18.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026

एन दिलबाग सिंह का कॉलम: शुन्य राजनीतिक चेतना वाले वर्ग

भारत का मीडिया चुनावों के समय हमेशा बताता आया है कि फलां-फलां सीट दलित बाहुल्य है, मुस्लिम बाहुल्य है, यादव बाहुल्य है लेकिन ये कभी नही बताता कि कौन- कौनसी सीट ब्राह्मण बाहुल्य है, ठाकुर बाहुल्य है या बनिया बाहुल्य है. जबकि, आधी से ज्यादा सीटों पर तो आज तक हमेशा ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य आदि ही जीतकर संसद व विधानसभाओं मे पहुँचते आए हैं.

सच्चाई ये है कि देश मे ऐसी बहुत ही कम सीटें, या यूँ कहिये कि उंगलियों पर गिनती की सीटें ऐसी होंगी जो ब्रह्मण, क्षत्रिय या वैश्य बाहुल्य सीटें हैं. फिर भी ये मीडिया वाले कौन सा जाल फेंकते है, कौन सा नरैटिव लोगों के दिमाग मे फिट करते है कि जनता को ही जातिवादी भी साबित कर देते है और देश की सबसे कम संख्या वाली आबादी को ही तकरीबन हर बार एकतरफा जीतवा कर संसद व विधानसभाओं में भी भिजवा देते हैं. अगर आपको लगता है कि कुछ फैक्टस् पर गलत लिखा है तो प्लीज आप अपने वाला फैक्टस् बता दीजिये. उजूल-फिजूल बकवास करने से बेहतर है कि आप तथ्यों को काउंटर करें.

मुझे लगता है कि देश मे दलित, आदिवासी, पिछड़े और मुस्लिम वर्गो मे राजनैतिक चेतना शून्य बराबर है. यही कारण है कि भीमाकोरेगाँव, चैत्यभूमी आदि में हर साल लाखों की भीड़ खड़े करने वाले व खुद को क्रांतिकारी और अम्बेड़करवादी बताने वाले लोगों के पास आज तक महाराष्ट्र के 48 सांसदों व 288 विधायकों में 10% सीट भी जीताने का दम नही बन पाया है और ना ही 10% वोट लाने का दम कभी बन पाया है. यही हाल एक तिहाई दलित आबादी वाले पंजाब का है जो ना तो दलितों के स्वतंत्र नेतृत्व के नाम पर दलितों के 10-15% वोट ही एक जगह डलवा पाता है और ना ही इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद अपने बलबुते कोई मुख्यमंत्री का चेहरा ही सामने टक्कर में ला पाया है.

ऐसी ही हालात एक तिहाई मुस्लिम आबादी वाले पश्चिम बंगाल और आसाम जैसे राज्यों की भी है जिसमे मुस्लिम समाज हमेशा गैर भाजपा दलों की पूँछ बनकर ही रहा है जबकि वो इन राज्यों में बड़ी राजनैतिक ताकत बनकर उभर सकते हैं. पिछड़ों की तो बात करना ही बेकार है, वो तो तकरीबन हर राज्य में बड़ी आबादी होने के बावजूद तकरीबन हर राज्य मे पिछड़ चुका है. आदिवासी समाज का भी कोई बड़ा नेता नही बन पाया है.

दलित समाज के लोग तो अपने ही बड़े नेताओं को बौना साबित करने में जी जान से लगे रहते है. इनको कौन समझाये कि राजनीतिक पार्टी और सामाजिक संगठन मे बहुत से बुनियादी अंतर होते है. जो काम कोई संगठन बिंदास कर देता है, वो काम राजनीतिक पार्टी अक्सर नही कर पाती. ये बात सबकी समझ मे आ जानी चाहिए कि छोटी-छोटी पार्टियाँ बनाकर खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष कहने से या बिना बात मुँछो पर मरोड़ी देते रहने से ना मुँछे लम्बी होती है और ना ही किसी समस्या का समाधान निकलता है. अपनी पार्टी बना बनाकर बहुत से लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके है लेकिन वो पिछले 75 सालों से अपनी कहीं जमानत तक नही बचा पाये हैं.

कोई कुछ भी कहो, इतनी कम आबादी के बावजूद जो राजनीति की समझ और राजनैतिक चेतना ब्राह्मण, क्षत्रिय या वैश्य समाज में है. ऐसी राजनैतिक चेतना दलित आदिवासी, पिछड़े और मुस्लिमों में आने में कम से कम सौ साल लग जायेगे. मेरी नजर में भारत सही मायने मे लोकतंत्र की समझ वाला देश तब माना जाना चाहिए तब इसके हर वर्ग यानि दलित, आदिवासी, पिछड़े, सवर्ण, मुस्लिम, बौद्ध, सिख व ईसाई को बिना किसी हो हल्ले के आबादी के अनुपात के आसपास हर वर्ग के सही नुमाइंदे चुनने की समझ विकसित हो जाये, इससे पहले मौजूदा लोकतंत्र को वोटो से चुनी गई राजशाही कहना बहुत ज्यादा गलत नही है.

(लेखक: एन दिलबाग सिंह; ये उनके निजी विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

यूजीसी समानता विनियमन 2026: एससी, एसटी और ओबीसी के हितों पर एक गहरा आघात

वर्तमान में सामान्य श्रेणी के बीच इस बात को लेकर शोर है कि इन विनियमनों के कारण उन पर 'फर्जी मामलों' की बाढ़ आ...

क्या भगवान बुद्ध सचमुच क्षत्रिय थे?

क्या सचमुच बुद्ध क्षत्रिय, ठाकुर अथवा राजपूत थे? इसको लेकर अक्सर कई बातें प्रचलन में रहती है लेकिन किसी भी शंकराचार्य ने कभी बुद्ध...

भारतीय सामाजिक व्यवस्था में “ऊँच-नीच” की मानसिकता: एक भयंकर ब्रह्मणी रोग

भारतीय समाज की सबसे गहरी और लगभग अटूट बीमारी उसकी जाति-आधारित ऊँच-नीच की मानसिकता है, जिसे विद्वान व विचारक "ब्रह्मणी रोग" या ब्राह्मणवादी चेतना...

ईश्वर अल्लाह गॉड: नाम की लड़ाई या पहचान का अहंकार?

भारत एक ऐसा देश है जहाँ सदियों से विविध धर्म, भाषाएँ और संस्कृतियाँ एक साथ साँस लेती आई हैं, एक-दूसरे के साथ फलती-फूलती रही...

बाबासाहेब का मिशन: सराय नहीं, संकल्प का दुर्ग है

भारतीय इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं जो सदियों की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के प्रतीक हैं। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऐसे ही...

राजनीतिक सत्ता से समतामूलक संस्कृति की ओर: बहुजन समाज की स्वतंत्र अस्मिता का उदय

भारतीय समाज और आधुनिक लोकतंत्र के गहन अध्ययन से एक अटल सत्य उभरकर सामने आता है—जिनकी सांस्कृतिक पहचान मजबूत है, उनके पास ही सामाजिक...

भीमा कोरेगांव: जातिवाद पर विजय का ओजस्वी संदेश

दो सौ वर्ष पूर्व की वह गौरवमयी सुबह, जब भीमा नदी के तट पर पुणे के निकट कोरेगांव के मैदान में एक असाधारण महासंग्राम...

काल का मिथ्या यथार्थ और शून्यता का बोध

बौद्ध दर्शन में काल कोई ठोस, स्वायत्त या वस्तुगत सत्ता नहीं है. वह न तो कहीं संचित है और न ही किसी स्वतंत्र अस्तित्व...

सरदार पटेल के दौर में पुलिसिया दमन और आदिवासी संघर्ष: खरसावां गोलीकांड (1948) का गहन ऐतिहासिक विश्लेषण

स्वतंत्र भारत के इतिहास में खरसावां गोलीकांड एक ऐसा कला अध्याय है जो रियासतों के विलय की प्रक्रिया में आदिवासी स्वशासन की मांगों की अनदेखी और पुलिसिया दमन...

सूर्य और चंद्रमा: बहुजन संघर्ष का शाश्वत अंतर

इतिहास की पृष्ठभूमि में जब हम भारतीय समाज की गहन पीड़ा को देखते हैं, तो स्पष्ट हो जाता है कि शोषित, पीड़ित और वंचित...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

Opinion: धर्म का मर्म शब्दों में नहीं, आचरण में है

बहुम्पि चे संहित भासमानो, न तक्करो होति नरो पमत्तो।गोपोव गावो गणयं परेसं, न भागवा सामञ्ञहस्स होति॥ अप्पम्पि चे संहित भासमानो, धम्मस्स होति अनुधम्मचारी।रागञ्चप दोसञ्चस पहाय...