बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा सासंद माननी रितेश पांड़े जी अपने क्षेत्रवासियों की लगातार मांग पर जवाब देते हुए कहा कि आप सभी को बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अम्बेड़करनगर के निवासियों की लगभ 20 साल पुरानी मांग अब पूरी होने वाली है – अकबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा.
बकौल रितेश पांड़े जी अपने क्षेत्रवासियों को बताया कि हमारे लगभग 3 वर्षों के निरंतर प्रयास के पश्चात माननीय रेल मंत्री ने हमारी मांग को स्वीकार कर अधिकृत रुप से निर्माण के शुरुआत का आदेश दिया है. फुट ओवर ब्रिज के ना होने से सैंकड़ों क्षेत्रवासियों को रोज परेशानी का सामना करना पड़ता था. इस समस्या को अब हम समाप्त कर पाएंगे.
फेसबुक पर पूछा सासंद जी आपने हमारे लिए क्या किया
सासंद रितेश पांड़े जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इसलिए, उनके समर्थक उनसे वहीं अपनी शिकायत भी कर देते हैं. उनकी फेसबुक वॉल पर लगातार कमेंट्स के जरिए पूछा जा रहा था कि सासंद जी आपने क्षेत्र के लिए क्या किया है? तो इस सवाल का जवाब देने के लिए उन्होने आज फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी है. जिसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं.
उन्होने सरकारी तंत्र से अपना काम करवाना कितना कठिन काम इसका जिक्र करते हुए कहा, “अपने संसदीय अनुभव से मैं आपको बता सकता हूँ कि सरकारी तंत्र के पहियों को घुमाना अत्यंत परिश्रम और सयंम का काम है. इसके बावजूद अपने संसदीय कार्यकाल में मैंने कई सरकारी योजनाओं को आप तक पहुँचाने का अथक प्रयास किया है.”
उन्होने आगे जनता को अपने कार्यकाम में अब तक करवाएं गए कामों का ब्यौरा देते हुए बताया;
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर शाहपुर, अंबरपुर और खानपुर हुसैनाबाद में अंडरपास की सुविधा
- क्षेत्रवासियों के लिए न्योरी से गोरखपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ने की सुविधा, इससे न्योरी क्षेत्र का भी काफी विकास होगा और स्थानीय लोगों को इसका फायदा होगा
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दोस्तपुर बॉर्डर से चढ़ने की सुविधा – इस मुद्दे को मैंने लोकसभा में उठाया था और माननीय मुख्यमंत्री और यूपीडा के चेयरमैन से मिलकर इसे हासिल कराया था.
आगे चलकर हम अकबरपुर से मालीपुर के रास्ते की मरम्मत कराने का प्रयास करेंगे – मैं एक बार फिर नितिन गड़करी जी से मिलकर इस पर उनसे चर्चा करुँगा. अम्बेडकरनगर का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत ही गौरव और गंभीरता का विषय है. अपने क्षेत्र के भाइयों और बहनों के समस्याओं का समाधान कराने के लिए मैं संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करने के लिए तैयार हूँ. क्षेत्र के विकास के लिए मैं इसी तरह प्रयत्नशील रहूँगा. मुझे केवल आशीर्वाद और सहकार्य की अपेक्षा है.

