17.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026

दास्तान: मान्यवर कांशीराम जी और उनके फटे कपड़े…

बात उन दिनों की है, जब मान्यवर साहब कांशीरामजी बहुजन समाज को संगठित करने के लिए फुले, शाहू, अम्बेड़कर की विचारधारा को साथ लेकर संघर्ष कर रहे थे. उस समय उनके पास न पैसा था और न आय का कोई स्त्रोत. किसी फकीर की भांति वे दर-बदर घूमते रहते थे. जब जहां शाम हो जाता वहीं पर ठिकाना बना लेते थे. जो भी साथ मिला उसके साथ घूमते थे. जिसके यहां जगह मिली वहां पर विश्राम कर लेते थे. उनकी अथक मेहनत जारी थी.

कभी कभार तो उन्हें भूखे रहना पड़ता था. जेब में दो चार रुपये पाए गये तो चौराहे पर लगी दुकान से भजियां या मुंगबड़े खाकर और उपर से दो गिलास पानी पीकर पेट की आग को बुझा लेते थे. कपड़े फटे रहते थे. पैर की चप्पल पूरी तरह घिस जाने पर भी बदली नहीं जाती थी. साहब के परिश्रम की कोई सीमा नहीं थी. आज भी उनके नाम और काम से ऊर्जा मिलती है.

कुछ लोग उनकी समाज जागृति करने की भावना को समझते थे. ऐसे लोग ही उनका ख्याल रखते थे. किसी को फटी कमीज नजर आयी तो वह दुकान से सस्ती कमीज लाकर उन्हें दे देता. कभी पैंट फटी दिखी तो पैंट लाकर देता था. यह तो बाह्यवस्त्र थे. लोगों की नजर पड़ने पर लाये जाते थे. वैसे तो समाज कार्य करने वालों की हिफाजत करने वालों की भावना बहुत कम लोगों में पायी जाती है. केवल गिने चुने लोग इनके प्रति जागृत हैं. फिर भी बाह्यवस्त्रों के प्रति लोग उदारता बरतते थे.

एक समय ऐसा भी आया जब नयी बनियन खरीदने के लिए भी मान्यवर कांशीरामजी के पास पैसे नहीं थे. मगर अंतर्वस्त्र तो किसी को दिखायी नहीं देते. कांशीरामजी के पास केवल दो बनियान थी और दोनों इस कदर फट चुकी थी की उनको बनियान के बजाय ‘चीथड़े’ कहना ज्यादा उचित होगा. उनमें कपड़े कम रह गए थे और छेद ज्यादा थे. नयी बनियान खरीदने के लिए भी मान्यवर कांशीरामजी के पास पैसे नहीं थे. मगर मन का दर्द बताये तो किसे. उनका मन स्वाभिमानी था. और इस स्वाभिमानी मन को लाचार होकर किसी के आगे हाथ फैलाना कतई मंजूर नहीं था. मन और तन तो केवल शोषित, पीड़ित समाज का उत्थान करने हेतु कार्य कर रहा था.

एक दिन की घटना है, नहाने के बाद उन्होंने अपनी बनियान कमरे के बाहर सुखाने के लिये रखी. उसी समय कोई कार्यकर्ता उनसे मिलने उनके करोलबाग के कमरे पर आया था. उस कार्यकर्ता ने जब उस चिथड़े हो चुके बनियन को देखा तो उन्हें लगा किसी ने शरारत करने के लिए यह फटी बनियान तार पर रख दी होगी. गुस्से से वह चिल्लाया- ‘अरे !… यह किसकी शरारत है? फेंक दो उस फटे वस्त्र को.’

कमरे में बैठे कांशीरामजी को उसकी आवाज सुनाई दी. तत्काल दौड़कर वे दरवाजे पर आये और कहा- “अरे भई !!! उसे फेकों मत वह मेरी बनियान है…”

साहब की बात सुनकर कार्यकर्ता के आंखों में आंसू तैर आये. हजारों दिलों पर राज करनेवाला समाज का वह बादशाह अपने लिए ढंग का एक अंतःवस्त्र नहीं खरीद पा रहा था. मान्यवर कांशीरामजी का वह त्याग देख कार्यकर्ता का दिल भर आया. वह कार्यकर्ता उलटे पांव वापस लौटा. बाजार में जाकर उसने नई बनियान की जोड़ी खरीदी और साहब के सामने रख दिया. उसके आंसुओं की कद्र करते हुए हल्की सी मुस्कान के साथ मान्यवर कांशीरामजी बोले- भाई ! अभी आप वह फटी बनियान फेंक सकते हो…”

आज कल्पना की ऊंची उड़ान भरने के बावजूद हम मान्यवर कांशीरामजी द्वारा झेले गये कष्ट और परिश्रम की कल्पना नहीं कर सकते. कल्पना बौनी हो जायेगी. उनके परिश्रम को नापने का कोई भी मापदंड आज मौजूद नहीं है. उनके कष्ट, उनका परिश्रम, उनकी आकांक्षा, उनके प्रयास, उनका साहस, उनकी निष्ठा, उनका आत्मविश्वास हर ऊंचाई से उपर है. कदम कदम पर ठेस खाने पर भी चेहरे पर की मुस्कान में कोई दरार नहीं पायी गई.

प्रस्थापित उच्च वर्णियों ने तो उनके खिलाफ जेहाद छेड़ दिया. किन्तु अपनों ने भी कम जुल्म नहीं ढाए. मगर पत्थर का दिल बनाकर उन्होंने अपना सीना कभी छलनी नहीं होने दिया. मंजिल को पलभर के लिए भी विस्मरण नहीं होने दिया. अंर्तचेतना को एक पल भी नहीं सोने दिया. दुखी मन को बूंद भर आंसुओं के साथ नहीं रोने दिया. ऐसे थे मान्यवर कांशीराम और ऐसा था उनका त्याग.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...

मायावती ने अमेरिकी टैरिफ को बताया ‘विश्वासघाती’, संसद में चर्चा की मांग

Mayawati on Trump: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...

अमेरिका की आर्थिक सख्ती पर मायावती की दो टूक – “देशहित से कोई समझौता नहीं होना चाहिए”

Mayawati Big Statement on Trump Action: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री UP मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर आयात...

संसद में उठा “सेक्युलरिज़्म” हटाने का मुद्दा, मायावती बोलीं – संविधान से छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं!

नई दिल्ली: संसद में कानून मंत्री के बयान से देश की राजनीति में हलचल मच गई है. चर्चा गर्म है कि क्या सरकार संविधान...

संसद का मानसून सत्र 2025 शुरू: मायावती की सरकार-विपक्ष से एकजुटता की अपील

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र 2025 को...

विश्वनाथ पाल ने दिया सपा को झटका, सैकड़ों मुस्लिम नेता बसपा में शामिल

यूपी: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके मुखिया अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है. आज दिनांक...

घमासान तेज़: चंद्रशेखर ने भेजा 2.5 करोड़ का नोटिस, रोहिणी घावरी पर पलटवार

भीम आर्मी प्रमुख और आज़ाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में...

बहुजन समाज पार्टी की अचानक बड़ी मीटिंग संपन्न बड़े बदलाव की घोषणा

लखनऊ, 13 जुलाई 2025: बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की आज एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई है. इस बैठक के बाद पार्टी में बड़े बदलावों...