19.7 C
New Delhi
Wednesday, February 25, 2026

किस्सा कांशीराम का #14: यदि सब चमार नौकर बनकर सरकार की सेवा में ही लगे रहे तो अपने समाज की सेवा कौन करेगा?

...मैं भी कभी नौकरी करता था, और आप भी नौकरी कर रहे हो. यदि सारे चमार पढ़-लिखकर नौकरियाँ ही करते रहे या सरकारों की सेवा में ही लगे रहे तो अपना समाज जो हर क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है, उस समाज की सेवा कौन करेगा?

किस्सा कांशीराम का: बात 1975 की है. मान्यवर साहेब कांशीराम के एक साथी थे, शिव धीर, जो दिल्ली परिवहन में बस कैंडेक्टर थे. उन दिनों साहेब लगभग प्रतिदिन बस में सफ़र करके आंदोलन का काम करते थे और अख़बारों के दफ़्तरों में प्रेस नोट देने जाते थे.

शिव धीर की बस में जब भी साहेब बैठे शिव धीर ने उनसे किराया नहीं लिया. साहेब के साथ उसकी अच्छी खासी पहचान हो गई थी. शिव और साहेब आंदोलन की बातें साझा किया करते.

एक रोज़ शिव ने साहेब को हरभजन लाखा के बारे में बताया. लाखा पंजाब के करनाणा के एक गाँव से थे और अब दिल्ली में निवास करते थे. साहेब को लाखा से मिलना उपयोगी लगा.

शिव धीर साहेब को अपने चेतक स्कूटर पर बैठाकर लाखा के घर ले गए जहाँ हरभजन लाखा के छोटे भाई शिंगारा राम लाखा (जिसे साहेब ने आगे चलकर उत्तरप्रदेश का केन कमिश्नर लगाया था) भी मौजूद थे.

साहेब ने बात शुरू की. ‘‘लाखा जी, आप क्या करते हो?’’

“मैंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है और अब बेंगलुरु में एयर फ़ोर्स में नौकरी करता हूँ.” लाखा ने जवाब दिया.

लाखा जी, मैं भी कभी नौकरी करता था, और आप भी नौकरी कर रहे हो. यदि सारे चमार पढ़-लिखकर नौकरियाँ ही करते रहे या सरकारों की सेवा में ही लगे रहे तो अपना समाज जो हर क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है, उस समाज की सेवा कौन करेगा?

हर तरफ़ अपने लोगों पर अन्याय हो रहा हैं. अपने समाज की औरतों की आबरू पर हाथ डाला जाता है. न ही कोई अपील सुनी जाती है और न ही कोई दलील. फिर आजादी की यह तीसरी लड़ाई आपके बिना कौन लड़ेगा?”

साहेब ने आगे कहा, “ मैं वर्षों महाराष्ट्र में लगाकर और फेल होकर दिल्ली आया हूँ और अब आप जैसे साथियों के सहयोग से बाबासाहेब अम्बेडकर के आंदोलन को पूरे उत्तर भारत में फैलाना चाहता हूँ. न घर से कोई पैसा लेना है और न ही कोई पैसा देना है. अपने लोगों में जाकर सिर्फ़ इतना ही कहना है कि आप हमें खाने के लिए रोटियाँ दे दो और हम आपके हिस्से की लड़ाई लड़कर इन काले अंग्रेजों से अपने समाज को आज़ादी लेकर देंगे.”

और भी बहुत सी बातें हुईं. साहेब की गंभीर बातें सुनकर लाखा ने उसी वक़्त नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और पूरी तरह साहब के साथ आंदोलन में समर्पित हो गए.

याद रहे, वे लाखा ही थे जिन्होंने भारतीय संसद में सरेआम कहा था कि, “जुगराज सिंह तूफ़ान अगर आतंकवादी होता तो उसके शहीदी समागम में 5 लाख से भी अधिक लोग पहुँचते?”

यहाँ ये भी बता दें की जुगराज सिंह तूफ़ान मात्र 19 वर्ष की उम्र में पुलिस के हाथों शहीद हुए थे. वजह ये थी की साल 1984 में इंदिरा गांधी के आदेश पर दरबार साहेब (अमृतसर) पर हमला सहा नहीं गया. वे अन्याय के ख़िलाफ़ उठखड़े हुए और शहीद हो गए. मीडिया और सरकार ने बहुत उछाला की जुगराज सिंह तूफ़ान एक आतंकवादी है.

लाखा आगे चलकर 1989 और 1996 में, पंजाब की फ़िल्लौर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से सांसद रहे. समाज के लोगों ने उन्हें ‘बाबा बोहड़’ यानी बरगद के वृक्ष जैसा मज़बूत व्यक्ति के ख़िताब से नवाज़ा.

बिना मज़बूत संगठन के कोई भी लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती – साहेब कांशीराम

#kissakansiramka

— दैनिक दस्तक —

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

‘समाज का कार्य, समाज के धन से ही हो सकता है, व्यक्तिगत से नहीं’ – बसपा आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का अमर सूत्र

बहुजन आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का मूल मन्त्र— "समाज का कार्य समाज के धन से ही सम्पन्न होता है, व्यक्तिगत से नहीं।" भारतीय सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में कुछ...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

बहनजी: जनकल्याण की अमर आवाज़

न भूखंड है, न सिंहासन है,न कोई राजमुकुट, न कोई ताज़ है,फिर भी शान से खड़ी हैं वो,भारत की एकमात्र बुलंद आवाज़ हैं। जिधर नज़र...

भारतीय सामाजिक व्यवस्था में “ऊँच-नीच” की मानसिकता: एक भयंकर ब्रह्मणी रोग

भारतीय समाज की सबसे गहरी और लगभग अटूट बीमारी उसकी जाति-आधारित ऊँच-नीच की मानसिकता है, जिसे विद्वान व विचारक "ब्रह्मणी रोग" या ब्राह्मणवादी चेतना...

ईश्वर अल्लाह गॉड: नाम की लड़ाई या पहचान का अहंकार?

भारत एक ऐसा देश है जहाँ सदियों से विविध धर्म, भाषाएँ और संस्कृतियाँ एक साथ साँस लेती आई हैं, एक-दूसरे के साथ फलती-फूलती रही...

बाबासाहेब का मिशन: सराय नहीं, संकल्प का दुर्ग है

भारतीय इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं जो सदियों की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के प्रतीक हैं। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऐसे ही...

राजनीतिक सत्ता से समतामूलक संस्कृति की ओर: बहुजन समाज की स्वतंत्र अस्मिता का उदय

भारतीय समाज और आधुनिक लोकतंत्र के गहन अध्ययन से एक अटल सत्य उभरकर सामने आता है—जिनकी सांस्कृतिक पहचान मजबूत है, उनके पास ही सामाजिक...

भीमा कोरेगांव: जातिवाद पर विजय का ओजस्वी संदेश

दो सौ वर्ष पूर्व की वह गौरवमयी सुबह, जब भीमा नदी के तट पर पुणे के निकट कोरेगांव के मैदान में एक असाधारण महासंग्राम...

Opinion: समाजिक परिवर्तन के साहेब – मान्यवर कांशीराम

भारतीय समाज सहस्राब्दी से वर्ण व्यवस्था में बंटा है. लिखित इतिहास का कोई पन्ना उठा लें, आपको वर्ण मिल जायेगा. ‌चाहे वह वेद-पुराण हो...