस लेती आई हैं, एक-दूसरे के साथ फलती-फूलती रही...

बाबासाहेब का मिशन: सराय नहीं, संकल्प का दुर्ग है

भारतीय इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं जो सदियों की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के प्रतीक हैं। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऐसे ही...

राजनीतिक सत्ता से समतामूलक संस्कृति की ओर: बहुजन समाज की स्वतंत्र अस्मिता का उदय

भारतीय समाज और आधुनिक लोकतंत्र के गहन अध्ययन से एक अटल सत्य उभरकर सामने आता है—जिनकी सांस्कृतिक पहचान मजबूत है, उनके पास ही सामाजिक...

भीमा कोरेगांव: जातिवाद पर विजय का ओजस्वी संदेश

दो सौ वर्ष पूर्व की वह गौरवमयी सुबह, जब भीमा नदी के तट पर पुणे के निकट कोरेगांव के मैदान में एक असाधारण महासंग्राम...

काल का मिथ्या यथार्थ और शून्यता का बोध

बौद्ध दर्शन में काल कोई ठोस, स्वायत्त या वस्तुगत सत्ता नहीं है. वह न तो कहीं संचित है और न ही किसी स्वतंत्र अस्तित्व...

सरदार पटेल के दौर में पुलिसिया दमन और आदिवासी संघर्ष: खरसावां गोलीकांड (1948) का गहन ऐतिहासिक विश्लेषण

स्वतंत्र भारत के इतिहास में खरसावां गोलीकांड एक ऐसा कला अध्याय है जो रियासतों के विलय की प्रक्रिया में आदिवासी स्वशासन की मांगों की अनदेखी और पुलिसिया दमन...

सूर्य और चंद्रमा: बहुजन संघर्ष का शाश्वत अंतर

इतिहास की पृष्ठभूमि में जब हम भारतीय समाज की गहन पीड़ा को देखते हैं, तो स्पष्ट हो जाता है कि शोषित, पीड़ित और वंचित...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

Opinion: धर्म का मर्म शब्दों में नहीं, आचरण में है

बहुम्पि चे संहित भासमानो, न तक्करो होति नरो पमत्तो।गोपोव गावो गणयं परेसं, न भागवा सामञ्ञहस्स होति॥ अप्पम्पि चे संहित भासमानो, धम्मस्स होति अनुधम्मचारी।रागञ्चप दोसञ्चस पहाय...