शांति स्वरूप बौद्ध: साहित्य एवं संस्कृति की शिखर शख्सियत

विकट परिस्थितियों में सच्चाई एवं नैतिकता का  दामन जो व्यक्ति जितनी मजबूती से पकडे रहता है उसकी महानता एवं स्वीकारता भी उसी अनुपात में बढती जाती है.  जो व्यक्ति अपने विलक्षण एवं विशेष प्रयासों से सामाजिक परिवर्तन के आन्दोलन में अभूतपूर्व योगदान देते हैं पववत्तक के रूप में याद किया जाता है.

Shanti Swaroop Bauddh: इतिहास निर्माण की अपनी एक गति तथा दिशा होती हैं जिसमें सामान्यतः व्यक्ति बहुत महत्वपूर्ण नहीं होते, लेकिन कुछ व्यक्ति अपने विशेष व्यक्तित्व से इतिहास निर्माण की प्रक्रिया में अपना विशेष योगदान देकर इस प्रक्रिया को गति प्रदान कर देते है,  और उस समय विशेष पर अपनी अमिट छाप छोड़ देते हैं. इन्हीं लोगों की गिनती हम महान लोगों में करते हैं.

अगर ऐसे व्यक्ति लोकहित में मानवीयता के प्रचार-प्रसार में योगदान देते हैं तो इन्हें हम सामाजिक क्रांतिकारी की संज्ञा देते हैं. वही इतिहास उनके योगदान को याद करते हुए इनको अपना आदर्श स्वीकार करता है और उनके बताये हुए रास्तों पर चलकर अपने आप को कृतार्थ महसूस करता है. विकट परिस्थितियों में सच्चाई एवं नैतिकता का  दामन जो व्यक्ति जितनी मजबूती से पकडे रहता है उसकी महानता एवं स्वीकारता भी उसी अनुपात में बढती जाती है.  जो व्यक्ति अपने विलक्षण एवं विशेष प्रयासों से सामाजिक परिवर्तन के आन्दोलन में अभूतपूर्व योगदान देते हैं पववत्तक के रूप में याद किया जाता है.

माननीय शांति स्वरुप बौद्ध पिछले कई दशकों से बहुजन इतिहास, कला एवं संस्कृति को साहित्य-सृजन, लेखन, प्रकाशन एवं प्रचार-प्रसार से हिंदी भाषी प्रदेशों में घर-घर पहुंचाने का बुनियादी कार्य कर रहे थे.  आज हिंदी भाषी क्षेत्रों में ब-मुश्किल ही कोई ऐसा जागरूक परिवार होगा जिसमें शांति स्वरुप जी के साहित्य के रूप में, उनके जय भीम कैलंडर, शगुन के लिफाफे, बहुजन नायक नायिकाओं के खूबसूरत पोस्टर (जिनमें अनेक उनके खुद के डिज़ाइन किये हुए हैं) बहुजन साहित्य की ऐतिहासिक एवं समकालीन मौलिक तथा अनुदित किताबें, मोमेंटो आदि न पहुंचा हो.  कहना न होगा कि अपने जीवन काल में ही किसी न किसी रूप में माननीय शांति स्वरुप बौद्ध जी हर जागृत बहुजन परिवार का हिस्सा बन चुके थे.

 6 जून 2020 को उनकी असामयिक मृत्यु, किसी आपदा से कम न थी.  यह समाज की अपूर्णीय क्षति थी जिसने बहुजन समाज एवं हम सब साथियों को हिला कर रख दिया था.  सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से करोड़ों भारतीयों ने अपनी दुखद संवेदनाएं व्यक्त करते हुए माननीय शांति स्वरुप बौद्ध के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की थी.  सोशल मीडिया के इतिहास में बहुजन समाज का यह निःसंदेह सबसे बड़ा कृतज्ञता ज्ञापन था जिसमें हजारों लोगों ने अपने प्रोफाइल फोटो उनको समर्पित किये थे.  

माननीय शांति स्वरुप बौद्ध जी विलक्षण प्रतिभा के धनी, महान बुद्धिवादी विद्वान, उच्च कोटि के चित्रकार, अपनी वाणी से श्रोताओं में ज़बरदस्त ऊर्जा, उत्साह एवं होंसला भर देने वाले एक ओजस्वी वक्ता थे.  एक प्रकाशक के रूप में शांति स्वरुप बौद्ध जी का योगदान ऐतिहासिक है देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रख्यात एवं उदीयमान दोनों तरह के लेखकों को लिखने के लिए प्रोत्साहित करना जैसे उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया था.  हजारों की संख्या में छपी सम्यक प्रकाशन की किताबें आज समाज की अनमोल धरोहर बन चुकी हैं.

दिल्ली में बौद्ध सांस्कृतिक सम्मेलन की शुरुआत करके अनेक वक्ताओं, कलाकारों तथा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना माननीय शांति स्वरुप बौद्ध जी की एक ऐतिहासिक उपलब्धि रही है. अमूमन मुझे भी हर बार इन उत्सव रूपी सम्मेलनों का हिस्सा बनने का अवसर मिला.  इन सम्मेलनों की सार्थकता, भव्यता, प्रबंधन एवं विशालता शांति स्वरुप बौद्ध जी के व्यक्तित्व का प्रतिबिम्ब कहे जा सकते हैं. निश्चित ही ये आयोजन, देश के सबसे खूबसूरत सामाजिक सांस्कृतिक आयोजनों में अग्रणी हैं.

हर साल फरवरी के दूसरे रविवार को सामान्यतः बुद्ध जयंती पार्क में बौद्ध पारिवारिक उत्सव मनाकर विशेषतः बच्चों एवं युवाओं में सामाजिक एवं धम्म जाग्रति का प्रचार प्रसार शांति स्वरुप बौद्ध जी का एक अन्य महत्वपूर्ण प्रयास रहा जिससे समाज अपनी ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होता रहा है.

रन फॉर अम्बेडकर माननीय शांति स्वरुप बौद्ध जी की एक अन्य सार्थक पहल रही है जिसमें देश भर के हजारों युवा दिल्ली आकर अपनी उपस्थिति सार्वजनिक रूप से अपने वैचारिक प्रतीकों के साथ कराते रहे हैं.  हजारों की संख्या में विभिन्न आकार के नीले एवं पंचशील के मनमोहन झंडों के साथ सफ़ेद टी-शर्ट पहने जोशीले नौजवानों का उत्साह एवं सम्पूर्ण छटा अनायास ही मन को मोह लेती है.  इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध विरासत, गौरवशाली संस्कृति एवं सुद्रढ़ होते समाज का चित्रण बखूबी करते हैं.

अनेक बार उन्हें सुनकर हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने को मिला.  जब भी उनसे मिलना हुआ जैसे ज्ञान का असीम सागर हो, विषय छेड़ते जाइये और ज्ञान के मोती बटोरते जाइये.  शब्दों के चयन को लेकर उनसे अधिक जागरूक व्यक्ति कोई विरला ही होगा, क्योंकि शब्दों की सार्थकता एवं महत्व साहित्य की शिखर शख्सियत होने के नाते वह बखूबी समझते थे.  आंबेडकर भवन दिल्ली में 15-16 साल पहले उन्हें पहली बार सुना था, वह श्री शब्द क्यों इस्तेमाल नहीं करना चाहिए पर व्याख्यान दे रहे थे.  आज भी उनके शब्द हूबहू याद हैं सर कह रहे थे पागल कहिये, दीवाना कहिये या गधा कहिये, लेकिन श्री कभी न कहिये.  विशेषतः भंते चंदिमा जी के सानिध्य में सर से समता बुद्ध विहार, उनके निवास स्थान पश्चिम विहार में हुई तमाम मुलाकातें हमेशा याद रहेंगी.  अकसर दयाल सिंह कालेज में सरदार दयाल सिंह मजीठिया का एक चित्र जो उन्होंने बनाया था, का जिक्र करते थे क्योंकि मैं वहाँ पढाता हूँ और सर वहाँ से पढ़े थे.

उनका स्नेह मेरे ऊपर हमेशा बना रहा, उनसे बहुत कुछ सीखा, बहुत कुछ सीखना रह गया.  6 जून को उनके स्मृति दिवस पर  हजारों लोगों ने देश भर के अलग-अलग हिस्सों में अपने-अपने तरीके से उन्हें याद किया.  किस प्रकार से कोई व्यक्ति अपने चारित्रिक गुणों एवं सामाजिक योगदान के चलते एक संस्था बन जाता है. यह हम शांति स्वरुप बौद्ध जी के जीवन से सीख सकते हैं.  वह बड़े फक्र के साथ बताते थे कि स्वयं बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर ने उनका नाम शांति स्वरूप बौद्ध रखा था.  निश्चित ही उन्होंने बाबासाहेब के दिये नाम को सार्थक किया और ता-उम्र भारत को प्रबुद्ध भारत बनाने में अपनी तमाम ऊर्जा एवं विद्वता को समर्पित किया. मुझे भी फक्र है कि ऐसे गुणी सामाजिक कार्यकर्ता का कुछ सानिध्य मेरे भी हिस्से में आया, निश्चित ही उनके प्रयासों से बाबासाहेब के कारवाँ को गति मिली है. गैर राजनीतिक जड़ो को मजबूत करने का जो कार्य आज आन्दोलन एवं समाज की बहुत बड़ी जरूरत है उसमें शांति स्वरुप बौद्ध जैसे व्यक्ति निश्चित ही मील का पत्थर साबित होंगे. उनके बहुआयामी प्रयासों को सतत नमन.

(लेखक: प्रो राज कुमार, यह लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...