बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद जी ने अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद बड़ी मांग कर दी है. उनके लक्ष्मी-गणेश के बयान की पोल खोलते हुए आकाश जी ने भारतीय मुद्रा पर संविधान निर्माता विश्व रत्न बाबासाहेब की फोटो लगाने की मांग करी है. उनके इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है.
उन्होने भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में बाबासाहेब के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि, “हिल्टन यंग कमीशन के समक्ष बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर द्वारा निर्धारित और प्रस्तुत दिशानिर्देशों के अनुसार 1 अप्रेल 1935 को भारतीय रिजर्व बैंक अस्तित्व में आया था. इसलिए, अगर किसी की तस्वीर होनी ही है तो वो बाबासाहेब की तस्वीर होनी चाहिए भारतीय करेंसी पर.”
हिल्टन यंग कमीशन के समक्ष बाबासाहेब डॉ भीमरावअंबेडकर द्वारा निर्धारित और प्रस्तुत दिशानिर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अस्तित्व में आया था।
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) October 26, 2022
इसलिए अगर किसीकी तस्वीर होनी ही है तो वो बाबासाहेब की तस्वीर होनी चहिए भारतीय करेंसी पर । pic.twitter.com/RAIOxlJ1PI
उनके इस बयान के बाद कई नेताओं के बयान आने शुरु हुई है और अरविंद केजरीवाल का दोगला चेहरा भी सबके सामने आया है. बिहार के नेता पप्पु यादव ने उन्हे दोगलापन का पर्याय बता दिया है. वहीं संदीप वाल्मीकि ने भारतीय नोटों पर पुरानी अशोक स्तंभ की मांग करी है.
बहुजन समाज पार्टी द्वारा भारतीय नोटों पर बाबासाहेब की मांग करना उसे अपने कोर वोटर्स को लुभाने में मददगार साबित होगा. वहीं केजरीवाल के इस दोगलेपन से उनके भविष्य पर सवालिया निशान लगता जा रहा है. बुद्धीजिवी उन्हे पहले ही नकार चुके हैं.

