Ambedkarnama: मेरे दर्शन की जड़ें धम्म में हैं, न कि राजनीति में…

मुझे मालूम है कि आपको धम्म की अपेक्षा राजनीति में अधिक रूचि है, लेकिन मुझे राजनीति की अपेक्षा धम्म में ज्यादा रुचि है...

Ambedkarnama: बाबासाहब कहते है “निश्चित रूप से मेरा सामाजिक दर्शन तीन तत्वों पर आधारित है – स्वतंत्रता (Liberty), समानता, (Equality) और बंधुत्व (Fraternity). किसी को भी यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि मैंने यह दर्शन फ्रांस की क्रांति से लिया हैं. मेरे दर्शन की जड़ें धम्म में है, न कि राजनीति में. मैंने यह दर्शन अपने गुरु तथागत बुद्ध की शिक्षाओं से लिया है. संविधान में भले ही राजनीति के इन तत्वों का समावेश हो, लेकिन उन्हें सामाजिक जीवन में लागू करना जरूरी है.”

“हर व्यक्ति का अपना दर्शन होना चाहिए. एक ऐसा मापदंड होना चाहिए जिससे वह अपने जीवन का आचरण परख सके. क्योंकि जीवन में ज्ञान, विनय, शील, सदाचार का बड़ा महत्व है.”

 “मनुष्य सिर्फ पेट भरने के लिए जिंदा नहीं रहता है. उसके पास मन है. मन के विचार को भी खुराक की जरूरत होती है.  और धम्म मानव मन में आशा का निर्माण करता है, उसे सदाचार का सुखी जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है.”

“मुझे मालूम है कि आपको धम्म की अपेक्षा राजनीति में अधिक रूचि है, लेकिन मुझे राजनीति की अपेक्षा धम्म में ज्यादा रुचि है. अब हमें जाति का संकुचित सोच त्याग कर स्वयं, समाज व देश के विकास के लिए दूसरे समाज से घुल मिलकर सहयोग लेकर आगे बढ़ना है.”

“कुछ लोगों की आदत होती है कि मिठाई मिलने पर वह खुद ही खा लेते हैं लेकिन मैंने धम्म की इस अनमोल मिठास को सभी में बांट दिया है. मैं अब अपना शेष जीवन बौद्ध धम्म के प्रचार में लगाऊंगा. प्रेम, करुणा व मैत्री के संदेश को घर-घर पहुंचाऊंगा.”

“मैं बुद्ध के मार्ग को पसंद करता हूं क्योंकि इसमें प्रज्ञा, करुणा और समता के तीन ऐसे सिद्धांत हैं जो कहीं और नहीं हैं. तर्क, विज्ञान और विवेक की शिक्षा देता है जो सुखी जीवन के लिए बहुत जरूरी है. बुद्ध की शिक्षाएं ही विश्व के मानव समाज व व्यक्ति के पतन को बचा सकती है. बुद्ध की वाणी ही एक व्यक्ति व समाज के सुधार का दर्शन है. इसलिए इसे फिर से तेज़ी से फैलाना है. मेरे जीवन का सच्चा कार्य तो धम्म प्रचार से ही शुरू हो रहा है.”

(लेखक: डॉ. एम एल परिहार, ये लेखक के अपने विचार हैं)

— Dainik Dastak —

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

‘समाज का कार्य, समाज के धन से ही हो सकता है, व्यक्तिगत से नहीं’ – बसपा आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का अमर सूत्र

बहुजन आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का मूल मन्त्र— "समाज का कार्य समाज के धन से ही सम्पन्न होता है, व्यक्तिगत से नहीं।" भारतीय सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में कुछ...