बसपा ने मनाया बाबासाहेब का जन्मोत्सव और पार्टी का स्थापना दिवस

खैरथल: बहुजन समाज पार्टी जिला खैरथल ईकाई ने राष्ट्रनिर्माता, विश्वविभूति बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर का 134वां जन्मोत्सव किशनगढ़ बास मौजूद होटल ब्लू मून में मनाया. इस मौके पर पहले उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए केक काटा और इसके बाद पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया.

नवनियुक्त जॉन प्रभारी सीताराम गोठवाल में पार्टी के इतिहास और वर्तमान तक के सफर पर प्रकाश डालते हुए मिशन मूवमेंट के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी. उन्होने अपने संबोधन में पार्टी की वर्तमान चुनौतियों के बारे में बताते हुए कहा,

पार्टी इस समय राजनैतिक रूप और सांगठिनक स्तर पर चुनौतियों का सामना कर रही है. पार्टी में नकारापन की सी स्थिति आई हुई है. जिसके लिए मैं खुद को भी जिम्मेदार मानता हूँ. लेकिन, हम अपने पुराने दिनों की चुनौतियों से सबक सीखकर आने वाले चुनावों की तैयारियों के लिए रणनीतियाँ तैयार कर रहे हैं. बहुत जल्द जमीन पर भी पार्टी का कार्य नजर आएगा.

bsp khairthal workers

वहीं जिला प्रभारी विजय मेघवाल ने बाबासाहेब के संघर्ष मौजूद कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि, “बाबासाहेब को समाज के लिए काम करने की क्या जरूरत थी? वह चाहते तो कांग्रेस में रहकर सरकारी मौज काटते या फिर अंग्रेजों के देश में रहकर मस्त जीवन जीते. लेकिन, उन्होने समाज की हालात को देखा, समझा और उसके समाधान के लिए अपने निजी स्वार्थ भी त्याग दिए और आज जो भी बदलाव आप लोग अपने जीवन में देख रहे हैं. वे सभी बदलाव बाबासाहेब के संघर्षों की बदौलत ही है.

जन्मोत्सव और विचार संघोष्ठी कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हितेश रसगोन ने युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि, “हमारी पार्टी लगातार युवाओं के साथ संवाद बनाए हुए है. हम अनुभव के साथ-साथ युवा जोश को भी पार्टी के साथ जोड़ना चाहते है. और हमारी नेता आदरणीय बहनजी ने भी संगठन में 50 फीसदी युवा भागीदारी के लिए हरी झंड़ी दी हुई है. जिसका परिणाम आप आज के कार्यक्रम में देख भी रहे हैं कि यहाँ अधिकतर युवा साथी ना सिर्फ मौजूद है बल्कि संगठन में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

इस मौके पर किशनगढ़ बास विधानसभा अध्यक्ष पंकज देव ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को गती दी और अपने सीनियर नेताओं की बातों को आगे बढ़ाते हुए बसपा का स्थापना दिवस और बाबासाहेब जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाया.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...

मायावती ने अमेरिकी टैरिफ को बताया ‘विश्वासघाती’, संसद में चर्चा की मांग

Mayawati on Trump: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...