10.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026

एन दिलबाग सिंह का कॉलम: अपनी सोच भी बदलो

मैंने सोशल मीडिया पर अनेको पोस्टों मे लिखा हुआ पढ़ा है कि आरक्षण से दलित वर्ग का आदमी कर्मचारी/अफसर बनकर अपने समाज से ही मुँह मोड़ लेता है. लेकिन कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है, शायद सोचने की जरूरत भी कभी महसुस नही होती होगी. पहले नही सोचा तो आज से ही सोचना शुरू कर दो.

इसका सबसे पहला कारण है कि दलित समाज मे आपस मे एक दूसरे की तरक्की देखकर खुश होने या मोटिवेट होने का रिवाज बिल्कुल ही नही है और ये मैं अपने निजी अनुभव के हिसाब से भी बता रहा हूँ.

आप अपनी अंदरूनी चिढ़ में भी इस समाज के कामयाब आदमी से दूरी बना लेते हो, वो आदमी जो आपकी टांग खींचने वाली केकड़ावृति को बचपन से ही देखता आया हो, वो भला अपनी नौकरी करे या तुम्हारे को खुश करने के जतन करे. मैंने तो अपनी निजी अनुभवों से यही पाया है कि अधिकतर दलित वर्ग के कर्मचारी/अफसर आपकी चुपके-चुपके अपने सरकारी कर्मचारी/अफसर होने की सीमाओं को बिना लांघते हुए मदद करते है और अच्छी खासी करते है.

मान्यवर कांशीराम का बनाया बामसेफ जिसको लोगों में सामाजिक और राजनैतिक चेतना के लिए जिस फंड की जरूरत होती थी, उसके लिए अच्छी खासी मदद भी ये सरकारी कर्मचारी और अफसर किया करते थे. आज भी बहुत से सरकारी अफसरों व कर्मचारियों में समाज के लिए लड़ने भिड़ने का जज्बा बाकी है, इसपर बेवजह संदेह ना करे. इनको लज्जित तो करते रहे ताकि समाज की अहमियत को ये लोग भुल ही ना पाए लेकिन, इनको समाज से तोड़कर फेंकने के प्रयास से बाहर निकले.

अगर आपको फिर भी लगता है कि दलित समाज के 100 फीसदी कर्मचारी/अफसर खराब है तो यकीन कीजिये, आप लोगों से ही बना हुआ दलित समाज भी कम से कम 100 फीसदी तो जरूर खराब है, इसमे भी सुधार की अपेक्षा कीजिये. कुछ मुद्दो पर आपका गुस्सा जायज हो सकता है लेकिन, आपको इस प्रकार की जनरल स्टेटमैंट देने से बचना चाहिए. आप 100 फीसदी की बजाय अधिकतर अफसर या कर्मचारी लिख सकते हो, वो ज्यादा सही रहेगा.

आपको याद दिला दुँ, इसी समाज से बाबासाहब और कांशीराम जैसे अफसर भी हुए हैं और उनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर साथ देने वाले अनेकों कर्मचारी /अफसर जो अपनी सीमाओं की बाध्यताओं के बावजूद भी मान्यवर के सामाजिक मिशन मे जुड़कर अपना सहयोग देते आये हैं और आज भी समाज के उत्थान के लिए सोचते रहते है.

आपका दलित समाज केकड़ावृति वाला समाज है, उसके कर्मचारी या अधिकारी बहुत संघर्षो और अड़चनों को पार करते हुए वहाँ तक पहुँचे है और तकरीबन अपनी गरीबी और आर्थिक हालातों से लड़कर कामयाब हुए है – आप की भी जिम्मेवारी है कि उनको खुद से जोड़े रखे, उनको अपने से दुर रखने की गैर जरूरी कोशिशे ना करें. ये लोग मनुवाद से तो लड़ते ही है, समाज की छोटी सोच से भी लड़ते हैं.

ये लोग नियम कायदों मे बंधकर ही नौकरी करते हैं, इनको किसी राजनैतिक पार्टी का प्रचारक समझने की भुल ना करे, आप लोग भी उसकी सीमाओं की कद्र करना सीखिये. ये लोग अगर रिटायरमेंट के बाद समाज से जुड़ने की कोशिश करते है तो आप लोग क्यों इनका मनोबल तोड़ने का काम करते हो. ये अगर सिर्फ पद पाने की चाहत मे आते है तो पद मत दो लेकिन इनको अपने से दुर क्यों झटकना चाहते हो. अगर सरकारी नौकरी के बाद इस समाज का आदमी खराब हो जाता है तो आप कसम खाओ कि कम से कम अपने घर के बच्चो को तो पढ़ा लिखाकर सरकारी नौकरी कोई नही करने देंगे और सरकारी बनकर खराब होने से बचा लोगे.

किसी भी समाज के कर्मचारी या अफसर रिस्क लेने की कैपेसिटी में तब होते है जब वो समाज अपना राजनैतिक वजुद बचा पाने मे सक्षम हो या सामाजिक स्तर पर संगठित हो. क्या इस समाज ने अपनी वोटों से इतना राजनैतिक वजुद बना लिया है कि कोई अपनी सीमाओं से बाहर बेझिझक आकर मदद कर पाने की सोच पाए. और अगर किसी राज्य में राजनैतिक ताकत बनकर उभरे हैं तो क्या इस समाज के कर्मचारियों व अफसरों ने मोटिवेट होकर समाज का साथ नही दिया होगा. ये तो आप लोगों के बीच का ही आदमी है, इससे इतनी ही अपेक्षा करो जितनी वो झेल पाए, वो भी कायरों और केकड़ों के बीच मे ही पला बड़ा है.

आपकी जनसंख्या के मुकाबले वो तो 1-2 फीसदी भी सरकारी नौकरियों मे नही है, 98-99 फीसदी तो आप ही हो जिसने आजादी के 70 साल बाद भी अपनी वोटों को डर मे, लालच मे, शराब की बोतल मे मे, 500-700 रूपये मे या फिर अपने किसी सवर्ण या विजातीय रसुक वाले आदमी के कहने पर ही हमेशा वोट डाले है. बार-बार आईने को धोने से क्या होना है, अपने अंदर की सोच को भी सुधार कर आईने मे अपना सुंदर चेहरा देखो भाई. सिर्फ जय भीम कहने से काम खत्म नही हो जाता बल्कि वहाँ से तो शुरू होता है.

(लेखक: एन दिलबाग सिंह, यह लेखक के निजी विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

यूजीसी समानता विनियमन 2026: एससी, एसटी और ओबीसी के हितों पर एक गहरा आघात

वर्तमान में सामान्य श्रेणी के बीच इस बात को लेकर शोर है कि इन विनियमनों के कारण उन पर 'फर्जी मामलों' की बाढ़ आ...

क्या भगवान बुद्ध सचमुच क्षत्रिय थे?

क्या सचमुच बुद्ध क्षत्रिय, ठाकुर अथवा राजपूत थे? इसको लेकर अक्सर कई बातें प्रचलन में रहती है लेकिन किसी भी शंकराचार्य ने कभी बुद्ध...

भारतीय सामाजिक व्यवस्था में “ऊँच-नीच” की मानसिकता: एक भयंकर ब्रह्मणी रोग

भारतीय समाज की सबसे गहरी और लगभग अटूट बीमारी उसकी जाति-आधारित ऊँच-नीच की मानसिकता है, जिसे विद्वान व विचारक "ब्रह्मणी रोग" या ब्राह्मणवादी चेतना...

ईश्वर अल्लाह गॉड: नाम की लड़ाई या पहचान का अहंकार?

भारत एक ऐसा देश है जहाँ सदियों से विविध धर्म, भाषाएँ और संस्कृतियाँ एक साथ साँस लेती आई हैं, एक-दूसरे के साथ फलती-फूलती रही...

बाबासाहेब का मिशन: सराय नहीं, संकल्प का दुर्ग है

भारतीय इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं जो सदियों की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के प्रतीक हैं। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऐसे ही...

राजनीतिक सत्ता से समतामूलक संस्कृति की ओर: बहुजन समाज की स्वतंत्र अस्मिता का उदय

भारतीय समाज और आधुनिक लोकतंत्र के गहन अध्ययन से एक अटल सत्य उभरकर सामने आता है—जिनकी सांस्कृतिक पहचान मजबूत है, उनके पास ही सामाजिक...

भीमा कोरेगांव: जातिवाद पर विजय का ओजस्वी संदेश

दो सौ वर्ष पूर्व की वह गौरवमयी सुबह, जब भीमा नदी के तट पर पुणे के निकट कोरेगांव के मैदान में एक असाधारण महासंग्राम...

काल का मिथ्या यथार्थ और शून्यता का बोध

बौद्ध दर्शन में काल कोई ठोस, स्वायत्त या वस्तुगत सत्ता नहीं है. वह न तो कहीं संचित है और न ही किसी स्वतंत्र अस्तित्व...

सरदार पटेल के दौर में पुलिसिया दमन और आदिवासी संघर्ष: खरसावां गोलीकांड (1948) का गहन ऐतिहासिक विश्लेषण

स्वतंत्र भारत के इतिहास में खरसावां गोलीकांड एक ऐसा कला अध्याय है जो रियासतों के विलय की प्रक्रिया में आदिवासी स्वशासन की मांगों की अनदेखी और पुलिसिया दमन...

सूर्य और चंद्रमा: बहुजन संघर्ष का शाश्वत अंतर

इतिहास की पृष्ठभूमि में जब हम भारतीय समाज की गहन पीड़ा को देखते हैं, तो स्पष्ट हो जाता है कि शोषित, पीड़ित और वंचित...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

Opinion: धर्म का मर्म शब्दों में नहीं, आचरण में है

बहुम्पि चे संहित भासमानो, न तक्करो होति नरो पमत्तो।गोपोव गावो गणयं परेसं, न भागवा सामञ्ञहस्स होति॥ अप्पम्पि चे संहित भासमानो, धम्मस्स होति अनुधम्मचारी।रागञ्चप दोसञ्चस पहाय...