25.2 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026

फूलन देवी की कहानी कविता की जुबानी: नारी गौरव फूलन बौद्ध को सादर नमन

फूलन देवी के शहादत दिवस पर कवि बुद्ध प्रकाश बौद्ध जी ने अपनी कविता के माध्यम से फूलन देवी को नमन किया है. उनकी पूरी यात्रा को उन्होने चंद शब्दों में पिरो दिया है. आइए सुनते है उनकी यह शानदार और प्रेरणादयक रचना…

नारी गौरव फूलन बौद्ध को सादर नमन

आग धधकती जो सीने मे, उस को रहा बुझाना था ।
बहे अश्रु जो सदा जिंदगी, उनको तभी सुखाना था ।।
नहीं कभी भी डरी जगत मे, नहीं ह्रदय मे सोना था ।
दुर्ग तोड़ती सामन्तों का, उन्हें अधिक अब रोना था ।।1

क्रोध पालना अब तक आया, नहीं सहन अब होता ।
बर्फ बन चुका अतिशय जीवन, रहे धैर्य अब खोता ।।
क्रोध तरंगित अक्सर ज्यादा, हिलती मन की भीती ।
घृणा अधिक प्रति बढती जाती, भूल गयी जो प्रीती ।।2

घृणा बुलबुला कब फूटेगा, नहीं पता कुछ मुझको ।
फूट गया तब बचना मुश्किल, घायल होना सबको ।।
बेशरमों को नहीं फर्क अति, मिटता दिखता सीधा ।
जहर गन्दगी उनके भीतर, मृतक दिखे खुश गीधा ।।3

बहुत दुखाया जग दिल मेरा, सूख चुके सब आँसू ।
कैसे लूँ सब बदला उनसे, खुशी ताकि अति धाँसू ।।
अत्याचारी सबक सिखाना, ताकि नहीं जग दूजा ।
व्यभिचारी सब लगें ठिकाने, नहीं फूल खल पूजा ।।4

खुला सिंहनी जबड़ा जिसदिन, बाइस लाशें दिखती ।
पूरा बदला हुआ जगत जो, खुशी देख खल तिखती ।।
नीच जगत सब थर थर काँपे, सज्जन दिखी भलाई ।
नहीं डकैती कभी सभ्य जन, दुर्जन अधिक खिंचाई ।।5

आत्मसमर्पण करती फिर वो, जेल रही वो जाती ।
नीच सभी घर बाहर निकले, ज्यों मेंढक बरसाती ।।
निकल जेल जब संसद पहुँची, फूली दुर्बल छाती ।
दीक्षा भूमि पहुँच जल्द वह, दीक्षित हो घर आती ।।6

सीध न होती पूँछ श्वान जग, चाहे नलकी राखो ।
पागल रहता तब हो सीधी, ठीक नही हों लाखो ।।
बिन भौंके ही हमला करते, जब मानव बेध्यानी ।
लिया काट फूलन घर वापस, वीर गती मरदानी ।।7

नमन रहूँ फूलन सदा, महिला शक्ति प्रतीक ।
अत्याचारी खुद दमन, चली तोड़ कर लीक ।।

(रचनाकार – बुद्ध प्रकाश बौद्ध)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

‘समाज का कार्य, समाज के धन से ही हो सकता है, व्यक्तिगत से नहीं’ – बसपा आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का अमर सूत्र

बहुजन आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का मूल मन्त्र— "समाज का कार्य समाज के धन से ही सम्पन्न होता है, व्यक्तिगत से नहीं।" भारतीय सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में कुछ...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

बहनजी: जनकल्याण की अमर आवाज़

न भूखंड है, न सिंहासन है,न कोई राजमुकुट, न कोई ताज़ है,फिर भी शान से खड़ी हैं वो,भारत की एकमात्र बुलंद आवाज़ हैं। जिधर नज़र...

भारतीय सामाजिक व्यवस्था में “ऊँच-नीच” की मानसिकता: एक भयंकर ब्रह्मणी रोग

भारतीय समाज की सबसे गहरी और लगभग अटूट बीमारी उसकी जाति-आधारित ऊँच-नीच की मानसिकता है, जिसे विद्वान व विचारक "ब्रह्मणी रोग" या ब्राह्मणवादी चेतना...

ईश्वर अल्लाह गॉड: नाम की लड़ाई या पहचान का अहंकार?

भारत एक ऐसा देश है जहाँ सदियों से विविध धर्म, भाषाएँ और संस्कृतियाँ एक साथ साँस लेती आई हैं, एक-दूसरे के साथ फलती-फूलती रही...

बाबासाहेब का मिशन: सराय नहीं, संकल्प का दुर्ग है

भारतीय इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं जो सदियों की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के प्रतीक हैं। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऐसे ही...