21.9 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026

BSP Rajasthan: राजस्थान की बसपा कार्यकारिणी में बदलाव, भगवान सिंह बाबा प्रदेश अध्यक्ष से हटाए प्रेमचंद बारूपाल होंगे नए कप्तान

BSP Rajasthan: बहुजन समाज पार्टी की आज बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्षा के आवास पर हुई बैठक में बड़ा फैंसला लेते हुए भगवान सिंह बाबा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है. और उनके स्थान पर प्रेमचंद बारुपाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जानकारी के मुताबिक मायावती के दिल्ली आवास पर हुई बैठक में राजस्थान प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए थे. इस बैठक में पिछले कई वर्षों से उठ रही आवाज को सुना गया और भगवान सिंह बाबा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया. लेकिन, उन्हे पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं, उनके स्थान पर प्रेमचंद बारूपाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. साथ ही सासंद रामजी गौतम की फिर से राजस्थान में वापसी हुई है और उन्हे प्रदेश प्रभारी लगाया गया है.

आने वाले समय में राजस्थान में जल्द ही स्थानीय निकाय के चुनाव होने है और तो प्रदेश में हर स्त्तर पर संगठन तैयार करने के लिए राजस्थान को चार जोन में बांटकर जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके लिए अलग से दो-दो पदाधिकारी नियुक्त हुए हैं. जिनमें एडवोकेट रामजीवन बौद्ध, पार्षद मोतीलाल बैरवा, बनवारी लाल बैरवा, श्यामबाबू बैरवा, हनुमान सिंह जाग्रवाल, प्रेम कुमार नायक और दहीराम मेघवाल शामिल है. इन्हे जोन प्रभारी बनाया गया है.  

कार्यकर्ताओं की मांग हुई पूरी

भगवान सिंह बाबा के खिलाफ़ लगातार बगावत की आवाजें प्रदेश से लेकर विभिन्न राज्यों से सोशल मीडिया के माध्यम से उठ रही थी. मायावती बहनजी के पास भी उनके खिलाफ़ शिकायत गई. लेकिन, कभी चुनाव के समय तो कभी अन्य राज्यों में व्यस्त्तता के चलते उन्हे छूट मिलती रही. आज अचानक बैठक बुलाकर मायावती ने साफ कर दिया है कि कार्यकर्ताओं की मांग के आगे सबकुछ बौना है. कार्यकर्ताओं की मांग पर पार्टी हित में फैंसला लेने से मायावती कोई समझौता नही करेगी.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

कर्नाटक में दलित आरक्षण का 6:6:5 फॉर्मूला तय; जानिए किसे कितना मिला आरक्षण?

बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार रात लंबी कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 17% आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...