कांग्रेस माफी मांगे, बाबासाहेब का अपमान बर्दाश्त नही: आकाश आनंद

संसद में शोर करने और दलित छात्रों के साथ फोटो खिंचवाने से श्री राहुल गांधी दलितों के हितैषी नहीं बन सकते हैं. उन्हें बाबासाहेब का अपमान करने वाले इस अवसरवादी नेता को तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए.

BSP News: बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने आज एक बार फिर कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है. उन्होने दो टूक कांग्रेस से माफी मांगने की बात कही है.

आकाश आनंद ने कहा, “मैं ये साफ कर दूँ बाबासाहेब करोड़ों बहुजनों के भगवान हैं. हम अपने भगवान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. कांग्रेस माफी मांगे.”

कांग्रेस से पूछा सवाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज के द्वारा डीडी नेशनल पर कही गई बात पर आकाश आनंद ने पलटवार करते हुए कांग्रेस से सीधा सवाला पूछ लिया है बाबासाहेब क्या कांग्रेस की मेहरबानी की वजह से पूज्यनीय हैं?

बकौल आकाश, “कांग्रेस के ये नेता जी बहुजन मूवमेंट का लगातार अपमान कर रहे हैं. करोड़ो दलितों, शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक समाज का स्वाभिमान जगाने वाले, संविधान शिल्पी बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेड़कर जी क्या कांग्रेस की मेहरबानी की वजह से पूज्यनीय हैं?”

इस बात को आगे बढ़ाते हुए आकाश आनंद ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती बहनजी पर की गई टिप्पणी पर भी कांग्रेस को घेरा है.

उन्होने आगे कहा, “पहले आदरणीय बहन कु. मायावती जी का गला घोंटने की धमकी देने के बाद कांग्रेस के इस राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बाबासाहेब के योगदान पर जो अशोभनीय टिप्पणी की है उससे जाहिर होता है कि बाबासाहेब के प्रति कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व के कैसे विचार हैं.”

कांग्रेसी दिखावे पर हमला

आकाश आनंद ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं द्वारा आजकल जो दलित हितेषी होने की बातें की जा रही है. इसको उन्होने दिखावा और अवसारीवाद कहकर नकारते हुए बड़ा हमला बोला है.

आकाश आनंद ने कहा, “संसद में शोर करने और दलित छात्रों के साथ फोटो खिंचवाने से श्री राहुल गांधी दलितों के हितैषी नहीं बन सकते हैं. उन्हें बाबासाहेब का अपमान करने वाले इस अवसरवादी नेता को तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...

मायावती ने अमेरिकी टैरिफ को बताया ‘विश्वासघाती’, संसद में चर्चा की मांग

Mayawati on Trump: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...