कविता: भारतीय समाज की दशा एवं दिशा

1914 में घूरे बोले पैट्रिक गेडेस से
क्या है समाजशास्त्र?
गेडेस बोले घूरे से
अभी तो इसका है आगाज,

आर. के. बोले डी. पी. से 1921 में
समाजशास्त्र में मूल्यों का है आधार
मुम्बई और लखनऊ के समाजशास्त्र में
बुक व्यू का होता रहा व्यवहार

Prof Vivik Kumar Poem

तब बोले दिल्ली से श्रीनिवास
शाह, बेते, राव आदि को लेकर साथ
समाज शास्त्रियों को
गांव में करना होगा प्रवास

फिर क्या था
भारतीय समाजशास्त्र में
बुक व्यू और फील्ड व्यू
का होने लगा वाद-विवाद

पर जे.एन.यू. में योगेंद्र और उमन
को यह सब ना था मंजूर
बहुयामी पद्धतिशास्त्र और संविधान संवत
पाठयक्रम से भरा समाजशास्त्र में नया गुरुर

70-80 के दशक से आने लगी
जेंडर के समाजशास्त्र की आवाज
देसाई, दुबे, पर्वथम्मा, वीणा, मीनाक्षी
रेगे, मैत्रीय, नोंगबरी, अंजुम की बात रही खास

इसी समय अल्पसंख्यक एवं आदिवासी समाजों
को समाजशास्त्र करने लगा स्पर्श
शायद इसलिए एंथ्रोपॉलजी और सोशियोलॉजी
के रिश्तों पर होने लगा विमर्श

लगभग सौ साल लगे निचली पायदान के
समाजशास्त्र को आने में
नंदू राम को अपनी मृदु भाषा में
पर्सपेक्टिव फ्रॉम बिलो को जमाने में

फिर भी 21वीं सदी में पूछ रहे हैं विवेक कुमार
हाउ मच ईगलिटेरियन इज समाजशास्त्र?
हाउ मच ईगलेटिरियन इज समाजशास्त्र?

(रचनाकार: प्रो विवेक कुमार)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...