गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर मायावती और चंद्रशेखर ने दिया करारा जवाब

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्र निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर पर एक बयान दिया. जिसके बाद संसद से लेकर सोशल मीडिया तक उनके इस्तीफे की मांग उठने लगी.

अमित शाह ने अपने बयान में कहा, “अब ये एक फ़ैशन हो गया है. अम्बेड़कर, अम्बेड़कर, अम्बेड़कर… इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता. हमें तो आनंद है कि अम्बेड़कर का नाम लेते हैं. अम्बेड़कर का नाम अभी 10 बार ज्यादा लो. पर साथ में अम्बेड़कर जी के प्रति आपका क्या भाव है, ये मैं बताता हूँ…”

उनका यह बयान काफी वायरल हो रहा है और इसका शुरुआती हिस्सा कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी खूब चलाया गया. पूरे देशभर से इस बयान की निन्न्दा के पोस्ट्स आ रहे हैं.

इस बीच बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने गृह मंत्री अमित शाह के इस बयान को तगड़ी खिंचाई करी है.

बाबसाहेब ही है दलितों के एकमात्र भगवान: मायावती

बसपा नेता और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि बाबासाहेब की दलितों और शोषितों के एकमात्र भगवान है.

बकौल मायावती, “कांग्रेस व बीजेपी एंड कम्पनी के लोगों को बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर की आड़ में अपनी राजनैतिक रोटी सेंकने के बजाय, इनका पूरा आदर-सम्मान करना चाहिये. इन पार्टियों के लिए इनके जो भी भगवान हैं उनसे पार्टी को कोई ऐतराज नहीं है.”

उन्होने आगे जोड़ा, “लेकिन दलितों व अन्य उपेक्षितों के लिए एकमात्र इनके भगवान केवल बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर हैं, जिनकी वजह से ही इन वर्गों को जिस दिन संविधान में कानूनीअ धिकार मिले हैं, तो उसी दिन इन वर्गों को सात्जन्मों तक का स्वर्ग म्जिल गया था.

अत: कांग्रेस, बीजेपी आदि पार्टियों का दलित व उअन्य उपेक्षितों के प्रति प्रेम विशुद्ध छलावा इनसे इन वर्गों का सही हित व क्ल्याण असंभव. इनके कार्य दिखावटी ज्यादा, ठोस जनहितैषी कम. बहुजन समाज व इनके महान संतों, गुरुओं, महापुरुषों को समुचित आदर-सम्मान बीएसपी सरकार में ही मिल पाया.”

ऐतिहासिक योगदान और सामाजिक न्याय के संघर्ष का अपमान है: चंद्रशेखर

नगीना से सांसद चंद्रशेखर उर्फ रावण ने गृह मंत्री के बयान को बाबासाहेब के योगदान और सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष का अपमान बताया है.

उन्होने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह का बयान परम पूज्य बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर जी के ऐतिहासिक योगदान और सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष का अपमान है.”

चंद्रशेखर ने आगे कहा, “परम पूज्य बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर जी नाम लेना कोई ‘फ़ैशन’ नहीं, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक परिवर्तन की उस क्रंति का प्रतीक है, जिसने करोद्‌ओं दबे-कुचले लोगों को न्याय और अधिकार दिलाए. अम्बेड़कर को भगवान के नाम से तुलना करना उनकी विचारधार की गहराई और संविधान निर्माण में उनके योगदान को कमतर आंकने का प्रयास है. यह न केवल असंवेदनशीलता, बल्कि सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अनादर का परिचायक है. ये अक्षम्य है, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर जी को मानने वाले इस अपमान का बदला जरूर लंगे मेरी बात याद रखना.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...

मायावती ने अमेरिकी टैरिफ को बताया ‘विश्वासघाती’, संसद में चर्चा की मांग

Mayawati on Trump: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...