श्री पवन कुमार गौतम जी – बसपा के समर्पित कार्यकर्ता को विनम्र श्रद्धांजलि

बसपा एक आन्दोलन है. इस आन्दोलन की मजबूती का एक राज इसके समर्पित कार्यकर्ता हैं. ऐसे ही एक कर्मठ, जुझारू कार्यकर्ता थे – श्री पवन कुमार गौतम जी. इनके कार्य को देखते हुए परम आदरणीया बहनजी ने श्री पवन कुमार गौतम जी को अयोध्या मंडल (उत्तर प्रदेश) का मुख्य जोन इंचार्ज बनाया और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में मिल्कीपुर विधानसभा (उत्तर प्रदेश) क्षेत्र का प्रत्याशी भी बनाया था. ऐसे समर्पित कार्यकर्ता आदरणीय श्री पवन कुमार गौतम जी का हमारे बीच आकस्मिक चले जाना बहुजन समाज के लिए बहुत दुखद व अपूर्णनीय क्षति है.

सोशल मिडिया बहुजन समाज के साथियों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है. इस सोशल मीडिया के माध्यम से ही हम आदरणीय श्री पवन कुमार गौतम जी से 2017 में जुड़े. इसके बाद फोन पर अक्सर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होती रहती थी.

अभी हाल में ही माननीय श्री विश्वनाथ पाल जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी श्री पवन कुमार गौतम जी से कई बार राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर बातें हुई हैं. श्री पवन कुमार गौतम जी बहुत ही मिलनसार और बहुत ही निष्ठावान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे.

हमें अच्छे से याद है कि उन्होंने एक बार सामाजिक मुद्दे पर बात के दौरान हमसे कहा था कि “बहन जी, मैं पार्टी में ही रह करके जिऊंगा और बहुजन समाज पार्टी में रह करके ही मरूंगा. मैं पार्टी के लिए काम करता हूं क्योंकि पार्टी से लगाव रखता हूं. आदरणीय बहन जी हम सबकी गार्जियन हैं. हमारी आदर्श हैं. हम किसी स्वार्थ को लेकर पार्टी से नहीं जुड़े हुए हैं. हम विचारधारा के व्यक्ति हैं. हम बहनजी और बसपा की विचारधारा से प्रभावित हैं. इसी विचारधारा पर हम चल रहे हैं. बाबासाहेब की विचारधारा को सिर्फ और सिर्फ बहनजी और बसपा ही लोगों तक सही से पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं. बाबासाहेब का मिशन बहनजी जैसा नेतृत्व और बसपा जैसा संगठन ही पूरा कर सकता है, इस बात पर हमें पूर्ण विश्वास है.” श्री पवन कुमार गौतम जी के इस दृढ विश्वास से हम काफी प्रभावित हुए थे.

हम जैसे छोटे कार्यकर्ताओं और हमारी निजी जिदंगी के संघर्ष से प्रभावित होकर श्री पवन कुमार गौतम जी ने हमसे कहा था कि “बसपा एक परिवार है. बहनजी गार्जियन हैं. आप हमारी छोटी बहन हैं. यह बाबासाहेब साहेब के मिशन का पवित्र रिश्ता है. हमेशा चलता रहेगा.”

श्री पवन कुमार गौतम जी ने कई बार अपने परिवार से मिलाने के लिए घर पर आमंत्रित भी किया लेकिन हम जाने का मौका न निकाल सकें. इस बात का आज बहुत अफसोस हो रहा है. श्री पवन कुमार गौतम जी से एक बार लखनऊ में मान्यवर कांशीराम साहब जी के परिनिर्वाण दिवस पर 2018 में मुलाकात हुई थी. श्री पवन कुमार गौतम जी को फैजाबाद जाना था लेकिन गौतम जी केवल हम से मिलने के लिए लखनऊ रुके और मान्यवर कांशीराम साहब जी के परिनिर्वाण दिवस पर (मान्यवर श्री कांशीराम साहब स्मारक स्थल में) पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

श्री पवन कुमार गौतम जी ने हमसे मिलते ही कहा कि “एक लड़की इतनी निडर, साहसी और निर्भीक है और मुझें उससे जरूर मिलना है. आप मेरी छोटी बहन हैं. आप से मिले बगैर मैं कैसे जा सकता हूँ.” श्री पवन कुमार गौतम जी की ये बातें और इनका पार्टी के प्रति समर्पण सदैव हमारे लिए स्मरणीय रहेगा.

श्री पवन कुमार गौतम जी 4 जनवरी 2023 को निर्वाण को प्राप्त हुए और 10 जनवरी को सर का जन्मदिन होता है. जिस महीने में गौतम जी का जन्मदिन होता है उसी महीने में गौतम जी निर्वाण को प्राप्त हुए. आपको इतनी जल्दी नहीं जाना चाहिए था लेकिन कुदरत को शायद यही मंजूर था. आप के परिवार तथा बहुजन समाज को कुदरत इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करें.


— लेखक —

(अमिता अम्बेडकर, बहुजन समाज पार्टी)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...