दो साल बाद राजनीतिक गलियारों में इफ्तार पार्टी फिर से, CM नितीश कुमार के बाद अब राजद की दावत कल

बिहार में खास त्योहारों के मौके पर चाहे व मकर संक्रांति हो या रमजान माह, नेताओं द्वारा दावत देने का सिलसिला पुराना है. पांच साल बाद राजद नेता तेजस्वी 22 अप्रैल को रोजा इफ्तार दावत का आयोजन कर रहे हैं.

इससे पहले सीएम नीतीश कुमार भी दावत दे चुके हैं. लालू यादव के जेल जाने के कारण राजद ने बीते कुछ सालों से किनारा कर लिया था. कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव की पार्टी में सीएम नीतीश कुमार को भी न्योता दिया जा सकता है.

रमजान के मौके पर CM नीतीश कुमार के बाद पूर्व CM राबड़ी देवी द्वारा RJD परिवार की ओर से रोजेदारों के लिए दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सभी रोजेदार भाइयों और बहनों से गुजारिश कर कहा है कि वे दावत कबूल कर इसमें शिरकत करें. इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की इफ्तार दावतें होती रही हैं.

तेजस्वी यादव की इफ्तार दावत की तैयारियां जोरशोर से जारी है. इसमें बिहार के सभी जिलों से मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के अलावा अन्य लोगों को भी न्योता दिया गया है. RJD के बिहार महासचिव विनोद यादव के अनुसार इस कार्यक्रम में 15 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं.

बता दें, बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार दावत दी थी. इसमें विपक्षी दल राजद व कांग्रेस के अलावा अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए थे. इस इफ्तार दावत में मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. बिहार में राजनीतिक पार्टियों की ओर से इफ्तार पार्टी के बहाने सियासत भी खूब होती रही है, लेकिन पिछले 2 साल से इस पर ब्रेक लग गया था. अब फिर से यह सिलसिला शुरू हो रहा है.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...

मायावती ने अमेरिकी टैरिफ को बताया ‘विश्वासघाती’, संसद में चर्चा की मांग

Mayawati on Trump: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...