स्वतंत्रता दिवस पर मायावती ने दी देशवासियों को बधाई; देश मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती जी ने सभी देशवासियों को आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के ऐतिहासिक अवसर पर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है. उन्होने कहा, “देश-दुनिया में रहने वाले समस्त भारतीयों को आजादी के 75वीं वर्षगाँठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ. सभी की सुख-शांति, समृद्धि व सुरक्षा आदि के लिए अपनी संवैधानिक चिंता, संघर्ष व योगदान को जरूर जारी रखें. इसी में ही देश व देशवासियों की इज्जत, शोहरत व बुलन्दी निहित.”

बसपा ने देशवासियों के अलावा दुनियाभर में रहने वाले अप्रवासी भारतीयों को भी आजादी की बधाई देते हुए एक मार्मिक और प्रेरणादायी संदेश दिया.

उन्होने इस मौके पर देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा:

  1. दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने के नाते भारत सरकार की यहाँ के करोड़ों लोगों के जनहित, जनकल्याण, सुख-शांति, समृद्धि व सुरक्षा आदि के प्रति संवैधानिक जिम्मेदारी भी उतनी ही विशाल व विशेष है, जिसपर खरा व ईमानदार उतरने के अपने कर्त्तव्य/उत्तरदायित्वों से कोई भी सरकार किसी भी बहाने से मुक्ति नहीं पा सकती है.
  2. साथ ही, देशवासियों को भी इन खास बुनियादी मुद्दों के प्रति अपनी संवैधानिक चिंता, प्रयास, संघर्ष व योगदान को हर हाल में जरूर जारी रखना है, क्योंकि इसी में ही देश व देशवासियों की इज्जत, शोहरत व बुलंदी निहित है.
  3. देश की स्वतंत्रता का 75वीं वर्षगाँठ अपार खुशी का मौका जरूर है, किंतु इसके जश्न में चार चाँ लग जाता अगर देश की लगभग 125 करोड़ जनता बढ़ती हुई महँगाई, जानलेवा गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा व स्वास्थ्य आदि की चिंताओं से मुक्त होकर इन सबसे हर दिन त्रस्त नहीं होती, सरकार इस ओर जरूर ध्यान दें.
Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...