BSP-BRS Alliance: बहुजन समाज पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव 2024 को चल रही कवायद लगभग पूरी होने वाली है. तेलंगाना से बसपा के लिए सुखद खबर आ रही है. सारी मीडिया अटकलों और खबरों को विराम लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष आर एस प्रवीण कुमार ने बड़ा खुलासा किया है.
तेलंगाना में बहुजन समाज पार्टी और भारत राष्ट्र समीति पार्टी का गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 के होने जा रहा है और इसकी अनुमती खुद बसपा सुप्रीमो मायावती बहनजी ने दे दी है. यह कहना है प्रदेश अध्यक्ष आर एस प्रवीण कुमार का.
తెలంగాణ ప్రజలకు గొప్ప శుభవార్త!
— Dr.RS Praveen Kumar (@RSPraveenSwaero) March 10, 2024
బీయస్పీ – బీఆరెస్ ల కూటమి చర్చలపై నిన్న ఏర్పడిన సందిగ్దానికి బీయస్పీ జాతీయ అధ్యక్షురాలు బెహన్జీ మాయావతి గారు కొద్ది సేపటి క్రితమే తెరదించారు. ప్రస్తుతం బీఆరెస్ పార్టీ దేశంలో ఏ కూటమి లో లేనందున, బీయస్పీకి ఆ పార్టీతో పార్లమెంటు ఎన్నికల్లో తెలంగాణలో…
उन्होने आज दोपहर X पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया और टीवी मीडिया पर चल रही सभी भ्रामक खबरों और अटकलों को खारिज करते हुए कहा, “BSP-BRS गठबंधन को लेकर अग्रिम बातचीत को लेकर हरी झंड़ी देने के लिए हम बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहनजी मायावती का शुक्र गुजार है. हमारे केंद्रीय कॉर्डिनेटर माननीय रामजी गौतम जी इस ऐतिहासिक प्रयास में पार्टी का मार्गदर्शन करने के लिए जल्द ही हैदराबाद आएंगे.”
क्यों करना पड़ा खुलासा?
गठबंधन होगा या नही यह पार्टी का फैंसला होता है. मगर, बसपा को लेकर विभिन्न प्रकार से भ्रामक और झूठी खबरें सोशल मीडिया और अन्य मीडिया साधनों पर चलाई जाती है. जब से BSP और BRS (भारत राष्ट्र समीति पार्टी) के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा सामने आई तभी से बसपा सुप्रीमो मायावती और प्रदेश अध्यक्ष आर एस प्रवीण के बीच खटास पैदा करने वाली खबरे सामने आने लगी.