10.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026

राजर्षि शाहूजी महाराज से मायावती तक: सामाजिक परिवर्तन की विरासत और बहुजन चेतना का संघर्ष

आज का दिन हम सबको उस महानायक की याद दिलाता है, जिन्होंने सामाजिक न्याय, समता और बहुजन उन्नति की नींव रखी — राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज। वे केवल एक प्रजावत्सल शासक ही नहीं थे, बल्कि भारत में आरक्षण की विचारधारा को व्यवहार में लाने वाले पहले युगद्रष्टा भी थे। उनका सम्पूर्ण जीवन सामाजिक क्रांति का एक जीवंत दस्तावेज रहा, जिसमें शिक्षा, आत्मसम्मान और अधिकारों के प्रति बहुजन समाज को जागरूक करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए।

शाहूजी महाराज ने उस दौर में, जब जातिवादी मानसिकता समाज की रग-रग में व्याप्त थी, तब वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों के लिए शिक्षा और नौकरी में आरक्षण लागू किया। यह केवल नीतिगत परिवर्तन नहीं था, बल्कि समता पर आधारित समाज की ओर एक क्रांतिकारी कदम था। वे भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों के पहले संरक्षक थे, जिन्होंने जाति आधारित भेदभाव के विरुद्ध खुलकर आवाज उठाई और व्यवस्था को चुनौती दी।

आज का सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य

यह विडंबना ही है कि आज जिन मंचों पर उनके चित्र और मूर्तियाँ सजे होते हैं, वहीं उनकी विचारधारा का कोई स्थान नहीं होता। राजनीतिक दल बहुजन महापुरुषों की छवियों का केवल प्रतीकात्मक उपयोग करते हैं, जबकि उनके संघर्ष, दर्शन और उद्देश्यों को नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। वे महापुरुष जिनकी विचारधारा को कभी नकारा गया, आज उन्हीं की प्रतिमाओं के आगे नतमस्तक होने की राजनीति हो रही है। यह बदलाव स्वतः नहीं आया है, बल्कि यह उस दृढ़ और वैचारिक आंदोलन का परिणाम है, जिसकी नींव मान्यवर कांशीराम साहेब और सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बहन कुमारी मायावती जी ने अपने संघर्ष से रखी।

बहुजन आंदोलन का सशक्त विस्तार

मान्यवर साहेब ने ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ के मंत्र के साथ एक वैचारिक क्रांति शुरू की, जिसे बहन मायावती जी ने नेतृत्व, साहस और अदम्य संघर्ष से सत्ता तक पहुँचाया। बहनजी का नेतृत्व केवल सत्ता प्राप्ति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने उसे सामाजिक न्याय और समता के माध्यम के रूप में देखा। वे सत्ता को साध्य नहीं, बल्कि साधन मानती हैं — एक ऐसा माध्यम जिससे संविधान की आत्मा को साकार किया जा सके।

बहन मायावती जी द्वारा स्थापित संस्थानों के माध्यम से जीवित होती विरासत

राजर्षि शाहूजी महाराज जैसे महान समतावादी नायकों की स्मृति को बहन मायावती जी ने केवल श्रद्धांजलियों तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने उनके विचारों को मूर्त रूप देने हेतु कई ऐतिहासिक कदम उठाए:

  1. छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर – उच्च शिक्षा में वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का उदाहरण।
  2. छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ – स्वास्थ्य सुविधाओं को समाज के सबसे पिछड़े तबके तक पहुँचाने का सफल प्रयास।
  3. भागीदारी भवन, लखनऊ – सामाजिक समरसता और संवाद का प्रतीक स्थल।
  4. शिक्षण व प्रशिक्षण केंद्र – UPSC, PCS, मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु बहुजन युवाओं को मुख्यधारा में लाने का उपक्रम।
  5. जनपद नामकरण, स्मारक और प्रतिमाएँ – इतिहास को जनचेतना से जोड़ने की सार्थक पहल।

इन संस्थानों के माध्यम से बहनजी ने यह सिद्ध किया कि महापुरुषों की स्मृति केवल दीवारों पर टंगी तस्वीरों से नहीं, बल्कि उनके विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने से जीवित रहती है।

जातिवादी राजनीति की दुर्भावनाएँ और बहुजन प्रतीकों पर हमले

जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार समाप्त हुई और जातिवादी मानसिकता वाले दल सत्ता में आए, तब उन्होंने बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन प्रतीकों को मिटाने की साज़िश रची। “मान्यवर कांशीराम साहब विश्वविद्यालय” का नाम बदलकर “बांदा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी” करना और लखनऊ मेडिकल कॉलेज का नाम फिर से “किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज” कर देना केवल नाम परिवर्तन नहीं था — यह बहुजन चेतना पर एक सुनियोजित हमला था।

6 मई 1997 को बसपा सरकार के दौरान बहनजी ने बाँदा जिले से कर्वी और मऊ को अलग करके ‘छत्रपति शाहूजी महाराज नगर’ नाम से नया जिला बनाया। लेकिन 1998 में समाजवादी पार्टी की जातिवादी सरकार ने उसका नाम पुनः ‘चित्रकूट’ कर दिया। यह सभी कार्रवाइयाँ बहुजन समाज के आत्मसम्मान पर चोट थीं।

परिवर्तन की प्रेरणा – बहन मायावती जी

इन हमलों के बावजूद, बहनजी का संघर्ष कभी नहीं रुका। उन्होंने हर परिस्थिति में संविधान को मार्गदर्शक बनाकर निर्णय लिए। उनकी दूरदृष्टि और नीतियों ने समाज के वंचित तबके को राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में भागीदारी दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

उन्होंने यह दृढ़तापूर्वक सिद्ध किया कि विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने “अम्बेडकर प्रेरणा स्थल”, “बहुजन स्मारक”, भव्य प्रतिमाओं और योजनाओं के माध्यम से सामाजिक चेतना को न केवल जगाया बल्कि उसे संगठित और सशक्त भी किया।

हमारा संकल्प

आज, राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज के महापरिनिर्वाण दिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम केवल मंचीय सम्मान और भाषणों तक सीमित न रहें, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें। हम बहन मायावती जी के नेतृत्व में, बहुजन समाज पार्टी के माध्यम से उस समता मूलक समाज की स्थापना में अपना सक्रिय योगदान दें, जिसकी कल्पना शाहूजी महाराज, बाबासाहेब अंबेडकर और मान्यवर साहेब ने की थी।

आइए हम मिलकर यह सुनिश्चित करें कि बहुजन महापुरुषों की स्मृति और विचारधारा न तो भुलायी जाए और न ही मिटाई जा सके। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

(दीपशिखा इन्द्रा – सोशल एक्टिविस्ट, ये लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

यूजीसी समानता विनियमन 2026: एससी, एसटी और ओबीसी के हितों पर एक गहरा आघात

वर्तमान में सामान्य श्रेणी के बीच इस बात को लेकर शोर है कि इन विनियमनों के कारण उन पर 'फर्जी मामलों' की बाढ़ आ...

क्या भगवान बुद्ध सचमुच क्षत्रिय थे?

क्या सचमुच बुद्ध क्षत्रिय, ठाकुर अथवा राजपूत थे? इसको लेकर अक्सर कई बातें प्रचलन में रहती है लेकिन किसी भी शंकराचार्य ने कभी बुद्ध...

भारतीय सामाजिक व्यवस्था में “ऊँच-नीच” की मानसिकता: एक भयंकर ब्रह्मणी रोग

भारतीय समाज की सबसे गहरी और लगभग अटूट बीमारी उसकी जाति-आधारित ऊँच-नीच की मानसिकता है, जिसे विद्वान व विचारक "ब्रह्मणी रोग" या ब्राह्मणवादी चेतना...

ईश्वर अल्लाह गॉड: नाम की लड़ाई या पहचान का अहंकार?

भारत एक ऐसा देश है जहाँ सदियों से विविध धर्म, भाषाएँ और संस्कृतियाँ एक साथ साँस लेती आई हैं, एक-दूसरे के साथ फलती-फूलती रही...

बाबासाहेब का मिशन: सराय नहीं, संकल्प का दुर्ग है

भारतीय इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं जो सदियों की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के प्रतीक हैं। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऐसे ही...

राजनीतिक सत्ता से समतामूलक संस्कृति की ओर: बहुजन समाज की स्वतंत्र अस्मिता का उदय

भारतीय समाज और आधुनिक लोकतंत्र के गहन अध्ययन से एक अटल सत्य उभरकर सामने आता है—जिनकी सांस्कृतिक पहचान मजबूत है, उनके पास ही सामाजिक...

भीमा कोरेगांव: जातिवाद पर विजय का ओजस्वी संदेश

दो सौ वर्ष पूर्व की वह गौरवमयी सुबह, जब भीमा नदी के तट पर पुणे के निकट कोरेगांव के मैदान में एक असाधारण महासंग्राम...

काल का मिथ्या यथार्थ और शून्यता का बोध

बौद्ध दर्शन में काल कोई ठोस, स्वायत्त या वस्तुगत सत्ता नहीं है. वह न तो कहीं संचित है और न ही किसी स्वतंत्र अस्तित्व...

सरदार पटेल के दौर में पुलिसिया दमन और आदिवासी संघर्ष: खरसावां गोलीकांड (1948) का गहन ऐतिहासिक विश्लेषण

स्वतंत्र भारत के इतिहास में खरसावां गोलीकांड एक ऐसा कला अध्याय है जो रियासतों के विलय की प्रक्रिया में आदिवासी स्वशासन की मांगों की अनदेखी और पुलिसिया दमन...

सूर्य और चंद्रमा: बहुजन संघर्ष का शाश्वत अंतर

इतिहास की पृष्ठभूमि में जब हम भारतीय समाज की गहन पीड़ा को देखते हैं, तो स्पष्ट हो जाता है कि शोषित, पीड़ित और वंचित...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

Opinion: धर्म का मर्म शब्दों में नहीं, आचरण में है

बहुम्पि चे संहित भासमानो, न तक्करो होति नरो पमत्तो।गोपोव गावो गणयं परेसं, न भागवा सामञ्ञहस्स होति॥ अप्पम्पि चे संहित भासमानो, धम्मस्स होति अनुधम्मचारी।रागञ्चप दोसञ्चस पहाय...