10.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026

तेज प्रताप को बदनाम करने वाला यूट्यूबर कौन है? आखिर पूर्व CM मांझी से इसका क्या है कनेक्शन?

लालू यादव के बड़े बेटे और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. तेज प्रताप ने इसमें कहा है कि उनको बदनाम करने के लिए बड़े स्तर पर साजिश रची जा रही है. सबूत ले तौर पर उन्होंने वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वेद प्रकाश नाम के एक यूट्यूबर को पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. तेज प्रताप ने इस यूट्यूबर का मांझी के साथ का कनेक्शन भी दिखाया है.

तेज प्रताप को बदनाम करने वाला कौन है?

तेज प्रताप ने दावा किया है कि उन्हें बदनाम करने के लिए खबरें बनाई जाती हैं. उन्होंने वीडियो में बताया है कि कैसे वेद प्रकाश जैसे लोग जो खुद को बड़े पत्रकार बताते हैं वो अपने चैनल पर केवल खबरों को बनाते हैं. पटना का रहनेवाला ये वेद प्रकाश नाम का यूट्यूबर अब भाग रहा है. ये यूट्यूबर कैमरा देख झट से अपनी कर में बैठ जाता है और वहाँ से निकल जाता है. ये यूट्यूबर तेज प्रताप से मिलने पहुंचा था लेकिन बाद में अपनी कर लेकर खुद ही भागने लगा.

पूर्व सीएम मांझी से क्या है कनेक्शन?

तेज प्रताप से मिलने पहुंचे यूट्यूबर और पत्रकार वेद प्रकाश को जैसे भी कुछ गड़बड़ होने की भनक लगी उसने अपनी कार भगा ली. इसके बाद तेज प्रताप ने उसका पीछा किया तो उस यूट्यूबर की कार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास के बाहर खड़ी मिली जिससे शक की सुई जीतनराम मांझी पर गई.

तेज प्रताप ने दावा किया कि उन्हें बदनाम करने के लिए वेद प्रकाश ने साजिश रची जिसका फायदा जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के महासचिव दानिश रिजवान ने भी उठाया था. रिजवान ने दावा किया था राबड़ी देवी के आवास पर तेज प्रताप ने RJD के नेताओं की जमकर पिटाई की थी. इसका दावा खुद यूट्यूबर वेद प्रकाश ने भी अपने चैनल में किया था. तेज प्रताप ने कहा कि ये जो आरोप उनपर लगाए जा रहे हैं उसकी वास्तविकता कुछ और ही है.

क्या है सच्चाई?

शुरुआती तौर पर देंखे तो तेज प्रताप जी बातें सच मालूम होती दिखाई देती है. लेकिन, उनके वीडियो में देंखे पता चलता है कि उनका इरादा क्या था. वे पत्रकार से उसके कैमरें और कैमरामैन को बाहर रखने के लिए बोलते हैं और साइड में आकर दो मिनट बात करने के लिए बोलते हैं.

इस हरकत से पत्रकार को अपनी बंधक बनाएं जाने का खतरा महसूस होता है तो वे मौका देखकर भाग जाते हैं. क्योंकि तेज प्रताप ने हाल ही में पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा था और उनका इतिहास विवादों से भरा रहा है. इसलिए, मामले की सच्चाई सामने आए बिना पत्रकार को दोषी नही ठहराया जाना चाहिए. पत्रकार तो सवाल पूछेंगे ही और रिपोर्ट भी बनाएंगे.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...

मायावती ने अमेरिकी टैरिफ को बताया ‘विश्वासघाती’, संसद में चर्चा की मांग

Mayawati on Trump: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...

अमेरिका की आर्थिक सख्ती पर मायावती की दो टूक – “देशहित से कोई समझौता नहीं होना चाहिए”

Mayawati Big Statement on Trump Action: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री UP मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर आयात...

संसद में उठा “सेक्युलरिज़्म” हटाने का मुद्दा, मायावती बोलीं – संविधान से छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं!

नई दिल्ली: संसद में कानून मंत्री के बयान से देश की राजनीति में हलचल मच गई है. चर्चा गर्म है कि क्या सरकार संविधान...

संसद का मानसून सत्र 2025 शुरू: मायावती की सरकार-विपक्ष से एकजुटता की अपील

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र 2025 को...

विश्वनाथ पाल ने दिया सपा को झटका, सैकड़ों मुस्लिम नेता बसपा में शामिल

यूपी: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके मुखिया अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है. आज दिनांक...

घमासान तेज़: चंद्रशेखर ने भेजा 2.5 करोड़ का नोटिस, रोहिणी घावरी पर पलटवार

भीम आर्मी प्रमुख और आज़ाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में...

बहुजन समाज पार्टी की अचानक बड़ी मीटिंग संपन्न बड़े बदलाव की घोषणा

लखनऊ, 13 जुलाई 2025: बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की आज एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई है. इस बैठक के बाद पार्टी में बड़े बदलावों...