18.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026

एन दिलबाग सिंह का कॉलम: डर के आगे भी जीवन है

जीवन मे हम समस्या से डर के भागेंगें तो समस्या हमारे पीछे-पीछे भागेगी. तुम डर से भागते रहोगे लेकिन वो और ज्यादा ताकतवर होकर तुम्हारा पीछा करता रहेंगा. तुम डर कर भगवान की मूर्ती के पीछे खड़े हो जाओंगे लेकिन वो तो सोमरस पीकर कब का सो चुका है, वो तो तब भी नही उठे जब सोमनाथ मन्दिर लुट रहा था, इसीलिए मान लो कि वो तो अब भी नही उठना हैं.

कोई भगवान आकर तुम्हारी समस्या हल करेगा, ऐसा लग तो नही रहा. हो सकता है आपको समस्या से निजात दिलाने के नाम पर पूजा-पाठ, तंत्रमंत्र आदि के नाम पर, हजारों रुपये भगवान के नाम पर ठग लिए जाए और आप खुशी-खुशी इस ठगी में जो पास है वो भी लुटवाते रहो लेकिन समस्या का क्या, वो तो ज्यों की त्यों हैं.

रही बात डर की, लोगों ने हाथों पर कलेवे बाँध के देख लिए, मंत्र जाप करके देख लिए, ताबीज गले में बाँध कर भी देख लिए, हाथों की रेखा और  कुन्डली तक सब करके देख लिया. कुछ और बाकी हो तो वो भी करके देख लेना लेकिन एक सच्चाई ये है कि आपके आधे से ज्यादा डर बेवजह हैं.

भगवान से डर है तो कह के देखो कि ये कैसा भगवान जो उनका अस्तित्व नकारने वाले नास्तिकों तक का बुरा नही कर सकता तो मेरा बुरा क्यों करेगा, डर कम हो जायेगा. भूतों से डर है तो सोचो जब जिन्दा था तब पहाड़ नही तोड़ा तो अब जब उसके पास शरीर तक भी नही है तो क्यो डरना है, डर कम हो जायेगा.

अब जो सबसे अजीब डर है दलित आदिवासी जाति में पैदा होने का डर जो तुम शहरों में आकर भी अपनी जातियाँ छुपाकर डरते हो, वैसे तो तुम्हारा कुछ नही हो सकता क्योकि तुमने खुद को ही इतना डरा लिया है कि पेट भरने से आगे कभी अपना गिरा हुआ आत्मसम्मान उठाने के बारे में सोचने की ज़रुरत ही महसुस नही हुई- तुमको ना खुद पर भरोसा है, ना समाज के अच्छे लोगों पर भरोसा है, ना ही उन दलित आदिवासियों पर भरोसा है जो डर से बाहर आत्मसम्मान से जी रहे है, ना तुमको कानून व्यवस्था और संविधान पर भरोसा है- तुम अपनी अर्थी के बोझ से रोज मरो, तुम्हारा कोई इलाज ही नही है.

माना कि समाज में बुराई है लेकिन इसके बावजूद भी तुम आगे बढ़े हो. जातिवाद का आधा जहर तो तुम्हारे डर से ताकतवर हुआ है. तुम आरक्षण से कामयाब होकर भी अपनी अर्थी को शहरों की भीड़ में भी ढ़ोते रहो- ये भी तो सही नही है. माना लड़ाई लम्बी थी लेकिन कुरूतियों और गलत धारणाओं से समाज आगे भी तो बढ़ ही रहा है. तुमने अपने आत्म सम्मान को ही नही मार रखा है बल्कि साथ में बाबासाहेब डॉ अम्बेड़कर, महामना ज्योतिबा फुले व मान्यवर साहेब कांशीराम जैसे महापुरुषों के संघर्षों को भी मारा है- तुम नही डरोगे तो और कौन डरेगा.

सीधा सवाल करना सीखना होगा वरना ये देश यूँ ही आगे भी अपनी अर्थी का बोझ ढ़ोता ही रहेगा. अगर लोकतंत्र भी तुमको डरा रहा है, इसका मतलब ये है कि तुमको अपनी वोट की कीमत आज तक भी पता नही है. डर से बाहर आने का सबसे सिम्पल रास्ता तक समझने में तुम लोगों ने आजादी के बाद के भी 75 साल खराब कर दिये. तुम्हारी वोट से राजा चुना जाता है, राजा चुनना सीखो, पूरे समाज से डर भागेगा क्योकि तुम्हारे साथ अन्याय करने का किसी में हौंसला नही बचेगा.

(लेखक: एन दिलबाग सिंह; ये लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

यूजीसी समानता विनियमन 2026: एससी, एसटी और ओबीसी के हितों पर एक गहरा आघात

वर्तमान में सामान्य श्रेणी के बीच इस बात को लेकर शोर है कि इन विनियमनों के कारण उन पर 'फर्जी मामलों' की बाढ़ आ...

क्या भगवान बुद्ध सचमुच क्षत्रिय थे?

क्या सचमुच बुद्ध क्षत्रिय, ठाकुर अथवा राजपूत थे? इसको लेकर अक्सर कई बातें प्रचलन में रहती है लेकिन किसी भी शंकराचार्य ने कभी बुद्ध...

भारतीय सामाजिक व्यवस्था में “ऊँच-नीच” की मानसिकता: एक भयंकर ब्रह्मणी रोग

भारतीय समाज की सबसे गहरी और लगभग अटूट बीमारी उसकी जाति-आधारित ऊँच-नीच की मानसिकता है, जिसे विद्वान व विचारक "ब्रह्मणी रोग" या ब्राह्मणवादी चेतना...

ईश्वर अल्लाह गॉड: नाम की लड़ाई या पहचान का अहंकार?

भारत एक ऐसा देश है जहाँ सदियों से विविध धर्म, भाषाएँ और संस्कृतियाँ एक साथ साँस लेती आई हैं, एक-दूसरे के साथ फलती-फूलती रही...

बाबासाहेब का मिशन: सराय नहीं, संकल्प का दुर्ग है

भारतीय इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं जो सदियों की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के प्रतीक हैं। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऐसे ही...

राजनीतिक सत्ता से समतामूलक संस्कृति की ओर: बहुजन समाज की स्वतंत्र अस्मिता का उदय

भारतीय समाज और आधुनिक लोकतंत्र के गहन अध्ययन से एक अटल सत्य उभरकर सामने आता है—जिनकी सांस्कृतिक पहचान मजबूत है, उनके पास ही सामाजिक...

भीमा कोरेगांव: जातिवाद पर विजय का ओजस्वी संदेश

दो सौ वर्ष पूर्व की वह गौरवमयी सुबह, जब भीमा नदी के तट पर पुणे के निकट कोरेगांव के मैदान में एक असाधारण महासंग्राम...

काल का मिथ्या यथार्थ और शून्यता का बोध

बौद्ध दर्शन में काल कोई ठोस, स्वायत्त या वस्तुगत सत्ता नहीं है. वह न तो कहीं संचित है और न ही किसी स्वतंत्र अस्तित्व...

सरदार पटेल के दौर में पुलिसिया दमन और आदिवासी संघर्ष: खरसावां गोलीकांड (1948) का गहन ऐतिहासिक विश्लेषण

स्वतंत्र भारत के इतिहास में खरसावां गोलीकांड एक ऐसा कला अध्याय है जो रियासतों के विलय की प्रक्रिया में आदिवासी स्वशासन की मांगों की अनदेखी और पुलिसिया दमन...

सूर्य और चंद्रमा: बहुजन संघर्ष का शाश्वत अंतर

इतिहास की पृष्ठभूमि में जब हम भारतीय समाज की गहन पीड़ा को देखते हैं, तो स्पष्ट हो जाता है कि शोषित, पीड़ित और वंचित...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

Opinion: धर्म का मर्म शब्दों में नहीं, आचरण में है

बहुम्पि चे संहित भासमानो, न तक्करो होति नरो पमत्तो।गोपोव गावो गणयं परेसं, न भागवा सामञ्ञहस्स होति॥ अप्पम्पि चे संहित भासमानो, धम्मस्स होति अनुधम्मचारी।रागञ्चप दोसञ्चस पहाय...