एन दिलबाग सिंह का कॉलम: अछूतों का सामाजिक सुधार और कांग्रेस

डॉ. अम्बेड़कर की किताब “गाँधी और कांग्रेस ने अछूतों के लिए क्या किया – What Gandhi and Congress Have Done to Untouchables?” के अनुसार 1885 से लेकर 1917 तक कांग्रेस के अधिवेशनों मे कभी अछूतों के सामाजिक सुधार (Social Reforms) के मुद्दे पर बात तक नही की जाती थी.

1895 में सुरेंद्रनाथ बैनर्जी की अध्यक्षता में एक बार कांग्रेस अधिवेशन में ये मुद्दा जरूर उठाया गया था, लेकिन तब भी बाल गंगाधर तिलक ने सामाजिक सुधारों की बात का तीखा विरोध करते हुए कांग्रेस का पंडाल तक जलाने की धमकी दे दी थी और उसके बाद ये मुद्दा 1917 मे कांग्रेस अध्यक्ष नारायण चंद्रवरकर की अध्यक्षता मे ही उठा था.

1917 के अधिवेशन में भी ये मुद्दा तब उठाना कांग्रेस की मजबूरी से ज्यादा कुछ नजर नही आ रहा था. क्योंकि 1917 मे अंग्रेजी शासन ने भारतीयों के लिए Limited Self Government देने का मन बनाकर मांटेग्यू और चेम्सफोर्ड को भारत के परिपेक्ष्य मे सामाजिक सुधार पर अपनी रिपोर्ट देने के लिए चुना था जो आगे चलकर भारत सरकार अधिनियम 1919 मे शामिल भी की गई थी. और इसी अधिनियम के तहत देश के लिए नई कानून व्यवस्था और शासन प्रशासन चलाने का निर्णय भी लिया गया था.

लेकिन, यहाँ मेरी एक बात समझ में नही आती कि कट्टर चितपावन ब्राह्मण बाल गंगाधर तिलक के “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार हैं” जैसे दिल लुभावन नारे मे अछूतों के लिए स्वराज का मतलब क्या निकलता है? जब 1895 में कांग्रेस अधिवेशन में तिलक वाला ग्रूप अछूतों के सामाजिक सुधार के मुद्दों पर कांग्रेस के पंडाल को आग तक लगाने की धमकी दे चुके थे.

1917 के आगे कांग्रेस का अछूतों के प्रति क्या रूख रहा था, ये काफी कुछ गाँधी जी के आसपास ही घूमता नजर आता है. 1919 तक कांग्रेस मे महात्मा गाँधी का बोलबाला हो चुका था और गाँधी ने कुछ ही सालों में कांग्रेस को कुछ प्रबुद्ध लोगों के समूह से आम लोगों की एक बड़ी पार्टी बना दिया था. चार आने के भुगतान करने पर लोगों को कांग्रेस का मैम्बर बनाना शुरू करवाया गया था, करोड़ों का फंड भी इक्कठा किया गया था.

गाँधी ने अछूतों के सामाजिक सुधार की बातें तो बड़ी-बड़ी की थी, लेकिन धरातल पर गाँधी हिन्दुत्व और वर्ण व्यवस्था के समर्थक ही बने नजर आते थे. साल 1928 तक गाँधी अछूतों की सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक हालात पर सिवाय अफसोश जाहिर करने के अलावा कुछ न कर सके थे. कांग्रेस और गाँधी ने 1928 में सामाजिक सुधार पर ऱिपोर्ट देने के लिए अंग्रेजी सरकार द्वारा बैठाए कमीशन “साइमन कमीशन” के विरोध मे “साइमन गो बैक” के नारों में अछूतों के सामाजिक सुधार मुद्दों पर पानी फिरवाने का ही काम किया.

इसके बाद में गाँधी और डॉ. अम्बेड़कर की अछूतों और शोषितों के मुद्दे पर जो टकराव थे वो 1932 में अछूतों के लिए पृथक निर्वाचन कानून के पास होने के मुद्दे पर आमरण अनसन तक जा पहुँचा था. मतलब, अछूतों के राजनैतिक सशक्तिकरण के डॉ अम्बेड़कर फार्मुले पर गाँधी को घोर आपत्ति थी और इतनी घोर आपत्ति की चाहे जान ही क्यों न चली जाये लेकिन, अछूतों को पृथक निर्वाचन के जरिये सशक्त होना मंजूर नही था.

मेरी राय मे इस जिद्द के बाद अछूतों और शोषितों के लिए किसी महात्मा गाँधी का हमेशा महात्मा बने रहना नामुमकिन बन चुका था और यहीं से एक अछूत महार डॉ अम्बेड़कर का आने वाली सदियों के लिए बाबासाहब बन जाना तय हो चुका था.

(लेखक: एन दिलबाग सिंह, ये लेखक के निजी विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...