24.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026

ओपिनियन: सफ़ाई कार्यों से जुड़ी जातियों के बीच छुआछूत और जातिभेद

जातिव्यवस्था एक को छोड़कर सबको "अछूत" घोषित करती है. इनमें से सब अपने "अछूतपन" से मुक्त होने के लिए लड़ रहे हैं.

धानुक, हेला, लालबेगी, डोम, डुमार, बसोर, भंगी, चूड़ा, चमार, पासी, धोबी, नाई, बारी (बाथम) सफ़ाई कार्यों से जुड़ी हुई जातियाँ हैं.

धानुक, हेला, लालबेगी, डोम, डुमार, बसोर, भंगी, चूड़ा जातियाँ गलियों की साफ़ सफाई और मैला ढोने के काम में और सुअर पालन में लगी रही हैं, वहीं चमार जाति मरे जानवरों का चमड़ा उतारने, मरे जानवरों की हड्डियों को बीनकर बेचने, जूतों को बनाने, उनकी मरम्मत करने और उनकी साफ सफाई के काम में लगी रही.

पासी जाति सुअर पालन में और सड़कों की सफ़ाई में आज भी लगी हुई है. धोबी जाति कपड़ों की सफाई के काम में, नाई जाति बाल काटने और लोगों के चेहरे की सफ़ाई के काम में आज भी लगी हुई है.

बारी जाति जूठी पत्तलों को उठाने का काम करने वाली रही है.

भगवान दास जी अपनी पुस्तक “मैं भंगी हूँ” में लिखते हैं;

“इन जातियों में घेरे गए लोग एक ही समूह के सदस्य रहे हैं.  इस वर्ग से जो लोग चमड़े के व्यवसाय में लगे हुए थे, उन्हें ‘चमार’ नाम से अलग पहचान दी गई.  इस तरह यह एक नया समूह नई जाति बन गया. जो लोग कपड़े धोने के काम में लगे हुए थे, उन्हें नया नाम ‘धोबी’ दिया गया. इस तरह यह भी एक जाति बन गई. जूठी पत्तलों को उठाने में जो लोग लगे हुए थे उन्हें ‘बारी’ नाम दिया गया. इस तरह अलग-अलग सफ़ाई के कामों में लगे लोगों को कामों के आधार पर अलग नाम देकर टुकड़ों में बाँट दिया गया.”

मैं भगी हूँ; पुस्तक का एक अंश

टुकड़ों में बंट जाने से वे ख़ुद दूसरे से ऊँचा साबित करने में दूसरे से नफ़रत करने लगे. नई बनीं ये जातियाँ एक-दूसरे से छुआछूत करने लगीं. एक-दूसरे में शादियाँ प्रतिबंधित हो गईं. धानुक, हेला, लालबेगी, डोम, डुमार, बसोर, भंगी, चूड़ा जातियाँ एक जैसे कार्यों में लगी रहीं हैं. ये अलग-अलग क्षेत्रों में मैला ढोने के काम में भी लगी रही हैं. इसके बावजूद इनके बीच शादियाँ आज भी बहुत रेयर हैं. धानुक जाति को छोड़कर इस वर्ग की सभी जातियों में भोजन शुरू हो गया है. लेकिन इनके बीच शादियाँ अभी भी सामान्य नहीं हुई हैं. एक पेशा होने के बावजूद ‘धानुक’ जाति सामान्य तौर पर अपने ही वर्ग की इन जातियों के घर आज भी पानी नहीं पीती. सफ़ाई कार्यों से जुड़ी रहीं इन जातियों में कितनी छुआछूत है उसे एक उदाहरण द्वारा समझा जा सकता है.

मैं अपने स्कूल से लौट रहा था. गर्मी के दिन थे, दोपहर का समय था. रास्ते में एक अधेड़ उम्र की महिला ने मुझसे लिफ़्ट माँगी. तेज़ धूप होने की वजह से मैंने अपनी बाइक पर उन्हें बैठा लिया. कुछ दूर चलने के बाद मैंने उनसे पूछा, कहाँ उतार दें..? उस महिला ने कहा, हाइवे के किनारे गाँव में ठाकुरों की दुकानें हैं, वहीं उतार देना. उस महिला के पहनावा और रंग से मैं जान रहा था कि वह महिला झूठ बोल रही है. थोड़ी देर बाद महिला बोली आप कौन बिरादरी के हो…?

मैंने जवाब दिया, “ब्राह्मण.”

वह अब ख़ामोश हो गई. थोड़ी देर बाद बोली हम ठाकुर हैं. मैंने कहा, मैं समझा नहीं. साफ-साफ बताइए…

कुरेदने पर वह बोल पड़ी, “कठेरिया.” मैंने फ़िर से पूछा, कठेरिया कौन होते हैं…?

उसने कोई जवाब नहीं दिया. थोड़ी देर बाद वह बोली, शादी लायक मेरी बेटी है. कोई लड़का हो तो बताना. मैंने पूछा किसी दूसरी अनुसूचित जाति में करोगी…?

वह बोली किसमें…?

मैंने कहा, चमार जाति में. वह बोली नहीं…

मैंने पूछा, क्यों नहीं कर सकती…?

 वह बोली हम चमारों में अपनी लड़की की शादी नहीं करेंगे. वे मरे जानवर उठाते हैं. मैंने उन्हें ऐसा जवाब दिया कि दुरुस्त हो गईं.

मैंने कहा, चमार 70 साल पहले मरे जानवर उठाते थे. यह आपको आज भी याद हैं और तुम 30 साल पहले तक सुअर चराती रही हो वह भूल गई हो. उन्होंने हड्डी बीनना 70 साल पहले छोड़ दिया है वह तुम्हें आज भी याद है और तुम “नौ महीनों” की गन्दगी आज भी ढो रही हो वह तुम्हें याद नहीं है. वे तुमसे शिक्षा में बहुत आगे साफ सफाई में तुमसे बहुत बेहतर फिर तुम उनसे ऊँची कैसे हो सकती हो…?

वह बोली, तुम ब्राह्मण नहीं हो…

मैंने कहा, हाँ मैं ब्राह्मण नहीं हूँ…

…मैं भंगी हूँ.

जातिव्यवस्था एक को छोड़कर सबको “अछूत” घोषित करती है. इनमें से सब अपने “अछूतपन” से मुक्त होने के लिए लड़ रहे हैं. इनमें से वे सब जो दूसरे को “नीच” मानते हैं और उनसे “छुआछूत” करते हैं, इस दुनिया के सबसे बड़े बेईमान, मक्कार और धूर्त हैं. इस देश से जातिव्यवस्था और छुआछूत ऐसे ही मक्कारों की वजह से ख़त्म नहीं हो पा रही है.

(लेखक: शैलेंड्र फ्लैमिंग; ये लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

यूजीसी समानता विनियमन 2026: एससी, एसटी और ओबीसी के हितों पर एक गहरा आघात

वर्तमान में सामान्य श्रेणी के बीच इस बात को लेकर शोर है कि इन विनियमनों के कारण उन पर 'फर्जी मामलों' की बाढ़ आ...

क्या भगवान बुद्ध सचमुच क्षत्रिय थे?

क्या सचमुच बुद्ध क्षत्रिय, ठाकुर अथवा राजपूत थे? इसको लेकर अक्सर कई बातें प्रचलन में रहती है लेकिन किसी भी शंकराचार्य ने कभी बुद्ध...

भारतीय सामाजिक व्यवस्था में “ऊँच-नीच” की मानसिकता: एक भयंकर ब्रह्मणी रोग

भारतीय समाज की सबसे गहरी और लगभग अटूट बीमारी उसकी जाति-आधारित ऊँच-नीच की मानसिकता है, जिसे विद्वान व विचारक "ब्रह्मणी रोग" या ब्राह्मणवादी चेतना...

ईश्वर अल्लाह गॉड: नाम की लड़ाई या पहचान का अहंकार?

भारत एक ऐसा देश है जहाँ सदियों से विविध धर्म, भाषाएँ और संस्कृतियाँ एक साथ साँस लेती आई हैं, एक-दूसरे के साथ फलती-फूलती रही...

बाबासाहेब का मिशन: सराय नहीं, संकल्प का दुर्ग है

भारतीय इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं जो सदियों की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के प्रतीक हैं। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऐसे ही...

राजनीतिक सत्ता से समतामूलक संस्कृति की ओर: बहुजन समाज की स्वतंत्र अस्मिता का उदय

भारतीय समाज और आधुनिक लोकतंत्र के गहन अध्ययन से एक अटल सत्य उभरकर सामने आता है—जिनकी सांस्कृतिक पहचान मजबूत है, उनके पास ही सामाजिक...

भीमा कोरेगांव: जातिवाद पर विजय का ओजस्वी संदेश

दो सौ वर्ष पूर्व की वह गौरवमयी सुबह, जब भीमा नदी के तट पर पुणे के निकट कोरेगांव के मैदान में एक असाधारण महासंग्राम...

काल का मिथ्या यथार्थ और शून्यता का बोध

बौद्ध दर्शन में काल कोई ठोस, स्वायत्त या वस्तुगत सत्ता नहीं है. वह न तो कहीं संचित है और न ही किसी स्वतंत्र अस्तित्व...

सरदार पटेल के दौर में पुलिसिया दमन और आदिवासी संघर्ष: खरसावां गोलीकांड (1948) का गहन ऐतिहासिक विश्लेषण

स्वतंत्र भारत के इतिहास में खरसावां गोलीकांड एक ऐसा कला अध्याय है जो रियासतों के विलय की प्रक्रिया में आदिवासी स्वशासन की मांगों की अनदेखी और पुलिसिया दमन...

सूर्य और चंद्रमा: बहुजन संघर्ष का शाश्वत अंतर

इतिहास की पृष्ठभूमि में जब हम भारतीय समाज की गहन पीड़ा को देखते हैं, तो स्पष्ट हो जाता है कि शोषित, पीड़ित और वंचित...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

Opinion: धर्म का मर्म शब्दों में नहीं, आचरण में है

बहुम्पि चे संहित भासमानो, न तक्करो होति नरो पमत्तो।गोपोव गावो गणयं परेसं, न भागवा सामञ्ञहस्स होति॥ अप्पम्पि चे संहित भासमानो, धम्मस्स होति अनुधम्मचारी।रागञ्चप दोसञ्चस पहाय...