RS Praveen Kumar की लोकप्रियता का राज

तेलंगाना मे RS Praveen Kumar जी की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण ये भी है कि वो लगभग 10 साल तक TSWERIS (Telangana Social Welfare Residential Educational Institutions Society) और TTWEREIS (Telangana Tribal Welfare Residential Educational Institutions Society) के सेक्रेटरी भी रहे हैं.

अपने इन 10 साल के समय में उन्होने तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश के लाखों गरीब, दलित व आदिवासी समाज के लड़के और लड़कियों को अपना कैरियर बनाने के जबरदस्त मौके दिलवाने का काम किया है. आज इन स्कूलों के लाखो स्टुडेंट्स तेलगाना, आन्ध्र, अन्य राज्यों और विदेशों में भी अपनी योग्यता का परचम लहरवा रहे हैं.

इन स्कुलों के कितने ही बच्चे MBBS और IITian बन रहे हैं, ये बात काबिले तारीफ हैं. एक पुलिस का IPS अधिकारी चाहता तो इन स्कुली संस्थाओं में सेक्रेटरी बनने की बजाय IPS वाली रौबदार सीटों पर नौकरी करता लेकिन इन्होने बाबासाहेब द्वारा दिया मूलमंत्र शिक्षित बने और शिक्षित बनाइयें यानि शिक्षित करो (Educate) के रास्ते पर चलने का निर्णय लिया.

प्रवीण कुमार साहेब ने SWAEROES नाम की एक पे बैक मूवमेंट भी शुरु कर रखी हैं जिसका अर्थ है Social Welfare Aeroes यानि स्काई इज दा लिमिट एंड देअर इज नो रिवर्स गियर.

आज वो अगर बहनजी और बसपा में आस्था दिखाकर बसपा को तेलंगाना में जमाने का काम कर रहे हैं तो इसके पीछे एक ही कारण है कि वो इस बात को समझते हैं कि अम्बेडकरवादी विचारधारा पर बसपा के अलावा कोई आगे नही बढ़ रहा है. अगर ये सिर्फ विधायक बनने की सोचते तो कांग्रेस, भाजपा, बीआरएस कहीं से भी टिकट मिल जाता. क्योंकि, वो अपने कामों के कारण लोकप्रिय व्यक्तित्व के मालिक रहे हैं. कुछ बेवकूफ़ लोग मूछों में क्रांति ढूँढ़ रहे हैं, उनको बता दूँ कि आर एस प्रवीण कुमार साहेब ना मूँछ दाड़ी रखते हैं और ज्यादा बाल उड़ने के बाद सिर भी पूरी तरह से सफाचट रखते हैं. तेलंगाना में अबकी बार अम्बेडकरवाद की वो लहर चल रही है, जो हर गाँव हर शहर तक अपनी चमक बिखेर रही हैं.

(लेखक: एन दिलबाग सिंह; ये लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...