एन दिलबाग सिंह की बात: डेल्फी देवी की भविष्यवाणी

धर्म और राजनीति का बहुत ही गहरा गठजोड़ रहा है, इससे ना भारत अछूता है और ना ही रोम, अमेरिका, अफ्रीका आदि. अछुतों और शोषितों के लिए पृथक निर्वाचन की माँग करते हुए लंदन मे हुए गोलमेज कांफ्रेसों मे डॉ. अम्बेड़कर प्राचीन रोम का उदाहरण देते हुए कहते है कि रोम मे राजनीति और धार्मिक मसलों पर रोम के उच्च वर्ग पैट्रिशियन्स का पुर्ण कब्जा था और सामान्य वर्गो के समुह यानि प्लेबियन्स को कोई अधिकार नही था.

लेकिन, प्लेबियन्स के लगातार विरोध और अपने प्रतिनिधित्व की मांग ने रोम मे राजतन्त्र की जगह सारे राजनैतिक अधिकार कांसुल्स या इंपीरियम की सभा को दे दिए गए और धार्मिक मसलों के अधिकार मैक्समस की सभा को दिए गए और इन दोनो सभाओ मे 50% पैट्रिशियन्स और 50% प्लेबियन्स होने का नियम बना दिया गया जबकि संख्या के हिसाब से रोम का उच्च वर्ग पैट्रेशियन्स बहुत कम था.

रोम मे डेल्फी की देवी का बहुत बड़ा राजनैतिक महत्व था और इनका संबंध ग्रीक देवता अपोलो से था. रोम की ये धार्मिक आस्था थी कि जो भी आदमी सरकारी पद सम्भाले, उसके लिए डेल्फी देवी की स्वीकृति बहुत जरूरी थी.

बकायदा डेल्फी की देवी के मंदिर से आकाशवाणी की जाती थी कि ये आदमी सरकारी पद पर डेल्फी की देवी को स्वीकार है या नही.

हैरानी की बात ये थी कि डेल्फी की देवी मंदिर की सारी व्यवस्था उच्च वर्ग पैट्रिशियन्स के हाथों मे ही थी और डेल्फी देवी की इच्छा बताने वाली ये आकाशवाणी या घोषणा भी यही उच्च वर्ग के पैट्रिशियन्स लोग ही किया करते थे. उन पर कोई सवाल या शक नही कर सकते थे वरना डेल्फी की देवी नाराज हो सकती थी. सवाल पैट्रिशियन्स और प्लेबियन्स दोनो की आस्था का था. हकीकत ये थी कि डेल्फी की देवी को वही प्लेबियन्स स्वीकार होते थे जो पैट्रिशियन्स की हाँ मे हाँ मिलाने के लिए प्रसिद्ध थे.

डॉ. अम्बेड़कर ने संयुक्त निर्वाचन के तहत अछुतों और शोषितों के लिए भारत की राजनैतिक और धार्मिक डेल्फी की देवियों की नीयत पर शक था कि वो अगर संयुक्त निर्वाचन के तहत चुनेंगे भी तो ऐसे-ऐसे सांसदों और विधायकों को चुनेगे जो आज भी सवर्णो के घर चाय पीने के लिए कप अपनी जेब मे डालकर रखते है और जहाँ कहेगे वही अंगुठा लगाने को तैयार हो जायेगे.

भारतीय डेल्फी देवियों को शोषितों के हकों के लिए लड़ने वाले लाल कभी स्वीकृत नही होंगे बल्कि शोषित वर्गो के दलाल ही स्वीकृत होगे.

डॉ. अम्बेड़कर की दलीलों और तर्को को मानकर इंग्लैंड सरकार ने अछुतों और आदिवासियों को पृथक निर्वाचन कानुन बनाने का काम 1932 मे पुरा कर दिया था. लेकिन, जाति और वर्ण समर्थक गाँधी के आमरण अनसन और अछुतों की हिन्दु धर्म के तहत मिली मानसिक गुलामी ने डॉ. अम्बेड़कर को पुना पैक्ट समझौता करने को मजबूर कर दिया जिसके तहत आज की संयुक्त निर्वाचन मे आरक्षण वाली सांसद व विधायक चुनने पद्धति मिली.

सवाल आज भी वही पुराना है कि क्या भारत के शोषित वर्ग शोषण करने वालों द्वारा संचालित डेल्फी देवियों के सामने अपनी बुद्धि को बाहर जूतों मे रखकर युँ ही नतमस्तक होते रहेगें? या फिर राजनीति और धर्म के गठजोड़ से हम भी भारतीय डेल्फी देवियों की आकाशवाणी मे स्वीकृति पाने के लिए युँ ही दलाल बने रहेगें?

आपको मालुम होगा कि आज संसद मे भारतीय डेल्फी देवी को स्वीकार्य सांसद निजीकरण जैसे मुद्दों पर भी जोर-जोर से मेज थपथपाने का काम कर रहे है. शोषित वर्गो की अपनी डेल्फी की देवी होनी चाहिए वरना लाल और दलाल मे फर्क ही नही समझ पायेंगे. डेल्फी देवी के किस्से का संदर्भ बाबा साहब द्वारा लिखी किताब “ऐनिहिलेशन ऑफ कास्ट” यानि “जाति का विनाश” मे दिया गया है.

(लेखक – एन दिलबाग सिंह: यह लेखक के निजी विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

‘समाज का कार्य, समाज के धन से ही हो सकता है, व्यक्तिगत से नहीं’ – बसपा आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का अमर सूत्र

बहुजन आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का मूल मन्त्र— "समाज का कार्य समाज के धन से ही सम्पन्न होता है, व्यक्तिगत से नहीं।" भारतीय सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में कुछ...